New Delhi, 10 July (NNS): the new crop of moth will likely to arrive after two and a half month and it’s sowing delayed by 15 days due to the late rainfall and the old stock has not been available in any market and the big companies of bhujia and namkeen are purchasing the stock from the markets of Rajasthan, due to this, the prices have been do link at the higher level from there, due to this, here, the prices of best quality stock also quoting at Rs 5900 per quintal and it may increase to Rs 6500 per quintal during the near future.
मोठ-6500 की ओर
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) मोठ की फसल आने में अभी ढाई महीने से अधिक का समय बाकी है तथा बरसात देर से होने से बिजाई में 15 दिन विलंब हुआ है, पुराना स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा भुजिया नमकीन बनाने वाली बड़ी कंपनियां राजस्थान की मंडियों से माल खरीद रही है, जिससे वहां से पड़ते नहीं लगने से यहां आपूर्ति घटते ही 5900 रुपए बढ़िया माल के भाव बोलने लगे हैं तथा भविष्य में 6500 रुपए दिल्ली बिकने की संभावना दिखाई दे रही है।
Wheat: no trade of increment
New Delhi, 10 July (NNS): the production of wheat reported to be high in the country and huge amount of old stock has been lying in the governmental and non-governmental godowns, due to this, the trade should not be done at the higher level. The government has already surpassed the wheat procurement target ahead of schedule. The all round stock of wheat has been started selling out constantly, due to this, it’s prices remained civil at the lower level of Rs 2770/2790 per quintal. Notably, it’s prices gained by Rs 150 per quintal during the last 15/20 days, after this, the prices have remained under pressure by Rs 50 per quintal, but there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
गेहूं- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इसलिए वर्तमान भाव पर ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी तक सरकार द्वारा गेहूं की खरीद समय से पूर्व लक्ष्य पार कर दिया गया है। स्टॉक के माल चौतरफा निकलने लगे, इसलिए गेहूं के भाव 2770/2790 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्ती लिए टिके हुए हैं। गौरतलब है कि लगभग 15-20 दिन के अंतराल इसमें 150 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आने के बाद 50 रुपए बाजार दबा हुआ है, लेकिन निकट में तेजी नहीं दिखाई दे रही है।
Fine rice: market may increase again
New Delhi, 10 July (NNS): both the export and domestic deals of basmati rice reported to decrease during the current week, due to this, it’s prices went down by Rs 300/500 per quintal. The prices of rice steam 1401 slipped from Rs 10000 to Rs 9500 per quintal. There is a shortage of basmati paddy and rice in all the markets. Apart from this, the supply has already been over in all the markets of Haryana Punjab Rajasthan Uttar Pradesh and uttaranchal, but almost 2.5 lakh bags of sathi paddy have been supplied during the last 2 days. Apart from this, the strait of Hormuz is closed again, due to this, traders are doing less deals, in these circumstances, the market showed heavy downfall, but the old stock has already been over, due do this, there is no possibility of more decrement in the prices but it is expected that the prices of rice may increase from here. The exporters of Tarawadi and Karnal are trading rice Sela 1509 and team 1401 at the lower level during the last 2 days.
