New Delhi, 27 November (NNS): The new crop of moth has been arrived in the nagaur, Dausa, Deedwana, balotara and Merta of Rajasthan, but the November has already been over. The arrivals of the crop showed downfall again after a month. On the other hand,  the companies started doing competitive buying, due to this, the prices of moth jumped to Rs 9300/9400 per quintal in the markets of Rajasthan, due to this reason, the moth which was being traded at Rs 6800 per quintal before a month, now, it is ruling at Rs 9400/9500 per quintal. We believe that the increment during the season will lead to loss, but the stockists are active now, due to this, the market may likely to increase, but it is profitable take the profit at the current level.

मोठ-शॉर्टेज में कुछ भी तेजी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) मोठ की फसल राजस्थान के नागौर दौसा डीडवाना बाड़मेर बालोतरा मेड़ता आदि उत्पादक क्षेत्रों में आ गई है, लेकिन नवंबर का महीना बीत रहा  है। एक महीने पहले तक जो आवक बढ़ी थी, उसके बाद आवक का दबाव नहीं बन पाया है। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां अभी से प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लगी है, जिससे राजस्थान की मंडियों में ही बाजार काफी छलांग लगाकर 9300/9400 रुपए प्रति कुंतल हो गया हैं। यही कारण है कि यहां भी नीचे में जो 6800 रुपए एक माह पहले मोठ बिकी थी, उसके भाव 9400/9500 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हम मानते हैं की सीजन की तेजी नुकसानदायक होती है, लेकिन फिलहाल अभी स्टॉकिस्ट सक्रिय है, जिससे और बाजार बढ़ सकते हैं, लेकिन इन भावों में मुनाफा लेना चाहिए।

Wheat: possibility to increase

New Delhi, 27 November (NNS): The arrivals of wheat showed downfall in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP and the competitive buying seems constant in the eastern parts of the country, due to this, the prices of wheat for mill delivery have been quoted at Rs 2960/2970 per quintal during the last two days. The prices have been ruling at the higher level in Bihar and Bengal, due to this, the stock of MP reported to be at the higher level, due to this reason, there is a lack of stock in North India. The prices seems high from Haryana and Punjab. Therefore, the prices may increase  by Rs 20/30 per quintal. Although, the gross buying of wheat seems high  because of the intelligence of government. Both the inferior and superior quality stock of farmers have already been purchased, due to this, the arrivals showed downfall. The further uptrend and downfall in the prices depends on the sales policy of the government.

गेहूं-अभी बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का आवक घट जाने तथा पूर्वी भारत की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से 2 दिनों से ठहराव लिए मिल क्वालिटी में 2960/2970 रुपए प्रति कुंतल बोला गया है। बिहार बंगाल में भी ऊंचे भाव होने से एमपी का माल वहां सुर्ख हो गया है, इस वजह से उत्तर भारत में माल कम आ रहा है। हरियाणा पंजाब से पड़ते नहीं लग रहे हैं। अत: यहां से 20/30 रुपए और तेजी लग रही है। यद्यपि सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद लक्ष्य से अधिक इस बार हुई है। किसानों के इस बार हल्के भारी गेहूं उठ गए हैं, जिससे मंडियों में आवक घट गई है। आगे ज्यादा तेजी मंदी सरकार के बिक्री पर निर्भर करेगी।

Basmati rice: uptrend due to the competitive buying

New Delhi, 27 November (NNS): The competitive buying of basmati rice seems high from the mills due to the shortage of the spot stock despite the arrival pressure of kharif paddy, due to this, the prices of paddy 1509 have been ruling at Rs 4400/4500 per quintal. Its rice sela and steam also selling at Rs 8400/8500 and Rs 8700/8900 per quintal respectively. Rice sela 1718 also being traded at Rs 9000/9100 per quintal.  Rice steam 1401 also ruing at Rs 9500/9600 per quintal. Similarly, the prices of both  new and old paddy showed heavy uptrend because of the shortage of the stock in the pipeline and the exporters are purchasing the stock every price, due to this reason, the prices may increase after the correction.

