New Delhi, 23 May (NNS): The prices of mustard oil rose by Rs 350 to Rs 11500 per quintal owing to the weak selling and bullish news from the markets of Haryana and Punjab. In Dadri, its prices held stable at Rs 11350 per quintal. Similarly, the prices of mustard kachi ghani are being quoted at Rs 11400 per quintal because of the sluggish selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
सरसों तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की मंडियों के तेज समाचार आने तथा बिकवाली कमजोर होने से सरसों तेल के भाव 350 रुपए बढ़कर 11500 रूपये प्रति क्विंटल हों गये। दादरी में इसके भाव 11350 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिकवाली घटने से गंगानगर में सरसो तेल के कच्ची घानी के भाव 11400 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों तेल में मंदे की संभावना नहीं है।
Acid oil: possibility to remain firm
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of soya acid oil gained by Rs 50 to Rs 5950/6000 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In Indore, soya acid oil prices also being quoted at Rs 5500 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty showed downtrend because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market will likely to remain strong during the coming days.
एसिड ऑयल : रूका रहेगा
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया एसिड आयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 5950/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। इंदौर में सोया एसिड ऑयल के भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला पोर्ट पर पाम फैटी की कीमतों में मंदे का रुख रहा। स्टाक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Cottonseed cake: no decrement
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of cottonseed cake held stable at Rs 3300/3500 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufacturers and sluggish supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, cottonseed cake prices also being quoted at Rs 3250/3300 per quintal. In the markets of North India, cottonseed prices is being quoted at Rs 2700/3000 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
बिनौला खल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) हरियाणा पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग से बिनौला-खल के भाव 3300/3500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में बिनौला खल के भाव 3250/3300 रु प्रति कुंतल बोलें गए। उत्तर भारत की मंडियों में बिनौला के भाव 2700/3000 रू प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soyabean oil: limited fluctuations
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of soya refined went up by Rs 150 to Rs 10150 per quintal because of the increased demand. The prices of edible contract showed uptrend in the international markets and in Kandla, the soya refined prices went up by Rs 100 to Rs 9300 per quintal because of the weak selling from the importers. In the markets of MP, the prices remained stable at Rs 9200/9300 per quintal and the market held stable at the same level during the coming days.
सोयाबीन तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) ग्राहकी निकलने के कारण स्थानीय बाजार में सोया रिफाइंड के भाव 150 रुपए बढ़कर 10150 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में खाद्य वायदे में तेजी का रुख होने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 9300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9200/9300 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बाजार रूका रह सकता है।
Rice fatty: less possibility to increase
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of rice fatty went up by Rs 5 to Rs 7350/7400 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also being quoted at Rs 7250/7300 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market will likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्टी : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग निकलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 50 रुपए बढ़कर 7350/7400 रुपए प्रति कुंतल हो गये। धुरी लाइन (पंजाब) में इसके भाव 7250/7300 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन निर्माताओं की मांग तथा स्टॉक को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: no more downtrend
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 11700/11800 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak industrial demand. In the markets of Rajasthan, castor prices held stable at Rs 5300/5400 per quintal. In NCDEX, the castor contract June delivery reduced by Rs 5 to Rs 5725 per quintal because of the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the prices on seeing the recent decrement during the near future.
अरंडी तेल : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 11700/11800 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 5300/5400 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स अरंडी जून डिलीवरी के भाव 5 रूपये घटकर 5725 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं लग रही है।
Soybean: no long uptrend
New Delhi, 23 May (NNS): The prices of soybean rose by Rs 50 to Rs 5000 per quintal in Jalgaon due to the strong offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The active soya oil contract went down 11 cents per ounce, whereas, the active palm oil contract reported to be increase by 24 Ringgit per tonne because of the feeble buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 11 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 24 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
