New Delhi, 14 October (NNS): The arrivals of mustard reported to be around 2.25 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems constant from the mills, due to this, the prices of mustard gained by Rs 100 to Rs 8850/8900 per quintal. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 9050 per quintal. In Kota, mustard is being available at Rs 8800 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-ठहराव की उम्मीद

नई  दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.25 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग  से सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर  8850/8900 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर में 9050 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। कोटा में इसके भाव 8800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें विशेष तेजी की संभावना कम है। बाजार  सीमित दायरे  में घूमता रह सकता है।

Rice bran oil: less possibility to decrease

New Delhi, 14 October (NNS): The prices of rice bran oil remained at Rs 12800 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and increased demand from the refiners and the blenders. The prices of imported oils showed uptrend owing to the weak selling from the international markets. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइसब्रान ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम

नई  दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैंडिंग वालों  की मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली सुस्त होने से राइसब्रान ऑयल के भाव 12800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। विदेशी तेलों में  बिकवाली न होने से तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले  दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cottonseed oil: will remain strong

New Delhi, 14 October (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 200 to Rs 15200 per quintal because of the increased demand from the refiners. In the markets of Punjab, cotton seed prices have been quoted at Rs 4700/4900 per quintal because of the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बिनौला तेल-मजबूती की उम्मीद

नई  दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड मिलो की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के भाव 200 रूपये बढ़कर 15200 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिकवाली  से बिनौला की कीमतें 4700/4900 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए । आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने दिनों में बिनौला तेल में तेजी की संभावना कम है। बाजार दबा रह सकता है।

CPO: will remain strong

New Delhi, 14 October (NNS): In the international markets, the prices of CPO gaind by $10 to $1250 per tonne. In Kandla, the prices of CPO rose by Rs 50 to Rs 12050 per quintal because of the constant selling from the importers. The prices of raw imported oils showed downfall in the international markets, due to this, the prices gets support. The rupee showed download against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सीपीओ-मजबूती की उम्मीद

नई  दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 10 डालर बढ़कर 1250 डॉलर प्रति टन बोले एवं  आयतको की बिकवाली से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 12050 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत नरमी का रुख होने के कारण मजबूती को बल मिला। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में गिरावट रही। इन परिस्थितियों को देखते हुए  इसमें गिरावट की  संभावना कम है।

Mustard cake: less possibility to decrease

New Delhi, 14 October (NNS): The prices of mustard cake have been quoted at Rs 3600/3800 per quintal because of the increased demand from the cattle feed manufacture selling and weak selling amid uptrend in the prices of mustard. In UP, it’s prices have been quoted at Rs 3900/4000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices.

सरसों खल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (एनएनएस) सरसों में तेजी का रुख होने के कारण मिलन की बिकवाली कमजोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग निकलने से सरसों खल के भाव 3600/3800 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। उत्तर प्रदेश में इसके  भाव 3900/4000 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते  सरसों खल की कीमतों मे गिरावट की संभावना कम है।