बासमती चावल-प्रतिस्पर्धात्मक खरीद से महंगा

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) खरीफ बारीक धान का दबाव बनने के बावजूद हाजिर माल की कमी से प्रतिस्पर्धात्मक राइस मिलों की लिवाली बढ़ गई है, जिससे 1509 धान के भाव 4400/4500 रुपए प्रति क्विंटल महंगे चल रहे हैं। इसका सेला चावल 8400/8500 रुपए एवं चावल स्टीम भी 8700/8900 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। चावल 1718 सेला का व्यापार 9000/9100 रुपए ट्रक लोड में हो गया तथा इससे ऊंचा भी बोलने लगे हैं। चावल 1401 स्टीम का व्यापार 9500/9600 रुपए बोलने लगे। इस तरह नए पुराने धान तथा चावल में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है, क्योंकि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा निर्यातक हर भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिस कारण चावल में करेक्शन के बाद कायम रहेगी।

Maize: prices may increase

New Delhi, 27 November (NNS): There is a shortage of maize in MP as compared to the same period of the previous year. Here, the arrivals of the stock showed uptrend in the Chindwada, Baitoolganj, Shivni line of MP. There, its prices went down by Rs 75/100 to Rs 2750/2800 per quintal.  The best quality one number maize is being traded at Rs 2850 per quintal in the godown reach. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2900/3000 per quintal. The prices of maize may again show uptrend because of the constant buying of ethanol companies from MP  and there, the cost also seems high.

मक्की-अभी तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) एमपी में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की फसल कुछ कम आई है, इधर एमपी के छिंदवाड़ा बैतूल गंज सिवनी लाइन में भी आवक बढ़ गई है। वहां हाल ही में 75 से 100 रुपए घटाकर मंडियों में 2750/2800 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2850 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2900/3000 रुपए का व्यापार हो रहा है। मक्की में फिर तेजी आने वाली है, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों की मध्य प्रदेश से जबर्दस्त लिवाली चल रही है, वहीं भाड़े भी काफी बढ़ गए हैं।

Millet: increment in buying from the industries

New Delhi, 27 November (NNS): The sowing of millet reported to be good in all the producing areas like UP, Haryana and Rajasthan and the all-round crop seems good because of the weak rainfall but the stockists are doing all-round competitive buying, due to this, the prices of millet have been ruling at Rs 2745/2750 per quintal in Mauli and Barwala reach. We believe that the all-round crop seems good, but the prices may increase on seeing the constant buying from the stockists.  The stock of millet has already  been sold out in the markets and the crop gets adversely affected due to the flood during the last some days. Therefore, the trade of millet will be profitable during the coming days.

बाजरा-उद्योगों की लिवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई यूपी हरियाणा राजस्थान सभी उत्पादक राज्यों में बहुत ही बढ़िया हुई थी तथा बरसात कम होने से चारों तरफ फसल अच्छी आई है, लेकिन स्टॉकिस्टों चौतरफा प्रतिस्पर्धात्मक खरीद में आ गए हैं, जिससे वहां 2600/2650 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं, बाजरा मौली बरवाला पहुंच में जो 2745/2750 रुपए प्रति कुंटल बिक गया। हम मानते हैं कि बाजरे की फसल बहुत बढ़िया आई है, लेकिन स्टॉकिस्टों की लिवाली को देखते हुए बाजार और बढ़ सकता है। बाजरा सभी राज्यों में कट चुका है तथा पिछले दिनों के तूफान से कुछ नुकसान हुआ है। अत: अभी बाजरे के व्यापार में आगे चलकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Masoor: no long uptrend

New Delhi, 27 November (NNS): The supply of masoor seems weak in the Ganj Basauda, Sagar, Bhopal and Mungaoli line of MP, but the stock has been unloading at the reasonable rats from Canada and the new crop has been started arriving from the last one month, due to this reason, the arrivals of the stock seems constant on seeing the report of the crop. We believe that the import prices reported to be at the higher level as compared to the before, but the prices of desi msaoor also being traded at Rs 6350 per quintal in Bilti, due to this reason, huge amount of stock has been arriving from Canada, due to this reason, the prices may not show long uptrend. There is a shortage of the small masoor, due to this reason, the market may increase during the coming days.

