New Delhi, 22 July (NNS): The new crop of moth has been arrived more than two and a half month and the rainfall seems delayed, due to this, the sowing seems delayed by 15 days and there is a shortage of old stock in the markets and the big manufacturing companies of Bhujia and namkeen also purchasing the stock from the markets of Rajasthan, due to this, the prices have been ruling at the higher level, due to this, here, its prices have been quoted at Rs 7000 per quintal after the decrement in the supply and its prices may reach to Rs 7200 per quintal in the near future.

मोठ-7000 पार हुई

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) मोठ की फसल आने में अभी ढाई महीने से अधिक का समय बाकी है तथा बरसात देर से होने से बिजाई में 15 दिन विलंब हुआ है, पुराना स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा भुजिया नमकीन बनाने वाली बड़ी कंपनियां राजस्थान की मंडियों से माल खरीद रही है, जिससे वहां से पड़ते नहीं लगने से यहां आपूर्ति घटते ही 7000 रुपए बढ़िया माल के भाव बोलने लगे हैं तथा भविष्य में 7200 रुपए दिल्ली बिक जाएगी।

Wheat: no trade of increment

New Delhi, 22 July (NNS): the production of wheat reported to be high in the country and huge amount of old stock has been lying in both the governmental and non-governmental godowns, due to this, should not engage in aggressive police trading at the current price level. So far the government has surpassed the wheat procurement target ahead of schedule. The prices of wheat remained stable at the strong level of Rs 2780/2790 per quintal due to the increment in demand from the mills. Notably, it’s prices went up by Rs 100/150 per quintal during the last 15/20 days, after this, it slipped by Rs 50 per quintal and now the prices of wheat remained stable at the same level but there is no possibility of increment in the prices during the coming days.

गेहूं- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इसलिए वर्तमान भाव पर ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी तक सरकार द्वारा गेहूं की खरीद समय से पूर्व लक्ष्य पार कर दिया गया है। मिलों की मांग  निकलने से गेहूं के भाव 2800/2810 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूती लिए बंद हुए। गौरतलब है कि लगभग 15-20 दिन के अंतराल इसमें 150 रुपए प्रति कुंतल की उछाल आने के बाद 50 रुपए पीछे आने के बाद 40 रुपए बढ़ गए हैं, आगे भी निकट में तेजी दिखाई दे रही है।

Fine rice: market may increase again

New Delhi, 22 July (NNS): during the current week, both the domestic and export days of basmati rice reported to be weak, due to this, it’s prices slipped by Rs 300/500 per quintal. The prices of rice steam 1401 reduced to Rs 9400/9500 per quintal. There is a shortage of both paddy and rice in all the markets of the country and the supply of paddy has already been over in the markets of Haryana, Punjab, Rajasthan, Uttar Pradesh and Uttaranchal, but the supply of paddy reported to be around 1.5 lakh bags in the markets of UP during the last 2 days. Apart from this, the exporters are doing less deals as the strait of Hormuz has been closed, due to this reason, the market showed heavy downfall, but there is no possibility of more decrement in the prices as the old stock of paddy has already been over. In these circumstances, it is expected that the prices of rice main increasing the near future. The exporters are trading the stock of sela 1509 and steam 1401 at the lower level during the last 2 days.

बारीक चावल- बाजार फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) चालू सप्ताह घरेलू एवं निर्यात सौदे बासमती चावल में घटने से 300/500 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। चावल 1401 स्टीम 9400/9500 रुपए नीचे आ गया है। बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा हरियाणा पंजाब राजस्थान यूपी उत्तरांचल सभी मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, लेकिन साठी धान की आपूर्ति दो दिनों के अंतराल डेढ़ लाख बोरी यूपी की मंडियो में हो गई है। इसके अलावा हुर्मुज फिर से बंद हो जाने से निर्यातक सौदे कम कर रहे हैं, इस वजह से बाजार टूट गया है, लेकिन पुराने धान समाप्त हो जाने से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि यहां से बाजार फिर चावल का तेज हो सकता है। तरावड़ी एवं करनाल के दो दिनों के घटे भावों में निर्यातकों ने 1509 सेला तथा 1401 स्टीम का व्यापार किया है।

Maize: prices may increase by Rs 40/50 per quintal

New Delhi, 22 July (NNS): The arrivals of maize have already been over in the producing markets of Khagadiya, Begusarai, Mansi, Jamalpur, Gugudi, Darbhanga, Gulab Bagh and Purnia. The stock of maize has been selling out in Kasganj, Unjhani, Kannauj and Etah line, but the buying.seems high from the rackers, but it’s prices slipped by Rs 10/20 per quintal during the last 2/3 days due to the constant selling out of the stock at the higher level. The traders are purchasing the stock at Rs 2075/2080 per quintal at the rack points, but the stock has not been available in the markets. The reality is that the prices corrected by Rs 50 per quintal after the increment of Rs 200 per quintal and it is expected that it may increase by Rs 50/75 per quintal. This year, the prices of rice have been ruling at the higher level, due to this reason, the consumption of maize will likely to remain high in the ethanol companies.

