New Delhi, 16 April (NNS): The arrivals of mustard have been started increasing in the various markets of the country and at Lawrence Road, mustard prices remained sluggish at Rs 6000/6050 per quintal because of the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, it prices have been quoted at Rs 5600/5700 per quintal. It is being available at Rs 6300/6350 per quintal in Jaipur. There is no possibility of more uptrend in the prices as the arrivals may increase during the current season.
सरसों : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) देश के विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने एवं तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6000/6050 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5600/5700 रु प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 6300/6350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सीजन को देखते हुए नये मालो की आवक बढ़ने की संभावना के कारण इसमें भविष्य में इसमें अधिक तेजी की संभावना कम है।
Rice bran oil Punjab: will held stable
New Delhi, 16 April (NNS): The demand of rice bran oil has been increasing constantly and the supply seems feeble, due to this, rice bran oil Punjab prices remained stable at Rs 10700 per quintal. The prices showed bullish trend in the international markets and the selling of the stock seems weak from the importers, due to this, the prices of soya refined and CPO showed strong trend . There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : रूका रहेगा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिंग वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति घटने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 10700 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। विदेशों के मजबूत समाचार आने आयातकों की बिकवाली घटने से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड एवं सीपीओ की कीमतों में मजबूती रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावों के आस-पास रूका रह सकता है।
Cottonseed oil: no downfall
New Delhi, 16 April (NNS): The prices of cottonseed oil remained stable at Rs 12600 per quintal due to the weak supply and increased demand from the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, its prices have been quoted at Rs 3900/4000 per quintal. The prices of imported oil showed strong trend because of the constant selling from the importers. The prices may not show more downfall on seeing the near future.
बिनौला तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने एवं आपूर्ति घटने से बिनौला तेल के भाव 12600 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली के कारण विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। सप्लाई को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल की कीमतों मे मंदे की संभावना कम है।
CPO: will remain stable
New Delhi, 16 April (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1100 per tonne. Here, in Kandla, its prices reduced by Rs 50 to Rs 9650 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. In KLC, the CPO May and June delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand and the market may fluctuates by Rs 100 per quintal during the coming days.
क्रूड पाम ऑयल : रूका रहेगा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1100 डॉलर प्रति टन बोले जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए घटकर 9650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सटोरियों की लिवाली घटने से केएलसी में सीपीओ मई-जून व जुलाई डिलीवरी में गिरावट रही। मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार 100 रूपये के उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard cake: no downfall
New Delhi, 16 April (NNS): The prices of mustard cake remained firm at Rs 2300/2350 per quintal due to the weak selling and increased demand from the cattle feed manufacturers. The prices showed strong trend in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the lack of demand and the market may show limited uptrend and downfall during the near future.
सरसों खल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से सरसों खल के भाव 2300/2550 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। राजस्थान की मंडियों में सरसों खल की कीमतों में मजबूती का रूख रहा। ग्राहकी को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में तेजी की संभावना कम है, बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