बारीक चावल- बाजार फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) चालू सप्ताह घरेलू एवं निर्यात सौदे बासमती चावल में घटने से 300/500 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। चावल 1401 स्टीम 10000 रुपए नीचे बिकने के बाद 9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा हरियाणा पंजाब राजस्थान यूपी उत्तरांचल सभी मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, लेकिन साठी धान की आपूर्ति दो दिनों के अंतराल ढाई लाख बोरी यूपी की मंडियो में हो गई है। इसके अलावा हुर्मुज फिर से बंद हो जाने से निर्यातक सौदे कम कर रहे हैं, इस वजह से बाजार टूट गया है, लेकिन पुराने धान समाप्त हो जाने से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि यहां से बाजार फिर चावल का तेज हो सकता है। तरावड़ी एवं करनाल के दो दिनों के घटे भावों में निर्यातकों ने 1509 सेला तथा 1401 स्टीम का व्यापार किया है।
Maize: prices may increase by Rs 100
New Delhi, 10 July (NNS): the arrivals of maize have already been over in all the producing markets like khagaria, Begusarai, Mansi, Jamalpur, gugdi, Darbhanga, Gulab Bagh and Purnia of Bihar. It’s supply also reported to be over in Kasganj, unjani, Kannauj and Etah line of UP, the rackers are constantly purchasing the stock at the current prices but the stored stock has been selling out at the higher level, due to this, it’s prices slipped by Rs 40/50 per quintal during the last 2/3 days. The stock has been available at the lower level of Rs 2075/2080 per quintalat at the rack points points of UP, but the availability of the stock seems weak. The reality is that, it’s prices corrected by Rs 50 per quintal after the uptrend of Rs 200 from the lower level and it is expected that the prices may increase by Rs 200 per quintal. This year, the prices of rice have been ruling at the higher level, due to this, the consumption of maize reported to be high in the ethanol companies.
मक्की-100 रुपए और बढ़ेगी
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, यूपी के कासगंज उझानी कन्नौज एटा लाइन में मक्की की आपूर्ति हो रही है, लेकिन रैक वालों की लिवाली तेजी आ गई थी, लेकिन बढ़े भाव में स्टॉक के माल निकलने से 2-3 दिन के अंतराल 40/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट लिए व्यापार होने की खबर है। यूपी में रैक पॉइंट पर घटाकर 2075/2080 रुपए में माल मांगने लगे हैं, लेकिन उपलब्धि नहीं हो रही है। वास्तविकता यह है कि नीचे के भाव से 200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी आकर 50 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा आगे 200 रुपए की फिर तेजी लग रही है। इस बार चावल के ऊंचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी।
Millet: no more downfall at the current level
New Delhi, 10 July (NNS): no big crop of millet will likely to arrive in the near future and now it is ruling in Hathras, Raya, Mathura, Jaya and Agra line. This year, the farmers have sown less amount of stock, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in the markets. However, it’s crop has been arriving constantly from October but its prices have not showed increment because the prices of maize have been ruling at the lower level. The prices of millet gained by Rs 100 per quintal after sometime. In Mauli and Barwala reach, the millet of up and Rajasthan is being traded at Rs 2140/2200 per quintal as per the quality.
बाजरा-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की नई फसल अभी बड़ी आने वाली नहीं है, हाथरस राया मथुरा जाया आगरा लाइन की फसल पिछले महीने से चल रही है। किसानों द्वारा इस बार बिजाई कम किया था, जिस कारण मंडियों में इस बार प्रेशर नहीं है, अधिकतर माल लोकल खाद्यान्न में जा रहा है। हालांकि अक्टूबर से इसकी फसल आ रही है, लेकिन लंबी तेजी इसलिए नहीं आई है, क्योंकि मकई के बाजार काफी नीचे रहे हैं। कुछ दिन ठहरकर बाजरे में भी 100 रुपए की बढ़त लग रही है तथा अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2140/2200 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।
Masoor: no risk at the lower level
New Delhi, 10 July (NNS): the production of masoor reported to be sluggish, but the stock of Canada have been selling at the lower level due to this, it’s prices have not been able to stable at the higher level. Masoor prices improved by Rs 50 per quintal after the downfall of Rs 200 per quintal during the current month and it is expected that it may gain by Rs 100 per quintal during the near future. Apart from this, the prices of bold masoor will not expected to increase because the stock of Canada has been selling at Rs 5800/5900 per quintal. Currently, the stock of 2.5 kg conditioned also rose from Rs 6620 to Rs 6700 per quintal, but there is no risk in the trade at the current prices. Apart from this, the production of small masoor reported to be around one fourth. Therefore, the prices of raw stock may cross by Rs 100/105 per kg during the near future.