मक्की- 30/40 रुपए और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, यूपी के कासगंज उझानी कन्नौज एटा लाइन में मक्की की आपूर्ति हो रही है, लेकिन रैक वालों की लिवाली तेजी आ गई थी, लेकिन बढ़े भाव में स्टॉक के माल निकलने से 2-3 दिन के अंतराल 10/20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट लिए व्यापार होने की खबर है। यूपी में रैक पॉइंट पर घटाकर 2075/2080 रुपए में माल मांगने लगे हैं, लेकिन उपलब्धि नहीं हो रही है। वास्तविकता यह है कि नीचे के भाव से 200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी आकर 50 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा आगे 50/75 रुपए की फिर तेजी लग रही है। इस बार चावल के ऊंचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी।

Millet: may not downfall at the current level

New Delhi, 22 July (NNS):  No new crop of millet will likely to arrive in the near future. The new crop has been running from the previous month of Hathras, Raya, Mathura, Jaya and Mathura line. The farmers have sown less amount of stock this year, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in the markets. Most of the stock has been going in food grains. However, its new crop has been arriving from October, but there is no possibility of long uptrend because maize prices have been ruling at the higher level and the market may increase by Rs 100 per quintal after some time and there is no possibility of more increment in the prices. In Mauli and Barwala reach, the stock of Rajasthan also selling at Rs 2140/2200 per quintal as per the quality.

बाजरा-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की नई फसल अभी बड़ी आने वाली नहीं है, हाथरस राया मथुरा जाया आगरा लाइन की फसल पिछले महीने से चल रही है। किसानों द्वारा इस बार बिजाई कम किया था, जिस कारण मंडियों में इस बार प्रेशर नहीं है, अधिकतर माल लोकल खाद्यान्न में जा रहा है। हालांकि अक्टूबर से इसकी फसल आ रही है, लेकिन लंबी तेजी इसलिए नहीं आई है, क्योंकि मकई के बाजार काफी नीचे रहे हैं। कुछ दिन ठहरकर बाजरे में भी 100 रुपए की बढ़त लग रही है तथा अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2140/2200 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।

Masoor: no risk at the lower level

New Delhi, 22 July (NNS): The production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada has been selling out at the lower level, but the prices may not show more increment. The prices of masoor improved by Rs 50 per quintal after the decrement of Rs 200 per quintal and the market may gain by Rs 100 per quintal. This time, the prices of masoor 2.5 percent conditioned also rose from Rs 6875 to Rs 6900 per quintal, but there is no risk in the trade. Apart from this, the production of small masoor reduced by one fourth. Therefore, the prices may gain by Rs 85/90 per kg.

मसूर-घटे भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले चालू महीने के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल घटने के बाद 50 रुपए का सुधार हुआ है तथा अभी आगे चलकर 100 रुपए बाजार और बढ़ सकते हैं। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6875 रुपए नीचे में बिककर 6900 रुपए हो गयी है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है। अत: जल्दी 85/90 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल पार कर जाएगा।

Urad: SQ prices gained by Rs 105 per quintal

New Delhi, 22 July (NNS): There is a lack of rupee in the markets, due to this, both the local and upcountry demand of dal dhoya and chilka seems unfavourable, despite all this, there is a shortage of the stock in Chennai and the stock of urad have been ruling at the higher level while doing spot shipments, due to this, today also, the stock of SQ also ruling at Rs 9950 per quintal.  Today, the stock is being available at the higher level from Chennai. The previous containers have been selling out in the markets and some stock will likely to unload, but the prices have been ruling at the higher level, due to this, the market may increase and the market may increase by Rs 300 per quintal. Therefore, the trade should be done at the higher level. The stock of FAQ also selling at Rs 9475 per quintal. Apart from this, no new crop will likely to arrive in the near future.

उड़द-करेक्शन बाद 105 रुपए संभव

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए आज भी 9900 रुपए एसक्यू क्वालिटी हो गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक बिक गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, लेकिन ऊंचे पड़ते थे, इसलिए बाजार बढ़ा हुआ है, इसमें आगे चलकर 300 रुपए की और तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 9450 रुपए बिक रही है। इसके अलावा और कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है।

Moong: will remain high due to continuous export

New Delhi, 22 July (NNS): Although, the sowing of moong reported to be good in Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh due to the good rainfall. The kharif crop of mong also showed uptrend in the markets of UP, Bihar, Jharkhand and MP, despite all this, the demand seems constant increment from China, due to this, the best quality stock has been selling out at the current level in the markets. Here, the best quality stock also quoting at Rs 8000/8100 per quintal. The inferior quality tender stock also selling between Rs 6300/7000 per quintal, whereas, the new stock of UP, Jharkhand and MP also ruling at Rs 7200/7800 per quintal. On seeing the domestic and export consumption, the prices may not show more downfall during the near future.

