New Delhi, 19 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 25 to Rs 7075/7125 per quintal due to the constant buying from the mills and feeble selling from the stockists. In najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 6650/6700 per quintal in loose. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 7300/7325 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने एवं तेल मिलों की लिवाली से लॉरेंस रोड पर सरसो के भाव 25 रुपए बढ़कर 7075/7125 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6650/6700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 7300/7325 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रहता है।
Rice bran oil: less possibility to decrease
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of rice bran oil rose by Rs 50 to Rs 10850 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the refiners. The prices of imported oils strong trend because of weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) रिफाइंड वालों की मांग बढ़ने एवं आपूर्ति घटने से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 10850 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातकों की बिकवाली कमज़ोर हो से विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास ठहर सकता है।
Cottonseed oil: no downfall
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 50 to Rs 12450 per quintal owing to the weak supply and weak demand from the vegetable ghee manufacturers along with the refiners. In the markets of Punjab, cottonseed prices also quoting at Rs 3700/3800 per quintal. However, the prices of imported oils showed soft trend.Owever There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
बिनौला तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओं की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 12450 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3700/3800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि आयातित तेलों में बिकवाली नरमी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: will remain firm
New Delhi, 19 November (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1097 per tonne. In kandla, its prices reduced to Rs 9750 per quintal because of the constant selling from the importers and feeble demand from the vegetable ghee manufacturers. In KLC, the prices of CPO contract November and December delivery showed uptrend because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सीपीओ-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1097 डॉलर प्रति टन बोले जाने के एवं वनस्पति घी निर्माताओं मांग कमजोर होने तथा आयातकों की बिकवाली से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 9750 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। हालांकि सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा नवम्बर और दिसंबर डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard cake: will remain stable
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of mustard cake remained stable at Rs 2650/2750 per quintal due to the weak selling and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, the prices of mustard cake also being quoted at Rs 2800/2850 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and supply. Apart from this, the market likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों खल के भाव 2650/2750 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 2800/2850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में मंदे की उम्मीद कम है , सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता सकता है।
