New Delhi, 27 May (NNS): At Lawrence Road, mustard prices went up by Rs 50 to Rs 6500/6550 per quintal due to the increased demand from the mills and weak selling from the stockists. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने तथा तेल मिलों की मांग से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 बढ़कर 6500/6550 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900 /6000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके भाव 6675/6700 रु प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आसपास घूमता रह सकता है।

Castor oil:  no more downfall

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of castor oil reduced by Rs 50 to Rs 13350/13450 per quintal due to the weak demand from the paint manufactures. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13050 per quintal. Castor prices also being available at Rs 6100/6200 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract June delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the coming days.

अरंडी तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की माग घटने से  अरंडी तेल के भाव 50 रुपए घटकर 13350/13450 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13050 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों  में अरंडी के भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा जून डीलवरी में मंदे का रूख रहा।हाल ही में आई गिरावट एवं मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: no decrement

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of cottonseed have been quoted at Rs 3750/4000 per quintal because of the constant buying from the cattle feed manufacturers and weak supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. The cottonseed cake May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) हरियाणा पंजाब की बिकवाली घटने तथा पशु आहार वालों की लिवाली से बिनौला खल के भाव 3750/4000 रु प्रति क्विंटल बोले गए। भटिंडा  में  इसके भाव 3850/3950 रू प्रति किवंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से खल वायदा जूनडिलीवरी में तेजी का रूख रहा। सप्लाई व ग्राहकी को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उमीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean: no more downfall

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 4450 per quintal in Jalgaon because of the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract rose by 52 cents per pound and, in KLCE, the active palm oil contract also gained by 33 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of permanent break on downfall in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सोयाबीन की बिक्री में कमी आई। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4450 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 52 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 33 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।