New Delhi, 13 January (NNS): The prices of mustard remained firm at Rs 7000/7050 per quitnal owing to the weak selling and higher demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 7200 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों के भाव 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 13 January (NNS): The prices of castor oil softened by Rs 50 to Rs 14300/14400 per uqintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 13600 per quintal. In NCDEX, the prics of castor contract January delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक माग घटने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 14300/14400 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा जनवरी में गिरावट रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 13 January (NNS): The offtake of soybean reported to be weak even after the uptrend in the prices, due to thsk reason, the prices of soybean remained stable at Rs 4900 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The active soya oil contract declined by 10 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also dropped down by 50 Ringgit per tonne due to the weak owing to the weak buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी । निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 10 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 50 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Cottonseed cake: will remain stable
New Delhi, 13 January (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 3600/3800 per quintal due to the higher demand from the cattle feed manufacturers and weak supply. In Bhatinda, its prices have been ruling between Rs 3900/4000 per quintal. The prices of cottonseed cake January contract reduced by Rs 30 to Rs 3310 per quintal becuase of the constant speculative buying. The market will likley to remain strong on seeing the supply and demand during the coming days.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भटिंडा में इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनोला खल जनवरी वायदा में 30 रुपए घटकर 3310 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।
