New Delhi, 15 July (NNS): The arrivals of mustard showed uptrend in the various markets of the country and the demand reported to be sluggish from the mills, due to this, mustard prices went down by Rs 50 to Rs 7800/7850 per quintal. In Jaipur, it’s prices also quoting at Rs 7800 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market mein likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में आवाक बढ़ने एवं तेल मिलों की मांग सुस्त पड़ने से भाव 50 रुपए घटकर 7800/7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर में 8175 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 7800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज़्यादा घटबढ की संभावना कम है। बाजर सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Rice bran oil: will remain strong

New Delhi, 15 July (NNS): The prices of rice bran oil have been quoted at Rs 13300 per quintal due to the increased demand from the refiner and the blenders. The prices of imported oils remained stable at the same level because of the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remains strong during the near future.

राइसब्रान ऑयल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैंडिंग वालों की मांग बढ़ने से राइसब्रान ऑयल के भाव 13300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। विदेशी तेलों में बिकवाली घटने से स्थिरता रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cottonseed oil: less possibility to decrease

New Delhi, 15 July (NNS): The prices of cotton seed oil gained by Rs 100 to Rs 15300 per quintal because of the increased demand from the refiners. In the markets of Punjab, cotton seed prices have been quoted at Rs 4600/4700 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices and it is expected that the market of cotton seed may increase in the near future.

बिनौला तेल-घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड मिलों की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15300 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4600/4700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति वो मांग को देखते हुए दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार और बढ़ सकता है।

CPO: no more fluctuations

New Delhi, 15 July (NNS): In the international markets, the prices of CPO reduced by $10 to $1230 per tonne and the demand reported to be weak, due to this, in Kandla, the prices of CPO fell down by Rs 150 to Rs 11700 per quintal. However, in KLCE, the prices of CPO contract August and September delivery showed downfall because of the sluggish buying. The rupee reported to be weak against the American dollar, due to this, the selling scenes weak from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

सीपीओ-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 10 डॉलर घटकर 1230 डॉलर प्रति टन रह जाने एवं मांग कमजोर होने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 150 रुपए घटकर 11700 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि सटोरिया लिवाली कमजोरह ोने से केएलसी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलीवरी में नरमी का रुख रहा। डालर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण आयातको की बिकवाली घट गई है। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Mustard cake: limited fluctuations

New Delhi, 15 July (NNS): The prices of mustard cake remained stable at Rs 3100/3400 per quintal because of the constant selling from the stockists and sluggish demand from the cattle feed manufacturers. In Uttar Pradesh, it’s prices have been quoted at Rs 3450/3550 per quintal. On seeing the supply and demand, the prices of mustard cake will not likely to decrease and its Market may fluctuate by Rs 50/100 per quintal during the coming days.

सरसों खल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर  होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों खल के भाव 3100/3400 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। उत्तर प्रदेश में इसके भाव 3450/3550 रूपये प्रति किवंटल  बोले गए।सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों मे गिरावट की संभावना कम है, बाजार 50/100 रूपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह  सकता है।