मसूर-घटे भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले चालू महीने के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल घटने के बाद 50 रुपए का सुधार हुआ है तथा अभी आगे चलकर 100 रुपए बाजार और बढ़ सकते हैं, मोटी मसूर में ज्यादा तेजी नहीं लग रही है, क्योंकि क्योंकि कनाडा के माल 5850/5900 रुपए यहां बिक रहे हैं। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6620 रुपए नीचे में बिककर 6650 रुपए हो गयी है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है। अत: जल्दी 100/105 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल पार कर जाएगा।
Urad: SQ may gain by Rs 100
New Delhi, 10 July (NNS): there is a lack of rupee in the markets, due to this, both the local and upcountry demand of dhoya and chilka stock seems unfavourable, despite all this, there is a shortage of stock in Chennai and here, it is available at the higher level while doing the trade of sports shipments, due to this, today also, the prices of urad SQ went up by Rs 100 to Rs 9700 per quintal. Today, bus stop is being available at the higher level from Chennai. The traders of previous days have already been sold out in the markets and some will unload soon but at the higher level, due to this reason, it is expected that the prices may gain by Rs 300 per quintal. Apart from this, it is profitable to trade at the current prices. The stock of urad FAQ also selling at Rs 8900 per quintal. Apart from this, no other crop will likely to arrive in the near future.
उड़द-एसक्यू 100 रुपए संभव
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए आज भी 200 रुपए बढ़कर 9800 रुपए एसक्यू क्वालिटी हो गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक बिक गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, लेकिन ऊंचे पड़ते थे, इसलिए बाजार बढ़ा हुआ है, इसमें आगे चलकर 300 रुपए की और तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 8900 रुपए बिक रही है। इसके अलावा और कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है।
Moong: will remain high due to constant export
New Delhi, 10 July (NNS): The sowing of moong reported to be good in Rajasthan, Maharashtra, Andhra Pradesh and Karnataka because of good amount of rainfall. the quality of kharif moong also seems superior in UP, Bihar, Jharkhand and Madhya Pradesh, despite all this, the export demand of China reported to be constant, due to this, the best quality stock has been selling out constantly in the markets. Here, the best quality stock aso quotinv at Rs 6300/7000 per quintal, whereas, the new stock of UP, Jharkhand and Madhya Pradesh also selling at Rs 7200/8000 per quintal. On seeing the further domestic and export demand, there is no possibility of more decrement in the prices during the near future.
मूंग-निर्यात से तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) यद्यपि मूंग की बिजाई अच्छी बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश में अच्छी हुई है। गर्मी वाली मूंग भी यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में बढ़िया आई है, इन सब के बावजूद भी चीन की निरंतर रुक रुक कर निर्यात मांग बनी रहने से बढ़िया माल मंडियों में आकर बिकता जा रहा है। यहां बढ़िया 8200/8300 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। हल्के माल टेंडर वाले 6300/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं, जबकि यूपी झारखंड मध्य प्रदेश के नए माल 7200/8000 रुपए के बीच बिक रहे हैं। आगे भी घरेलू और निर्यात खपत को देखते हुए ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है।
Tur: trade will be profitable
New Delhi, 10 July (NNS): the production of tur reported to be feeble, due to this, there is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets like Mumbai, Chennai, Kanpur, Neemach, Katni along with Delhi. The stock of both rabi and kharif season has been storing constantly, due to this reason, here, it’s prices went up from Rs 7700 to Rs 7800 per quintal during the current week. Today, here, it’s prices went up by Rs 200 per quintal while doing what shipments from Rangoon, due to this, is expected that the market may jump after the increment in demand. Now, sale of its dal reported to be unfavourable. The potato of Rs 50 per kg is being available at Rs 2/3 per kg most of the colonies, but recently, the vegetables of kharif season showed increment because of the recent rainfall, in these circumstances, the market of both tur and Dal will increase in future.
