New Delhi, 11 June (NNS): The prices of mustard oil rose to Rs 15900 per quintal owing to the weak selling and uptrend in the prices of mustard. In dadri, it is ruling at Rs 15750 per quintal. In ganga nagar mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also being available at Rs 16100 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain under pressure during the coming days.
सरसों तेल-रुका रहा सकता है
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) सरसों में तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 15750 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव16 100रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और ज्यादा बढ़ने की संभावना कम है। बाजार रुका रहा सकता है।
Acid oil: no downfall
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of soya acid oil remained firm at Rs 9500/9550 per quintal owing to the contious selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9300 per quintal. However, the prices of palm fatty remained firm at Rs 11000 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
एसिड ऑयल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9500/9550 रुपए क्विटंल कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11000रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।
Cotton seed cake: no downfall
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of cottonseed cake have been quoted at Rs 4100/4400 per quintal due to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4450/4500 per quintal because of the weak selling. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of increment in the prices on seeing the supply.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 4100/4400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 4450/4500 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Soya oil: no downfall
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of refined soya oil rose by Rs 100 to Rs 15700 per quintal owing to the weak selling and increased demand. In MP, its prices also quoting at Rs 14700 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in minus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सोया तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 15700 रुपए प्रति कुंतल हो गये। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14700 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14500 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।
Rice fatty: will likely to remain strong
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 11100/11200 per quintal owing to the weak selling and shortage of spot stock along with increased demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10700 per quintal. The prices of rice showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्टी-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैट्टी के भाव 11100/11200 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10700 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 14250/14350 per quintal owing to the increased industrial demand and weak selling from the stockists. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13600 per quintal. The price of castor remained stable at the same level because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, the market may not show more downfall during the near future.
अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14250/14350 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में में इसके भाव 13600 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no fear of downfall
New Delhi, 11 June (NNS): The edible oil contract shoed uptrend in the international markets due to the increased buying from the investors. The Chicago’s active soya oil contract went up by 12 cents per ounce and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 20 Ringgit per tonne. The prices of soybean gained by Rs 100 to Rs 7000 per quintal due to the increased buying from the plants in Jalgaon. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect due to the ongoing monsoon season. There is possibility of downfall in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में तेजी आई। शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 12 सैंट प्रति पाउंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 20 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इसकी वजह से प्लांटों की लिवाली बढ़ने से जलगांव में भी सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
