New Delhi, 29 July (NNS): The arrivals of mustard showed downfall and the demand seems high from the mills, due to this, the price of mustard gained by Rs 100 to Rs 8050/8100 per quintal. In Agra, its prices have been quoted at Rs 9025 per quintal. In Alwar, its prices also quoted at Rs 7900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस) आवक कमजोर होने तथा तेल मिलों की मांग बढ़ने से सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। आगरा में 9025 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 7900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें ज़्यादा बढ़ने की उम्मीद कम है। बाजार सीमित तेजी मंदी के बीच में घूमता रहेगा।

Rice bran oil: less possibility to decrease

New Delhi, 29 July (NNS): The prices of rice bran oil gained by Rs 50 to Rs 13550 per quintal due to the increased demand from the refiners and the blenders. The prices of imported oils remained stable at the same level because of the ongoing war between Iran and America. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइसब्रान ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैंडिंग वालों की मांग बढ़ने से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 13550 रूपए प्रति क्विंटल हो गए। अमेरिका ईरान में जंग जारी रहने के कारण आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों तेजी का सिलसिला जारी रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है । बाजार  मजबूत रह सकता है।

Cottonseed oil: no downfall

New Delhi, 29 July (NNS): The prices of cottonseed oil went down by Rs 100 to Rs 16000 per quintal because of the weak demand from the refiners and the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, cotton seed prices have been quoted at Rs 4700/4800 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices in the near future.

बिनौला तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओ एवं रिफाइंड वालों की मांग घटने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए घटकर 16000 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। विनोला में मजबूती का रुख होने के कारण आने वाले दिनों में बिनौला तेल में मंदे की संभावना कम है।

CPO: likely to remain stable

New Delhi, 29 July (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1235 per tonne and the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, the prices of CPO gained by Rs 70 to Rs 11770 per quintal. The selling seems weak from the importers due to the weak rupee against the American dollar.  However, the prices of crude palm oil showed heavy increment due to the weak selling in the international markets amid ongoing war between Iran and America. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

सीपीओ-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1235 डॉलर प्रति टन बोले एवं आयतको की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 70 रुपए बढ़कर 11770 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण आयातको की बिकवाली सुस्त पड़ गई। ईरान को अमेरिका में पुन: युद्ध भड़कने के कारण हालांकि विदेश में बिकवाली घटने से क्रूड ऑयल में भारी उछाल आ गया। बाजार  मजबूत सकता है।

Mustard cake: no more fluctuations

New Delhi, 29 July (NNS): The prices of mustard cake gained by Rs 50 to Rs 3250/3550 per quintal because of the weak selling from the stockists and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Hapur, it’s prices have been quoted at Rs 3500/3600 per quintal. On seeing the supply and demand, the prices of mustard cake may not show more fluctuations and the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों खल-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से सरसों खल के भाव 50 रूपए बढ़कर 3250/3550 रूपए प्रति क्विंटल हो गए। हापुड़ में इसके भाव 3500/3600 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों मे तेजी की संभावना कम है सप्लाई व मांग, को देखते हुए इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।