New Delhi, 12 June (NNS): The prices of mustard oil remained sluggish at Rs 13800 per quintal due to the weak demand at the higher level. Its prices held strong at Rs 2200/2425 per quintal in the big tins. In Dadri line, its prices also being quoted at Rs 13700 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also being available at Rs 14100 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सरसों तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 जून  (एनएनएस) गर्मी  बढ़ने के कारण मांग कमजोर होने से सरसों तेल के भाव 13800 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। टीनों में इसके भाव 2200/2425 रूपए पर मजबूत रहे। दादरी लाइन में इसके भाव 13700 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से गंगा नगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14100 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Acid oil: less possibility to decrease

New Delhi, 12 June (NNS): The demand of acid oil has been started decreasing from the soap manufacturers and the selling of the stock seems constant from the stockists, due to this, the prices of acid oil remained under pressure at 6900/7000 per quintal. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 6400/6450 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 7800 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.

एसिड ऑयल : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 12 जून  (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 6900/7000 रुपए प्रति कुंतल पर दबे रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 6400/6450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 7800 रूपये पर टिकी रही। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है ।

Cottonseed cake: held strong

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of cottonseed cake reported to be feeble at Rs 3700/3900 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4100/4300 per quintal. The prices of cottonseed cake June delivery showed uptrend because of the increased speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand along with the uptrend in the raw stock. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

बिनौला खल : मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3700/3900 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। पंजाब में बिनौले की कीमते ं4100/4300 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। सटोरिया लिवाली बढ़ने से बिनौला खल जून डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। कच्चे माल में तेजी का रुख होने व सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soya oil: limited fluctuations

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of soya refined remained sluggish at Rs 12100 per quintal due to the weak demand. Soya refined prices also being quoted at Rs 11350 per quintal in Indore. In Kandla, its prices also ruling at Rs 11250 per quintal because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सोया तेल : सीमित घट-बढ़

नई दिल्ली, 12 जून  (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव 12100 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 11350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके  भाव 11250 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना  है बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Rice fatty: less possibility to decrease

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of rice fatty held steady at Rs 9250/9300 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices held strong at Rs 9000 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also sluggish at Rs 8000 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

राइस फैट्टी : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से राइस फैटी के भाव 9250/9300 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे।पंजाब में इसके भाव9000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए । आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैट्ïटी के भाव 8000 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें जयदा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: no downfall New Delhi, 12 June (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 13500/13600 per quintal because of the weak demand from the paint manufacturers. In Gujarat, its prices have been quoted at Rs 13200 per quintal. In NCDEX, the June delivery showed uptrend owing to the increased speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

अरंडी तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)  पेंट निर्माताओं की मांग निकलने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 13500/13600 रूपए प्रति कुंतल हो गये। गुजरात की मंडियों में 13200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। अहमदाबाद में इसके भाव के भाव  13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली बढ़ने से एनसीडीईएक्स में जून डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: will remain sluggish

New Delhi, 12 June (NNS): The prices of soybean fell down by Rs 50 to Rs 4500 per quintal in Jalgaon because of the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract declined by 27 cents per pound and, in KLCE, the active palm oil contract also dropped down by 10 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सोयाबीन : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4500  रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 27 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 10 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रह सकता है।