New Delhi, 28 August (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 100 to Rs 15300 per quintal due to the constant selling from Haryana and Rajasthan along with weak demand. Its prices held strong at Rs 2550/2700 per quintal in the big tins. It is also being available at Rs 15000/15100 per quintal in Dadri line. Apart from this, the prices of mustard oil kachi ghani eased by Rs 50 to Rs 15650 per quintal in Ganganagar mandi because of the weak demand. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों तेल-सीमित घट बढ़
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली आने एवं मांग घटने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 15300 रूपये प्रति क्विंटल रह गए।टीनो मे इसके भाव 2550/2700 रूपये बोले गए।दादरी लाइन में इसके भाव 15000/15100 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। ग्राहकी कमजोर होने से गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव। 50 रुपए घटकर 15650 रुपए प्रति किवंटल रह गये। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में और मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Acid oil: less possibility to decrease
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of acid oil remained sluggish at Rs 7700/7750 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak industrial demand. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7300 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty held steady at Rs 9300 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
एसिड आयल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 7700/7750 रुपए प्रति कुंतल सुस्त रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9300रूपये पर टिकी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे000 की संभावना नहीं है।
Cottonseed cake: no more decrement
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of cottonseed cake have remained under pressure at Rs 3900/4150 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4300/4400 per quintal. However, the prices of cottonseed cake August contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला खल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल पर दबे रहे। पंजाब में बिनौले की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से विनोला खल अगस्त वायदा में तेजी रही।सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of refined soya slipped by Rs 100 to Rs 13000 per quintal in Kandla due to the constant selling from the stockists and weak demand. Soya refined prices also being quoted at Rs 12200 per quintal owing to the weak selling from the plants along with the soft trend in the prices. The prices of soya refined have been quoted at Rs 12000 per quintal because of the constant selling from the importers and the Chicago’s soya oil contract is in plus. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the near future.
सोया तेल-घटने के आसर कम
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए घटकर 13000 रूपये प्रति कुंतल रह गये। सोयाबीन में नरमी का रुख होने के कारण प्लांटों की बिकवाली कमज़ोर होने से इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। शिकागो सोया तेल वायदा के माइनस में होने के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक मंदे की संभावना है।
Rice fatty: no decrement
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of rice fatty remained stable at Rs 9550/9600 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices also being quoted at Rs 9300 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also ruling at Rs 9000 per quintal because of the sluggish selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
राइस फैट्टी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैट्ïटी के भाव 9550/9600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पंजाब में इसके भाव 9300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैट्ïटी के भाव 9000 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें जयदा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।
Castor oil: likely to held stable
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of castor oil held firm at Rs 14000/14100 per quintal because of the weak selling even after the feeble prices and weak supply in the markets of Gujarat and Rajasthan. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13500 per quintal. In NCDEX, the castor contract September delivery eased by Rs 40 to Rs 6680 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
अरंडी तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) गुजरात व राजस्थान की मंडियों से आपूर्ति घटने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 14000/14100 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली कमज़ोर होने से एनसीडीईएक्स में सितम्बर डिलीवरी 40 रूपये घटकर 6680 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है । बाजार रुका रह सकता है।
Soybean: no uptrend
New Delhi, 28 August (NNS): The sale of soybean reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices remained stable at Rs 4900 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The Chicago’s active soya oil contract prices declined by 34 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract slipped by 48 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming days.
सोयाबीन : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 34 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 48 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।
