New Delhi, 25 June (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 100 to Rs 15650 per quintal owing to the weak selling from the stockists and lack of demand support. In dadri, it is quoting at Rs 15400 per quintal. In ganga nagar mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also quoting at Rs 15900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन न मिलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण सरसों तेल के भाव 100 रूपये घटकर 15650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 15400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। गंगा नगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमे ज्यादाघटबढ़ की संभावना कम है। बाजार समिति दायरे मे घूमता रह सकता है।
Acid oil: no decrement
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of soya acid oil went down by Rs 50 to Rs 9500/9550 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9100 per quintal. However, the prices of palm fatty remained firm at Rs 10700 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
एसिड ऑयल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 50रूपए घटकर 9500/9550 रुपए क्विटंल कुंतल रह गए।मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9100 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10700रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।
Cotton seed cake: no more downfall
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 50 to Rs 4000/4300 per quintal due to the sluggish demand from the cattle feed manufacturers at the higher level. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4350/4450 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of downfall in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग सुस्त होने से बिनौला खल के भाव 50 रूपये घटकर 4000/4300 रुपए प्रति कुंतल रह गए। भठिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4350/4450 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है । बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of refined soya refined oil reduced by Rs 100 to Rs 15250 per quintal owing to the weak selling and feeble demand. In MP, its prices also quoting at Rs 14500 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14100 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सोया तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए घटकर 15250 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14500 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14100 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।
Rice fatty: no decrement
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 10900/10950 per quintal owing to the increased demand from the soap manufacturers and weak selling amid shortage of spot stock. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10700 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्टी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10900/10950 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10700 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 25 June (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 14500/14600 per quintal owing to the increased demand and weak selling from the stockists. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13800 per quintal. The prices of castor remained unchanged because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने एवं मांग बढ़ने से अरंडी तेल के भाव 14500/14600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में में इसके भाव 13800 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no possibility of increment
New Delhi, 25 June (NNS): The transportation of ships reported to be normal in the Strait of Hormuz, due to this reason, the prices of CPO remained stable at $70 per barrel, due to this, the Chicago’s soy soya oil contract reduced by 15 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract slipped by 77 Ringgit per tonne, after this, in Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no possibility of increment in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही करीब-करीब सामान्य होने तथा इसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमत घटती हुई 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीची रह जाने की खबरें हैं। इसकी वजह से निवेशकों की बिकवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 15 सैंट प्रति पाउंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 77 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की सूचना मिली। इसके बाद भी जलगांव में सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए का सुधार हुआ था। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की आशा नहीं है।
