New Delhi, 07 May (NNS): There were around 4.50 lakh bags of mustard reported to arrive and at Lawrence Road, mustard prices remained firm at Rs 6050/6100 per quintal because of the constant buying from the mills. In Najafgarh mandi, it prices have been quoted at Rs 5700/5800 per quintal in loose. It is being available at Rs 6000 per quintal in Alwar. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) सरसों की आवक 4.50 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की लिवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6050/6100 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5700/5800 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 6000 रूपये क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रूका रह सकता है।
Ricebran oil: less possibility to decrease
New Delhi, 07 May (NNS): The demand of rice bran oil has been increasing constantly from the refiners and the blenders along with the weak selling, due to this, rice bran oil Punjab prices gained by Rs 50 to Rs 10550 per quintal. The prices showed sluggish trend in the international markets and the prices of soya refined and CPO showed soft trend owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : गिरावट के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 50 रुपए बढ़कर 10550 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। विदेशों के मंदे समाचार आने आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड एवं सीपीओ की कीमतों में नरमी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है।
Cottonseed oil: no more downfall
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 50 to Rs 12000 per quintal owing to the weak supply and increased demand from the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, its prices have been quoted at Rs 4100/4200 per quintal. The prices of imported oil showed downfall because of the increased selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall in the near future.
बिनौला तेल : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने तथा आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 12000 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4100/4200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातित तेलों में बिकवाली बढ़ने से गिरावट का रूख रहा। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला ज्यादा अधिक गिरावट की संभावना कम है ।
CPO: not likely to decrease
New Delhi, 07 May (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1025 per tonne. Here, in Kandla, its prices held sluggish at Rs 9200 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The CPO contract reduced by 51 Ringgit to 3740 Ringgit per tonne due to the weak speculative buying. Similarly, The CPO contract June delivery also descended in the same ratio to 3755 Ringgit per tonne. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1025 डालर प्रति टन बोले जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 9200 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। सटोरिया लिवाली घटने से केएल सी सीपीओ वायदा 51 रिगिट घटकर 3740 तथा जून के भाव 3755 रिगिट प्रति टन रह गये। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard cake: no more downfall
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of mustard cake remained firm at Rs 2200/2500 per quintal due to the weak supply and increased enquiry from the cattle feed manufacturers. The prices of mustard showed strong trend in the markets of Hapur. There is no possibility of more uptrend in the downfall on seeing the demand and the market likely to move in the limited area during the near future.
सरसों खल : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने तथा घटे भाव पर पशु आहर वालो की पूछ परख से सरसों खल के भाव 2200/2500 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हापूड की मंडियों में सरसों खल की कीमतों में मजबूती का रूख रहा। ग्राहकी को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में गिरावटकी संभावना नही है, बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