तुवर-व्यापार में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार चालू सप्ताह में 7700 से बढ़कर 7800 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 200 रुपए ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रुपए का 2-3 किलो मिल रहा है, लेकिन गर्मी वाली सब्जियां हाल ही के बरसात से महंगी हो गई हैं। इसे देखते हुए बाजार तुवर व दाल का बढ़ जाएगा।
Gram desi: no risk in procurement
New Delhi, 10 July (NNS): the demand of Dal Mills reported to be unfavourable in gram Desi and the trade of stored stock have already been over now the new stock of desi has been selling out constantly in the market and its prices have not showed expected increment. The supply of Gram Rajasthan should downfall from the last some time, due to this, the prices of gram desi have been ruling around Rs 5950 per quintal. This year, both the quality and quantity of Gram desi does not seems favourable. The gram of best quality has not been available to the mills and the new deals of Australia seems weak in spot. There, the sowing of gram desi seems weak because there, the farmers are.nlt getting profit this year. The supply of Gram desi shot downfall in all the states like Rajasthan, Madhya Pradesh, Maharashtra, Andhra Pradesh and Karnataka. In these circumstances, prices of gram desi will be profitable at the current level during the near future.
देसी चना-खरीद में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले काफी समय राजस्थानी माल की आपूर्ति घट जाने से बाजार 5950 प्रति कुंतल के आसपास हो गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के हाजिर में कम हो रहे हैं, वहां बिजाई भी इस बार और घटने की संभावना है, क्योंकि वहां पर किसानों को इस बार लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।
Rajma Chitra: will likely to remain high
New Delhi, 10 July (NNS): the rajma Chitra of barsi and beed line has already been sold out in the cold storages. The trade seems constant in the markets, due to this, it’s prices improved by Rs 2/3 per kg during the current week. In China, it is ruling at $1050/1100 per tonne, due to this, there, the import prices have been ruling at the higher level and the stock which was unloaded during the previous month and it’s quality reported to be inferior. On the other hand, the stock of Indian Brazil has been lying in the strong hands of prickers which has been selling out in the packing. Here, it is being traded between Rs 96/100 per kg. Similarly, best selected raw stock also quoting at Rs 102 per kg. Apart from this, the stock of China also ruling between Rs 115/118 per kg. Therefore, the trade of Indian Brazil will be profitable at the current prices and the stock of China will sell at its own prices because the new crop will likely to arrive after a long time.
राजमां चित्रा-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में लगभग निबट चुका है, मंडियों में व्यापार निकलने से बाजार चालू सप्ताह में 2/3 रुपए तेज हो गया है है। चीन में 1050-1100 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो माल पिछले महीने के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी हल्का बता रहे हैं। दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 96/100 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड कच्चा माल 102 रुभी बोल रहे हैं। चीन 115/118 रुपए बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में थोड़ा ठहरने के बाद बाजार और लाभ दे जाएगा, चीन के माल भी अपने भाव पर बिकेंगे, क्योंकि नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है।
Gram Kabuli: prices may increase gradually
New Delhi, 10 July (NNS): the old stock of Gram Kabuli has been lying in the cold storages, despite all this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future. Currently, the unfiltered medium stock of Maharashtra have been selling between Rs 6600/7000 per quintal. Best quality selected stock also ruling at Rs 90/100 per kg and the stock of small seeds also available at Rs 60/62 per kg. The quality of all these stock is inferior and its trade will be profitable during the near future.
काबुली चना- धीरे-धीरे और तेजी
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 6600/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड माल भी 90 से 100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 60-62 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। आगे इसमें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
Guar gum: likely to remain stable
New Delhi, 10 July (NNS): The prices of guar gum went up by Rs 100 to Rs 12000/12100 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been quoted at Rs 6050/6100 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5800/5850 per quintal. The prices of guar gum contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot guar gum remained stable at the same level during the near future.
ग्वार गम-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 100 रुपए बढ़कर 12000/12100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6050/6100 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5800/5850 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में तेजी का रुख रहा। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
