New Delhi, 28 November (NNS): The production of moth reported to be high, but the sale of moth dhoya reported to be sluggish from the last two months from the lower level. Now, the upcountry demand of moth and dhoya has been started increasing, on seeing these circumstances, the prices of moth may gain to Rs 4800/4850 per quintal and the market may gain by Rs 500/700 per quintal. The prices of Nohar mandi has been ruling at the higher level because there, the dhoya mills are constantly buying the stock. The enquiry has been started increasing from the bhujia and namkeen manufacturers in Badmer and Bikaner line.

मोठ-व्यापार में पैसे मिलेंगे

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि मोठ के उत्पादन में कोई विशेष वृद्धि नहीं रही है, लेकिन मूंग के भाव काफी नीचे चलने से मोठ धोया की बिक्री पिछले दो महीने से काफी ठंडी पड़ गई है। अब जैसे ही नीचे वाली मूंग निपट चुकी है, वैसे ही मोठ की मांग एवं धोया में चालानी मांग बढ़ने लगी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 4800/4850 रुपए प्रति क्विंटल के मोठ में आगे चलकर कम से कम 500/700 रुपए का लाभ मिल सकता है। नोहर मंडी तेज चल रही है, क्योंकि वहां की धोया मिलें, बढ़िया माल की लगातार लिवाल हैं, बाड़मेर बीकानेर लाइन में भी भुजिया नमकीन बनाने वालों की पूछ परख निकलने लगी है।

Wheat: no downfall in the prices

New Delhi, 28 November (NNS): Both the storage of governmental and non-governmental stock reported to be high as the good policy of government along with higher production, due to this reason, there is no possibility of long uptrend in the prices. Its prices may reach to Rs 2900/2910 per quintal in the coming two months, but after this, the market fell down to Rs 2750/2775 per quintal due to the constant selling and there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may not show increment in the coming 2/4 days.

गेहूं-इन भावों में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा सरकार की अच्छी नीति से सरकारी व गैर सरकारी भंडारण अधिक हुआ है। यही कारण है कि फसल से अब तक लंबी तेजी नहीं आ पाई है। गत दो महीने पहले एक बार 2900/2910 रुपए तक भाव देख आया था, लेकिन उसके बाद बिकवाली आने से बाजार टूट कर 2750/2775 रुपए प्रति कुंतल के बीच रह गया है तथा इन भावों में और घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है, लेकिन अभी अगले 2-4 दिन में तेजी भी नहीं है।

Fine rice: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 28 November (NNS): The supply of all varieties of paddy reduced by 28/30 percent in the producing markets as compared to the same period of the previous year. On the other hand, the exporters have been taking enquiry owing to the higher prices in Iran along with the other countries and here, the exporters started purchasing the stock of good length. On the other hand, the prices of all varieties of paddy along with 1509 may show downfall, due to this reason, the stock of rice steam 1401 also selling at Rs 7050/7100 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 also showed heavy uptrend. Therefore, there is a shortage of stock in the consuming countries in the country, there, the prices showed heavy uptrend on seeing the constant export deals. Apart from this, bold rice prices may not show downfall during the near future because the export deals seems constant for Gandhidham and kandla port.

बारीक चावल-मंडियों में धान का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) देश के सभी धान उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 28-30 प्रतिशत की कमी बनी हुई है। दूसरी ओर ईरान सहित दूसरे देशों में ऊंचे भाव होने से निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है तथा यहां निर्यातक मंडियों से बढ़िया लेंथ के चावल की खरीद करने लगे हैं। दूसरी ओर बासमती प्रजाति के धान में भी 1509 के अलावा अन्य सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 7050/7100 रुपए बिक गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी तेजी का रुख बना हुआ है। अत: भविष्य में जिस तरह खपत वाले देशों में माल की कमी है, वहां के निर्यात सौदे होने पर इस बार चावल में लगातार तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा मोटे चावल भी वर्तमान भाव से नीचे जाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि इसके भी निर्यात सौदे लगातार गांधीधाम एवं कांडला पोर्ट के लिए हो रहे हैं।

Maize: no more downfall

New Delhi, 28 November (NNS): The production of maize declined by 7/8 percent in Maharashtra and MP, but the arrival pressure of stock may increase as huge amount of stock has also been lying in UP and Bihar. Apart from this, the demand from the ethanol companies seems sluggish, the traders are forced to reduce their maize consumption due to the requirement of 40 percent rice consumption, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 1500/1600 per quintal in the markets and its inferior quality stock also selling between Rs 1200/1400 per quintal. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices, but the stock seems unfavourable. The trade will be profitable during the near future.

