New Delhi, 28 October (NNS): The crop of moth showed downfall, despite this, the prices of moth dropped down to Rs 4700/4750 per quintal owing to the selling pressure. The production of the seeds seems weak in Nagaur, Deedwana, Dausa and Chaumu line due to the constant rainfall from the last some days. Today, the prices of moth have been ruling at the higher level while purchasing the stock from the producing markets. However, the all-round sowing of the stock seems good, but the equation of the stock has been changed. Therefore, the trade should not be done at the lower level during the near future.
मोठ-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) मोठ की फसल में पोल के बावजूद एक साथ बिकवाली के प्रेशर में मोठ के भाव लुढ़ककर 4700/4750 रुपए प्रति कुंतल के निम्न स्तर पर आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों की लगातार बरसात होने से नागौर डीडवाना दोसा चौमू लाइन में दाने कम निकल रहे हैं। उत्पादक मंडियों से आज की तारीख में मोठ मंगाने पर पड़ता महंगा नहीं लग रहा है। हालांकि इसकी बिजाई भी चारों तरफ अच्छी हुई थी, लेकिन मौसम की मार ने समीकरण बदल दिया है। अत: अब और मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए
Wheat: stock has been available in the central pool
New Delhi, 28 October (NNS): The supply of wheat showed increasing in the consuming markets from the private sector, due to this, the market showed heavy downfall, on seeing this, both the roller flour mills and the flour chakkis are consuming the stock of wheat as per the needs, due to this reason, its prices dropped down to Rs 2810/2830 per quintal. The market of maida, suji and chokar remained close with the down trend, but it is profitable to purchase the stock at the current level because the government’s stock will not been available at the lower level but there is no announcement by the government till now. Therefore, the market may increase anytime, but there is no possibility of long uptrend in the prices. Here, huge amount of stock has been lying in the storage.
गेहूं- केंद्रीय पूल में स्टाक पर्याप्त
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर से खपत वाली मंडियों में बढ़ जाने से बाजार एक बार फिर लुढ़क कर पानी पानी हो गया है इसे देखकर अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार करने लगी हैं, जिस कारण इसके भाव लुढ़ककर 2810/2830 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। मैदा सूजी चोकर में भी मंदे लिए बाजार बंद हुए, लेकिन अब इन भावों में एक बार माल खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे सस्ता सरकारी गेहूं भी नहीं पड़ेगा, वह भी सरकार की निकट में कोई घोषणा नहीं है। अत: कभी भी बाजार बढ़ सकते हैं, लेकिन इस बार लंबी तेजी नहीं आएगी। इधर स्टाक में माल ज्यादा है, इसका ध्यान रखना है।
Bold rice: support of export demand
New Delhi, 28 October (NNS): The bold rice stock has been loading constantly for Nepal and Bangladeh from the bordering areas of India. On the other hand, the government also selling the stock of bold rice and its prices may increase to Rs 29 per kg, due to this, the market of bold rice showed heavy increment, due to this, the demand of rice sela showed heavy increment in the mills of Bengal as comparatively. Apart from this, some exporters are shipping the stock from Gandhidham, due to this reason, the traders of Haryana and Punjab are quoting the prices at the higher level. we believe that both the governmental and non-governmental stock has been selling at the lower level in UP, Bihar, Bengal and Jharkhand, due to this, the market has been ruling at the higher level, despite this, it is profitable to trade the bold rice at the current level. Here, the market showed strong trend due to the enquiry from the exporters and the market will likely to remain high during the near future.
