New Delhi, 18 June (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 50 to Rs 15650 per quintal owing to the weak demand. In dadri, it is quoting at Rs 15500 per quintal. In ganga nagar mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also quoting at Rs 16000 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain under pressure during the coming days.
सरसों तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से सरसों तेल के भाव 50 रुपए घटकर 15650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 15500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव16000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमेंऔर ज्यादा बढ़ने की संभावना कम है। बाजार समिति दायरे मे घूमता रह सकता है।
Acid oil: no more downfall
New Delhi, 18 June (NNS): The prices of soya acid oil went down by Rs 150 to Rs 9350/9400 per quintal owing to the continuous selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9000 per quintal. However, the prices of palm fatty remained firm at Rs 11000 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
एसिड ऑयल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 150 रुपए घटकर 9350/9400 रुपए क्विटंल कुंतल रह गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9000 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10650 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।
Cotton seed cake: no downfall
New Delhi, 18 June (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 50 to Rs 4050/4300 per quintal due to the sluggish demand from the cattle feed manufacturers at the higher level. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4450/4500 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of increment in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) ऊंचे भावपर पशु आहार वालों की मांग सुस्त होने से बिनौला खल के भाव 50 रूपये घटकर 4050/43500 रुपए प्रति कुंतल रह गए। भठिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4450/4500 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है । बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 18 June (NNS): The prices of refined soya oil remained firm at Rs 15700 per quintal owing to the weak selling and increased demand. In MP, its prices also quoting at Rs 14700 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14650 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सोया तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव15700रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14700 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14650 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।
Rice fatty: no decrement
New Delhi, 18 June (NNS): The prices of rice fatty slipped by Rs 350 to Rs 10850/10900 per quintal owing to the constant selling and weak demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10500 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्ïटी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओकी मांग घटने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से राइस फैटी के भाव 350 रुपए घटकर 10850/10900 रूपए प्रति कुंतल रह गये। धुरी में इसके भाव 10500 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: no downfall
New Delhi, 18 June (NNS): The prices of castor oil slipped by Rs 50 to Rs 14450/14550 per quintal owing to the increased demand and weak selling from the stockists. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13700 per quintal. The prices of castor remained stable at the same level because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, the market may not show more downfall during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने एवं मांग बढ़ने से अरंडी तेल के भाव 50 रूपये बढ़कर 14450/14550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में में इसके भाव 13700 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no possibility of uptrend
New Delhi, 18 June (NNS): The selling of soybean seems high from the investors in the imported edible oil contract after the signature on the peace agreement from both Iran and America, due to this reason, the prices of soya oil contract reduced by 59 cents per pound, whereas, in KLCE, the active palm oil contract improved by 01 Ringgit per tonne. The prices of soybean remained firm at Rs 6800 per quintal due to the sluggish buying from the plants in Jalgaon. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the downfall in the prices of Crude oil. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच एक अस्थाई शांति समझौते पर दोनों देशों के हस्ताक्षर होने के समाचारों के बाद अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में निवेशकों की बिकवाली बढ़ गई। यही वजह है कि शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 59 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में एक रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की खबर मिली। प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। क्रूड ऑयल में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
