New Delhi, 08 October (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard are being quoted at Rs 6650/6700 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6100/6200 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 6900 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing supply and demand.

सरसों : सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 8 अक्टूम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6650/6700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव 6900 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of castor oil slipped by Rs 100 to Rs 13600/13700 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble industrial demand. In Gujarat, its prices also being quoted at Rs 13100 per quintal. In the markets of Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6100/6200 per quintal. However, the prices of castor contract October delivery increased by Rs 15 to Rs 6741 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

अरंडी तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्टूम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों बिकवाली से से अरंडी तेल के भाव के भाव 100 रुपए घटकर 13600/13700 रूपये प्रति कुंतल रह गए। गुजरात में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अक्टूबर 15 रूपए बढ़कर 6741रूपये प्रति क्विंटल हो गया। भविष्य में इसमें मंदे  की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: likely to remain firm

New Delhi, 08 October (NNS): The prices of cottonseed cake also being quoted at Rs 3800/3950 per quintal due to the weak selling and strong trend in the prices of cottonseed in North India. In the markets of UP, its prices also remained stable at Rs 3900/4000 per quintal because of the feeble selling. In NCDEX, the cottonseed cake December delivery eased by Rs 10 to Rs 2910 per quintal owing to the feeble speculative buying. The market may likely to move in the limited area during the near future.

बिनौला खल: ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 अक्टूम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में नए मालों की आवक न बढ़ने से बिनौले की कीमतों में मजबूती का रुख होने एवं बिकवाली घटने से बिनौला खल के भाव 3800/3950 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली घटने से इसके भाव 3900/4000 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीएक्स में बिनौला खल दिसम्बर डिलीवरी 10 रूपए घटकर 2910 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Soybean: no uptrend

New Delhi, 08 October (NNS): The new crop will likely to arrive soon in Maharashtra after Rajasthan and MP. There were around 150/200 bags of soybean reported to arrive in the Nanded mandi and the new stock also ruling at Rs 4000/4300 per quintal and the old stock also being available at Rs 4400/4500 per quintal, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean reduced by Rs 100 to Rs 4650 per quintal due to the weak buying from the plants. The active soya oil contract dropped down by 97 cents per ounce whereas in KLCE, the active palm oil contract also gained by 47 Ringgit per tonne owing to the increased selling from the investors. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (एनएनएस)। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्टï्र में भी सोयाबीन की नई फसल का श्रीगणेश हो गया है। राज्य की नांदेड़ मंडी में नए सोयाबीन की करीब 150-200 बोरियों की आवक होने तथा नमी के आधार पर इसकी कीमत 4000-4300 रुपए तथा पुराना सोयाबीन 4400-4500 रुपए प्रति क्विंटल पर बिकने की जानकारी मिली। इसकी वजह से जलगाव में भी प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 4650 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। अंतराष्टï्रीय बाजार में निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोयाबीन वायदा में 97 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 47 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।