New Delhi, 08 October (NNS): There were around 03 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country ongoing monsoon season. At Lawrence Road, the prices of mustard remained firm at Rs 6950/7000 per quintal due to the constant demand from the mills. In najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 6600/6700 per quintal in loose. In Jaipur mandi, its prices also being quoted at Rs 7075/7100 per quintal in loose. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) बरसाती मौसम के कारण देश की विभिन्न मंडियो में सरसों की आवक 3 लाख बोरी रह जाने तथा तेल मिलों की मांग से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6950/7000 रूपये प्रति क्विटंल पर टिके के रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 7075/7100 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की संभावना कम है।
Rice bran oil: less possibility to decrease
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of rice bran oil ascended by Rs 100 to Rs 11100 per quintal owing to the higher demand from the refiners and weak supply. However, the prices of imported oils strong trend because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग बढ़ने तथा आपूर्ति कमजोर होने से राइसब्रान ऑयल के भाव 100 रुपए बढ़कर 11100 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमज़ोर होने से विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास ठहर सकता है।
Cottonseed oil: will remain strong
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of cottonseed oil rose by Rs 150 to Rs 12550 per quintal owing to the weak supply from Haryana and higher demand from the vegetable ghee manufacturers along with the refiners. In the markets of Punjab, cottonseed prices also quoting at Rs 4300/4400 per quintal. The prices of imported oils showed uptrend because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
बिनौला तेल-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने एवं हरियाणा से आपूर्ति घटने से बिनौला तेल के भाव 150 रूपये बढ़कर 12550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4300/4400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि आयातित तेलों में बिकवाली घटने से मजबूती का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: not likely to decrease
New Delhi, 08 October (NNS): In the international markets, the prices of CPO improved by $10 to $1150 per tonne. In kandla, its prices ascended by Rs 100 to Rs 10300 per quintal because of the weak selling from the importers. The prices of CPO contract October delivery went up by 33 Ringgit to 4439 Ringgit per tonne due to the constant speculative buying. Similarly, the prices of CPO contract November delivery also ascended by 52 Ringgit to 4496 Ringgit per tonne. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing supply and demand during the near future.
सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 10 डॉलर बढ़कर 1150 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 100 रुपए बढ़कर 10300 रूपये प्रति कुंतल हो गये। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अक्टूबर 33 रिंगिट बढ़कर 4439 तथा नवम्बर 52 रिंगिट बढ़कर 4496 रिंगिट प्रति टन हो गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है।
Mustard cake: less possibility to decrease
New Delhi, 08 October (NNS): The prices of mustard cake softened by Rs 50 to Rs 2450/2650 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, the prices of mustard cake also ruling at Rs 2550/2600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों खल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग कमजोर होने से सरसों खल के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 2450/2650 रूपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 2550/2600 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में मंदे की उम्मीद कम है, बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।