मूंग-निर्यात से तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) यद्यपि मूंग की बिजाई अच्छी बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश में अच्छी हुई है। गर्मी वाली मूंग भी यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में बढ़िया आई है, इन सब के बावजूद भी चीन की निरंतर रुक रुक कर निर्यात मांग बनी रहने से बढ़िया माल मंडियों में आकर बिकता जा रहा है। यहां बढ़िया 8000/8100 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। हल्के माल टेंडर वाले 6300/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं, जबकि यूपी झारखंड मध्य प्रदेश के नए माल 7200/7800 रुपए के बीच बिक रहे हैं। आगे भी घरेलू और निर्यात खपत को देखते हुए ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है।

Tur: profitable at the current level

New Delhi, 22 July (NNS): There is a lack of arrival pressure in all the markets like Mumbai, Kanpur, Chennai, Kanpur, Neemach, Katni and Delhi due to the weak production. Both the crop of kharif and rabi season has been stored in the storage, due to this reason, here, the prices of tur rose from Rs 8200 to Rs 8350 per quintal. Today, it is being available at the higher level of Rs 200 per quintal while doing spot shipments from Rangoon, due to this, the prices may increase after the increment in the demand. Now, the sale of its dal seems unfavourable. The prices of potato improved by Rs 50 per 2/3 kg in most of the colonies, but the prices of vegetables showed uptrend due to the constant rainfall, on seeing this, the market of tur and dal showed uptrend.

तुवर-व्यापार में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार चालू सप्ताह में 8200 से बढ़कर 8350 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे, जो आज 8175/8200 रुपए रह गई। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 200 रुपए ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रुपए का 2-3 किलो मिल रहा है, लेकिन गर्मी वाली सब्जियां हाल ही के बरसात से महंगी हो गई हैं। इसे देखते हुए बाजार तुवर व दाल का बढ़ जाएगा।

Gram desi: no risk in purchasing the stock

New Delhi, 22 July (NNS): The demand of gram desi seems unfavourable from the mills and the stored stock has been sold out in the markets. The new stock has been selling out constantly in the markets. The prices of gram Rajasthan fell down to Rs 6225 per quintal due to the weak supply. This year, both the quality and the quantity seems unfavourable and the quality of gram seems superior and the stock has not been available to the mills. The traders are doing less deals of Australia, there, the sowing seems weak, due to this, there is no possibility of downfall in the prices because there, the farmers are not getting profit. The supply of gram showed downfall in all the markets of Rajasthan, MP, Maharashtra, Andhra Pradesh and Karnataka, in these circumstances, the prices of gram desi will be profitable during the near future.

देसी चना-खरीद में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले काफी समय राजस्थानी माल की आपूर्ति घट जाने से बाजार 6225 प्रति कुंतल के आसपास हो गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के  हाजिर में कम हो रहे हैं, वहां बिजाई भी इस बार और घटने की संभावना है, क्योंकि वहां पर किसानों को इस बार लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Rajma chitra: will likely to remain high

New Delhi, 22 July (NNS): The stock of rajma chitra of barsi and Beed line has already been sold out in the markets. Its prices improved by Rs 2/3 per kg in the current week due to the increment in the demand from the markets. In china, it is ruling at $1080/1140 per tonne, due to this, there, the import prices have been ruling at the higher level which was unloaded during the previous week, its quality also quoting inferior from the traders. On the other hand, the stock has been lying in the strong hands of the prickers  which is selling out in the packing. Here, it is being traded at Rs 108/112 per kg and the best quality selected stock also quoting at Rs 104 per kg. The stock of China also ruling at Rs 119/122 per kg. Therefore, the trade of rajma chitra will be profitable after some time. The stock of China will likely to sell at its own prices because the new crop will likely to arrive after a long time.

राजमां चित्रा-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में लगभग निबट चुका है, मंडियों में व्यापार निकलने से बाजार चालू सप्ताह में 2/3 रुपए तेज हो गया है है। चीन में 1080-1140 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो माल पिछले महीने के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी हल्का बता रहे हैं। दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 108/112 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड कच्चा माल 104 रुभी बोल रहे हैं। चीन 119/122 रुपए बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में थोड़ा ठहरने के बाद बाजार और लाभ दे जाएगा, चीन के माल भी अपने भाव पर बिकेंगे, क्योंकि नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है।

Gram kabuli: prices may increase gradually

New Delhi, 22 July (NNS): Huge amount of old stock has been lying in the cold storages, despite all this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. This year, the prices of unfiltered medium stock of Maharashtra also selling between Rs 6600/6700 per quintal. The best quality selected stock also ruling at Rs 90/100 per quintal.  Huge amount of small stock has been selling between Rs 60/62 per kg and the price seems bottom. Its trade will be profitable in the near future.

काबुली चना – धीरे-धीरे और तेजी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 6600/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड माल भी 90 से 100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 60-62 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। आगे इसमें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।