मक्की-अब इससे दुर्दशा नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) मक्की का उत्पादन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में गत वर्ष की अपेक्षा सात-आठ प्रतिशत कम ही हुआ है, लेकिन यूपी बिहार के माल स्टॉक में ज्यादा बचने से इसमें स्टॉक का प्रेशर बढ़ गया है तथा दूसरी ओर एथेनॉल कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, उन्हें 40 प्रतिशत चावल की खपत की अनिवार्यता से मक्की की खपत कम करनी पड़ रही है। यही कारण है कि मंडियों में 1500/1600 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं तथा हल्की क्वालिटी की मक्की 1200/1400 रु के बीच भी बिक रही है। वर्तमान वाले भाव और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि स्टॉक के अनुकूल लग रहा है। यह आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।

Millet: market may not show downfall

New Delhi, 28 November (NNS): We believe that the trade of millet gets affected by maize, but the millet has been selling at the higher level before 10 years. In Mauli Barwala reach, the millet is being traded at Rs 2100/2150 per quintal and it is ruling at Rs 1950/2050 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

बाजरा-इस बार मंदा नहीं रहेगा

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 1950/2050 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगा।

Masoor: will be the shortage of the stock

New Delhi, 28 November (NNS): The supply of masoor has already been over in Mungaoli, Ganj Basauda, Beenaganj, Bhopal and Ashok Nagar line of MP. Now, the stored stock has been selling out at the current level. In Bilti, it is being traded between Rs 6900/6950 per quintal as per the quality. We believe that the stock of masoor also being quoted at Rs 6100/6150 per quintal, but the mills are purchasing less amount of processes stock, due to this reason, desi masoor also reduced by Rs 800 per quintal and the prices have been ruling at the higher level. The sowing of masoor has been done on its time, but the crop gets affected owing to the previous rainfall, due to this, the market may likely to remain high during the coming days.

मसूर-अभी माल की शॉर्टेज रहेगी

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब स्टाक के माल केवल बिक रहे हैं, वहां बिल्टी में व्यापार 6900/6950 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6100/6150 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वह 800 रुपए प्रति कुंतल, देसी मसूर से नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। मसूर की बिजाई समय से हुई थी, लेकिन पीछेती बरसात से बोई हुई फसल को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Urad: should take the profit

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of urad gained by Rs 200/300 per quintal during the current week because the running stock from Chennai reported to be delayed and also a shortage of stock in the mills, due to this reason, the market of urad FAQ also gained to Rs 7900 per quintal. Similarly, the stock of SQ also ruling at Rs 7300 per quintal, but later on, it is being traded at Rs 7250 per quintal. The urad of gangoh line also selling at Rs +6700/6800 per quintal and the new stock has also been arriving, in these circumstances, it is profitable to take the profit at the current level.

उड़द-मुनाफा लेते रहिए

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) उड़द में चालू सप्ताह के अंतराल 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, क्योंकि चेन्नई से चले हुए माल रास्ते में विलंब हो गये हैं तथा हाजिर में दाल मिलों के लिए माल की कमी है। यही कारण है कि बाजार बढ़कर 7900 रुपए प्रति कुंतल एस क्यू क्वालिटी के हो गए हैं तथा एफ ए क्यू क्वालिटी कल 7300 रुपए बोलने लगे थे, लेकिन बाद में 7250 रुपये में बेचू आ गए। गंगोह लाइन की उड़द 6700/6800 रुपए बिक रही है तथा अभी माल आ रहा है, इन परिस्थितियों में मुनाफा लेते रहना चाहिए।

Moong: no risk in the trade

New Delhi, 28 November (NNS): The new crop of moong will likely to arrive after a long time and the moong of UP, MP, Jharkhand and Bihar has already been sold out in the markets. Only the stock of Rajasthan has been arriving, both the inferior and superior quality dhoya stock has been purchasing by the exporters and the prices of best quality stock also gained by Rs 100/200 to Rs 7300/7700 per quintal. Its inferior quality stock also being quoted at Rs 5200/6909 per quintal. There is no possibility of moer downfall in the prices due to the weak supply because the demand of dal chilka has also been increasing for Makara Sankranti. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future.

मूंग-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) मूंग की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा राजस्थान के अलावा यूपी एमपी झारखंड एवं बिहार की मूंग लगभग निपट चुकी है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया निर्माता कंपनियां खरीद चुकी है, बढ़िया माल की कमी होने से 100/200 रुपए बढ़कर 7300/7700 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार हो गया है, नीचे वाले माल भी 5200/6900 रुपए प्रति कुंतल के बीच बोलने लगे हैं। मंडियों में आपूर्ति घटने से मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मकर संक्रांति की भी मांग दाल छिलका में निकलने लगी है। वहीं राजस्थान के अलावा दूसरी फसल कोई निकट में आने वाली नहीं है।

Tur: should purchase the stock at the current level

New Delhi, 28 November (NNS): We believe that the consumption of dal may show downfall due to the higher arrival pressure of seasonal vegetables like cauliflower and potato and the pea also mixing in  tur dal constantly as it is selling at the lower level, despite this, the tur of kharif season may get affect in Maharashtra and Karnataka owing to the constant rainfall of the previous days and almost 10 percent of crop gets dry in UP and MP as huge amount of water has been logged in the yields, in these circumstances, the stock is being traded at Rs 6950/7000 per quintal and there is no risk in the trade at the current level.

