New Delhi, 08 January (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 50 to Rs 14300 per quintal amid feeble demand and constant selling from the stockists. In dadri, its prices also being quoted at Rs 14150 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also firm at Rs 14450 per quintal because of higher demand from Bihar and Bengal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the near future.
सरसों तेल-मंदे की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 50 रुपए घटकर 14300 रूपये प्रति क्विंटल हो गई। दादरी में इसके भाव 14150 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।बिहार बंगाल की मांग निकलने होने से गंगानगर 14450 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Acid oil: will remain firm
New Delhi, 08 January (NNS): The prices of acid oil remained firm at Rs 8000/8050 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7700 per quintal. The prices of palm fatty remained firm at Rs 8350 per quintal in Kandla owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से 8000/8050 रुपए क्विटंल कुंतल पर टिके रहे, मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7700 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8350रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed cake: no increment
New Delhi, 08 January (NNS): The prices of cottonseed cake held sluggish at Rs 3650/3750 per quintal due to the weak selling from Haryana and Punjab along with feeble demand from the cattle feed manufacturers. In bhatinda, cottonseed prices also being quoted at Rs 3950/4000 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and uptrend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.
बिनौला खल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालों की मांग घटने से बिनौला खल के भाव 3650/3750 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे । भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 3950/4000 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में तेजी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Soybean oil: less possibility to decrease
New Delhi, 08 January (NNS): The prices of refined soya oil gained by 50 to Rs 13700 per quintal due to the higher demand and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In Indore line, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12950 per quintal and in Nanded line, it is ruling at Rs 12900 per quintal respectively. In Kandla, its prices remained stable at Rs 12650 per quintal due to the feeble selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. The spot soya oil prices will not likely to decrease during the coming one or two days.
सोयाबीन तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं ग्राहकी निकलने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 50 रुपए बढ़कर 13700 रुपए प्रति कुंतल हो गये। इंदौर लाइन में भी इसके भाव 12950 रुपए कुंतल तथा नांदेड़ में इसके भाव 12900 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 12650 रुपए पर टिके रहे । आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: no expectations to decrease
New Delhi, 08 January (NNS): The prices of rice fatty dropped down to Rs 9000/9050 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8750 per quintal. However, the prices of rice fatty showed strong trend due to the weak selling of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव घटकर 9000/9050 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। धुरी लाइन में इसके भाव 8750 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। यद्यपि साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Castor oil: no decrement
New Delhi, 08 January (NNS): Castor oil prices reduced by Rs 100 to Rs 14400/14500 per quintal owing to the weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13750 per quintal. The castor prices remained stable at the same level due to the weak selling in Gujarat and Rajasthan. The trade of castor oil remained weak due to the Christmas. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 8 जनवरी (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14400/14500 रुपए प्रति कुंतल पर रह गये। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13750 रुपए कुंतल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। क्रिसमस के कारण वायदा बंद होने से कारोबार कमज़ोर रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: held strong
New Delhi, 08 January (NNS): In Jalgoan, the prices of soybean improved by Rs 25 to Rs 4875 per quintal due to the improved offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract went down by 2 cents per pound, whereas, in KLCE, the active palm oil contract rose by 5 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन के उठाव में थोड़ा और सुधार हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 25 रुपए बढ़कर 4875 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पडने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 2 सैंट प्रति पौंड की नरमी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल में 5 रिंगिट प्रति टन की वृद्धि होने की जनकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूती से रुका रह सकता है।