मसूर-लंबी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर है, लेकिन कनाडा के माल लगातार पड़ते में उतर रहे हैं तथा पिछले ले महीने वहां नयी फसल आ रही है। जिस तरह वहां फसल की रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए माल यहां आते रहने की संभावना है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों के अपेक्षा कुछ महंगा आयात पड़ेगा, लेकिन देसी मसूर बिल्टी में 6350 रुपए ऊपर बिक रही है, इसलिए कनाडा के माल प्रचुर मात्रा में आएगा, जिस कारण देसी में अब लंबी तेजी नहीं है। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए आगे चलकर इसमें बाजार बढ़ सकते हैं।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 27 November (NNS): The all-round buying of urad seems constant from mills during the current week and the speculators are purchasing their stock at the lower level from Chennai, due to this, here, the prices of urad FAQ gained by Rs 100 to Rs 10600 per quintal because there is a shortage of the stock and also a lack of stock in loading from Rangoon, due to this, the selling of the stock seems weak. The reality is that the stock has been arriving in Gangoh line and the prices have been ruling at the higher level and the buying seems constant. On the other hand, the stock has not been available for milling, on seeing this, the prices may increase by Rs 4/5 per kg during the coming days.

उड़द-अभी तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) चालू  सप्ताह में उड़द में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चलने तथा सटोरियों द्वारा चेन्नई से नीचे भाव में काफी माल खरीद लिए जाने से यहां 100 रुपए बढ़कर कर भाव ऊपर में एफ ए क्यू 10600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया, क्योंकि  हाजिर माल की कमी होने एवं रंगून से लोडिंग में माल ज्यादा नहीं होने से चेन्नई वालों की बिकवाली नहीं है। वास्तविकता यह है कि जो उड़द गंगोह लाइन में आया है, उसके पड़ते ऊंचे लग रहे हैं, उसमें लोकल लिवाली अच्छी चल रही है। दूसरी ओर दाल मिलों में मिलिंग के लिए अनुरूप माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें जल्दी चार-पांच रुपए किलो की और तेजी दिखाई दे रही है।

Moong: export demand seems constant

New Delhi, 27 November (NNS): The arrivals of new moong showed uptrend from Jaipur, Nagaur, Dausa, Deedwana and Khatu line of Rajasthan and the best quality stock has been exporting constantly, but the trade seems weak as compared to the previous week, due to this, the market showed soft trend, due to this, the prices have remained under pressure by Rs 100 per quintal. Here, the prices ascended from Rs 8400 to Rs 8475 per quintal, but today, its prices have been quoted up by Rs 50/60 per quintal after the after noon. The old stock of MP has already been sold out in the markets. The stock which was being purchased at the minimum support prices in the central pool in MP and Rajasthan and the same stock has also been sold out in the markets and the prices also selling at Rs 7200/8000 per quintal. Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan also selling at Rs 7400/8400 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of more downfall at the current level during the coming days.

मूंग-इस बार निर्यात मांग रहेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) हालांकि राजस्थान के जयपुर नागौर दौसा डीडवाना खाटू लाइन की नई मूंग की आवक बढ़ गई  है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन बीते सप्ताह की अपेक्षा कम व्यापार होने से बाजार थोड़ा सुस्त हो गए हैं जिससे इसके भाव आज 100 रुपए प्रति कुंतल दब गए हैं। यहां कल 8400 रुपए नीचे में बिकने के बाद 8475 रुपए तक व्यापार होने की खबर है, लेकिन आज दोपहर बाद 50/60 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे। मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वह माल मंडियों में आकर निपट चुका है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 7200/8000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 7400/8400 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: should purchase the stock from here

New Delhi, 27 November (NNS): The prices of lemon tur also being traded at Rs 9900 per quintal owing to the profit taking selling at the higher level during the last some days. Here, the stock has been available at the higher level from Chennai and also a lack of stock in the big mills, due to this, the market may increase from here, on seeing this, the prices may reach to Rs 10200 per quintal. The reality is that the domestic production reported to be weak. On the other hand, the import reported to be at the higher level from Rangoon due to the strong dollar. On the other hand, no new crop will likely to arrive before January.

