New Delhi, 22 April (NNS): The prices of mustard held strong at Rs 6750/6800 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the mills. In Jaipur, it is being quoted at Rs 7150 per quintal. In Gangapur, it is ruling at Rs 6750 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
सरसों-ज्यादा घटबढ नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं बिकवाली कमजोर होने के कारण सरसों के भाव 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर मज़बूत रहे।जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में बढ़कर 7150 रुपए प्रति कुंतल रह गए। गंगापुर में इसके भाव 6750रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घटबढ की संभावना नहीं है।
Rice bran oil: no downfall
New Delhi, 22 April (NNS): The demand has been started increasing from the blenders and the refiners and the supply of the stock seems weak, due to this, the prices of rice bran oil remained stable at Rs 12500 per quintal. The prices of imported oils showed uptrend due to the constant selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong level during the coming days.
राइसब्रान ऑयल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) ब्लेंडिंग व रिफाइंड वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति घटने के कारण से राइस ब्रान ऑयल के भाव 12500 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में मजबूती रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Cottonseed oil: less possibility to decrease
New Delhi, 22 April (NNS): The prices of cottonseed oil rose by Rs 100 to Rs 14300 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. In the markets of Punjab, cottonseed prices also ruling at Rs 4250/4350 per quintal. The prices of its raw stock showed strong trend, due to this reason, the prices of cottonseed oil may not show more downfall and the market may likely to remain strong during the coming one or two days.
बिनौला तेल-घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने होने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर14300 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4250/4350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने के कारण आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: no uptrend
New Delhi, 22 April (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1250 per tonne, despite this, in Kandla, the prices of CPO rose by Rs 150 to Rs 11600 per quintal due to the weak selling. The prices of CPO May, June and July delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. However, the prices of raw stock showed downfall due to the ceasefire between Iran, Israel and America. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सीपीओ-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1250 डॉलर प्रति टन बोले जाने के बावजूद बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 150 रुपए बढ़कर 11600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सटोरिया लिवाली से कैएलसी में सीपीओ मई, जून, जुलाई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। हालांकि अमेरिका द्वारा ईरान के साथ युद्ध विराम की अवधि बढ़ाए जाने के चलते कच्चे तेल की कंपनी गिरावट आ गई है। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें तेज़ी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard cake: likely to remain stable
New Delhi, 22 April (NNS): The prices of mustard cake remained sluggish at Rs 2700/2850 per quintal owing to the constant selling from the stockists and feeble demand from the stockists. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 2750/2800 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सरसों खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मां कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों खल के भाव 2700/2850 रूपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। भटिंडा में इसके भाव 2750/2800 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों मे गिरावट की संभावना कम है ,बाजार मजबूत रह सकता है।