तुवर-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं की हरी सब्जियां एवं आलू गोभी का सीजनल दबाव बढ़ने से दाल की खपत घटी है तथा मटर भी सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल में मिक्सिंग हो रही है, इन सब के बावजूद भी पिछले दिनों की हुई लगातार बरसात से महाराष्ट्र कर्नाटक में खरीफ सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है तथा रबी सीजन में आने वाली तुवर भी खेतों में पानी लगने से मध्य प्रदेश यूपी में 10 परसेंट सूख गई है, इन परिस्थितियों में जो 6950/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच में बिक रही है, इसमें कोई रिस्क नहीं है।

Gram desi: will be the shortage of the stock

New Delhi, 28 November (NNS): The sown crop of gram desi gets affected in MP and the germination seems weak in some areas of Maharashtra because of the rainfall after the sowing and the water has been logged in some areas, due to this reason, the production may show downfall. On the other hand, the import deals reported to be weak as the gram Australia also faces a huge loss, in these circumstances, there is a lack of arrival pressure. Therefore, the market may increase by Rs 200 per quintal after the correction of Rs 50 per quintal.

देसी चना-माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) देसी चने की बोई हुई फसल को मध्य प्रदेश में नुकसान हुआ है, महाराष्ट्र में भी कुछ क्षेत्रों में जर्मिनेशन कम रहा है, क्योंकि बिजाई के बाद ही तुरंत बरसात हो गई थी तथा कुछ क्षेत्रों में पानी लग गया था। इस वजह से आने वाली उत्पादकता कम होने की संभावना प्रबल हो गई है। दूसरी ओर गत वर्ष के ऑस्ट्रेलिया के चने में भारी नुकसान लगने से आयात सौदे भी, जितना शोर मचा रहे हैं, उतना नहीं हुआ है, इन परिस्थितियों में माल का प्रेशर नहीं है। अत: बाजार में 50 रुपए के करेक्शन के बाद 200 रुपए की चाल लग रही है।

Rajma chitra: prices may decrease after some time

New Delhi, 28 November (NNS): The prices of rajma chitra remained stable at the same level after the downfall of Rs 100/200 per quintal during the current week. The reality is that the old stock has already been sold out in the markets and the traders should not sell the stock at the lower level because its prices seems weak and the prickers are taking a profit at the current level. On the other hand, the stock has been selling out continuously and the traders are not selling the stock from here. In Mumbai, it is ruling at Rs 100 per kg and in spot, it is being available at Rs 106/107 per kg. Therefore, the prices may decrease after some time during the near future.

राजमां चित्रा- रुक-रुक कर मंदा आएगा

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में चालू सप्ताह के अंतराल 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की ओर गिरावट के बाद ठहराव बना रहा है। वास्तविकता यह है कि पुराने माल काफी निपट चुके हैं तथा देसी माल में घटाकर कोई बिकवाल नहीं है, क्योंकि वह बहुत मंदे पड़ते का है, उसमें चुगाई वालों को काफी लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर जो जहाज लगा था, उसके माल धीरे-धीरे बिकते गये, यहां से और घटाकर कोई बेचू नहीं है। मुंबई से 100 रुपए तथा यहां 106/107 रुपए प्रति किलो पर हाजिर में व्यापार हो रहा है। अत: तेजी तो नहीं है, लेकिन मंदा कर ही आएगा।

Gram kabuli: trade will be profitable at the current level

New Delhi, 28 November (NNS): The gram kabuli Maharashtra also selling at  Rs 71/72 per kg, after this, its prices declined to Rs 59/60 per kg. Now, it is being quoted at Rs 63/65 per kg and there is no possibility of more downfall in the prices because the sown crop gets affected in Daabra line of MP and the crop seems destroyed in Maharashtra and the farmers have sown less amount of stock as the market declined from the last two years, in these circumstances, the current prices will likely to remain constant in the new season.

काबुली चना-वर्तमान में व्यापार लाभदायक

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि सीजन पर काबुली चना महाराष्ट्र का 71-72 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद नीचे में 59/60 रुपए का भाव देख आया है। अब 63/65 रुपए बोलने लगे हैं, इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल को काफी नुकसान है, महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान है तथा 2 वर्षों से बाजार डाउन होने से किसानों ने बिजाई भी कम किया है, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव नए सीजन पर भी दिखाई देने मुश्किल लग रहे हैं।

Guar gum: no more downfall

New Delhi, 28 November (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 8500/8600 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4650/4700 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4500/4600 per quintal in loose. The prices of guar December delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8500/8600 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4650/4700 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4500/4600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए।सटोरिया लिवाली से ग्वार दिसंबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य म इसमें और मंदे की संभावना कम है।