New Delhi, 30 June (NNS): The prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 7700/7750 per quintal owing to the weak selling from the stockists even after the feeble prices and increased demand from the mills. In Agra mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 8750 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the near future.

सरसों-सीमित घट बढ़

नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) तेल मिलों  की  मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 50 रुपए बढ़कर 7700/7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। आगरा मंडी में सरसों भाव 8750 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व  मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रुपए के उतार  चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Castor oil: no downfall

New Delhi, 30 June (NNS): The prices of castor oil ascended by Rs 200 to Rs 14700/14750 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13950 per quintal. The prices of castor contract July delivery reduced by Rs 20 to Rs 7120 per quintal amid weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) पेंट निर्माता की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 200 रुपए बढ़कर 14700/14750 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 13950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने  से अरंडी वायदा जुलाई 20 रुपए घटकर 7120 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। कच्चे माल में तेजी का रुख होन के कारण आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम  है।

Cottonseed cake: no more fluctuations

New Delhi, 30 June (NNS): The prices of cottonseed cake have remained under pressure at Rs 4000/4300 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4450 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4600/4700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से बिनौला खल 4000/4300 रुपए प्रति क्विंटल दबे रहे। भटिंडा में इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: no possibility of increment

New Delhi, 30 June (NNS): In the edible imported oil contract, the Chicago’s soy soya oil contract reduced by 55 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 44 Ringgit per tonne, after this, in Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no possibility of increment in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में निवेशकों की बिकवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 55 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने और केएलसीई का सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा 44 रिंगिट प्रति टन टूटने के समाचार हैं। इसके बाद भी जलगांव में सोयाबीन 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।