तुवर-यहां से माल खरीदते रहिए

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर नीचे में 9900 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार हो गया है। इधर ऊंचे भाव में भी चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों में माल की कमी से पुन: बाजार तेज लग रहा है। इसे देखते हुए 10200 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई जनवरी से पहले फसल आने वाली नहीं है।

Gram desi: prices may increase to Rs 8000 per quintal

New Delhi, 27 November (NNS): The supply of gram desi showed downfall and the demand seems weak from the mills, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram desi of Rajasthan went down to Rs 7950 per quintal. The black gram have been ruling at the higher level in Australia and also a lack of sold stock at the port, due to this, the prices may gain to Rs 8000 per quintal from here, but it is profitable to purchase the stock at the higher level. The stock is being available at Rs 7050 per quintal to the mills, due to this, the buying will be profitable as compared to the raw stock.

देसी चना- ठहरकर 8000 पार की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति घटने एवं दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से बाजार घटकर 7950 रुपए राजस्थानी चना लॉरेंस रोड पर रह गया है। ऑस्ट्रेलिया में काले चने काफी ऊंचे हैं तथा पुराना माल पोर्ट पर बहुत ही कम बचा है, जिससे बाजार फिर से बढ़कर 8000 रुपए प्रति कुंतल को पार कर सकता है, लेकिन हर बढ़े भाव में मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। दाल के पड़ते मिलों को 9050 रुपए प्रति कुंतल से कम के नहीं लग रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली ज्यादा लाभदायक रहेगी।

Rajma chitra: shortage of the stock

New Delhi, 27 November (NNS): Around 14/15 containers of new rajma chitra has been started arriving and it is expected that more containers will unload. The arrived stock is being traded at Rs 142/143 per kg. Here, the new china quality stock also selling at Rs 145/154 per kg. The sowing of rajma chitra Indian brazil also seems weak in the Barsi and beed line because there is a lack of water in the producing areas. Here, the old stock is being traded at Rs 138/140 per kg. Apart from this, the varun and Bhutan stock also selling at Rs 118/120 per kg. Here, the stock of China has been available at the higher level. This year, the sowing reported to be delayed, in these circumstances, the prices may increase in the near future.

राजमां चित्रा-माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) नया राजमां चित्रा के 14-15 कंटेनर मुंबई में लगे हुए हैं तथा और भी उतरने वाले हैं, आए हुए माल 142/143 रुपए मुंबई से बिक रहे हैं। यहां नया चीन क्वालिटी अनुसार 145/154 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की बिजाई बीड बारसी लाइन में बहुत कम हुई है, क्योंकि वहां आसपास के उत्पादक क्षेत्र में पानी की कमी थी।यहां क्वालिटी अनुसार पुराना माल  138/140 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वरुण भूटान माल 118/120 रुपए बिक रहा है। इधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है। इस बार की बिजाई भी लेट हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 27 November (NNS): The market of gram kabuli reported to be weak due to the constant selling during the current week. The unfiltered stock of gram kabuli also ruling at Rs 83/85 per kg. The best quality sortex stock of Maharashtra also quoting at Rs 90 per kg. The prices remained stable at the same level after the increment in the prices. The stock has not been available illegally  and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, on seeing this, the prices may not show more downfall during the coming days.

काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह काबुली चने में बिकवाली से बाजार थोड़ा चुप रहे हैं। काबुली चना 83/85 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र का बिना छना हुआ बिक रहा है। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 90 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद ठहराव बना हुआ है। अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और मंदा नहीं लग रहा हैं।

Guar gum: no decrement

New Delhi, 27 November (NNS): The prices of guar gum rose by Rs 100 to Rs 16100/16200 per quintal due to the increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 8200/8250 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Hisar, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग निकलने से ग्वार गम के भाव 100 रूपये बढ़कर 16100/16200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 8200/8250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हिसार की मंडी में ग्वार के भाव पूर्व  स्तरपर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।