मोटे चावल-निर्यात मांग का सपोर्ट
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग नेपाल बांग्लादेश के लिए सुनी गई। उधर सरकार द्वारा भी जो गेहूं मोटा चावल बेचा जा रहा है उसके भाव बढ़कर 29 रुपए प्रति किलो कर दिए गए हैं जिससे बाजार मोटे चावल का तेज हो गया है, इधर इसलिए बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। इसके अलावा गांधीधाम से भी कुछ निर्यातकों ने माल शिपमेंट किया, जिस कारण कुछ बाजार हरियाणा पंजाब में भी तेज बोलने लगे हैं। हम मानते हैं कि सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी में बाधक हैं, इन सबके बावजूद मोटे चावल का व्यापार करना चाहिए। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की पूछ परख से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।
Maize: no more downfall
New Delhi, 28 October (NNS): The crop of maize has been ruling in Unjhani, Hathras, Aita and Kasganj line of UP. There, the truck has been loading at Rs 2060/2080 per quintal. The stock of moisture also being available between Rs 1800/2000 per quintal. Apart from this, there is a shortage of best quality stock, despite this, the arrivals have been started decreasing constantly, due to this reason, the market may not show heavy downfall during the near future.
मक्की-अभी कुछ दिन मंदा
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के ऊंझानी हाथरस एटा कासगंज लाइन में चल रही है। वहां 2060/2080 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1800 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण मंदा रुक सकता है।
Millet: no trade of more uptrend
New Delhi, 28 October (NNS): The market of millet remained close with the downfall of Rs 20/30 per quintal. The new stock has been selling at Rs 2150/2200 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the sold stock is being traded at Rs 2200/2205 per quintal. The new crop of maize will likely to arrive after 10 days in the eastern parts of the UP, due to this, the market may not show heavy downfall during the near future.
बाजरा-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे में 20/30 रुपए प्रति क्विंटल नये मालों में नरमी लिए बाजार बंद हुए। नया माल 2150/2200 रुपए प्रति कुंतल हरियाणा, पंजाब पहुंच में बिक रहे हैं, जबकि पुराना माल 2200/2205 रुपए का व्यापार हो रहा है। पूर्वी यूपी में नई फसल आने में अभी 10 दिन के बाद आएगी, इसलिए और मंदे वाली बात नहीं है।
Masoor: possibility to increase again
New Delhi, 28 October (NNS): The prices of masoor showed soft trend in the weekend after the heavy increment in the prices during the previous days, but the prices have been ruling at the higher level in the markets of MP and the demand of chanti and malka seems constant for the eastern parts of the country, on seeing this, the trade of masoor will likely to be profitable during the near future. Here, masoor prices also slipped by Rs 50 to R 6640/6650 per quintal in Bilti, but in the weekend, the market showed internal strong trend. Now, the market is being quoted at Rs 6700/6710 per quintal again and it is profitable to trade at the current level during the near future.
मसूर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले दिनों आई भारी तेजी के बाद सप्ताहांत में मामूली मसूर के भाव नरम जरूर रहे, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों से ऊंचे भाव में माल मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की लगातार पूर्वी भारत की मांग बनी हुई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6640/6650 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए घट गई थी, लेकिन सप्ताहांत में अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई। अब पुन: 6700/6710 बोलने लगे हैं, इन भावों में व्यापार करना लाभदायक रहेगा।
Urad: market will remain under pressure
New Delhi, 28 October (NNS): The prices of bold stock of urad gained by Rs 100/150 per quintal during the last two to three days. Here, the stock of SQ quality stock also being traded at Rs 7800 per quintal, but the stock has not been available at the lower level on the second day during the current week and in Rangoon, the shipment prices also strengthened by $5 per tonne, due to this reason, in spot, urad FAQ prices are ruling at Rs 7800 per quintal. There, the loading of the stock seems weak in Rangoon due to the unfavourable weather conditions and the traders of Chennai are selling less amount of stock. Now, the domestic crop seems unfavourable, in these circumstances, the market may gain by Rs 200 per quintal and there is no risk in the trade at the current level during the near future.
उड़द-अभी बाजार दबेगा
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द में गत दो-तीन दिन के अंतराल 1/150 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए थे, यहां एसक्यू क्वालिटी का 7800 रुपए का व्यापार हो गया, लेकिन चालू सप्ताह दूसरे दिन नीचे भाव पर चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा रंगून में 5 डॉलर प्रति टन अगले माह शिपमेंट के मजबूत बोलने लगे हैं। जिस कारण एसक्यू हाजिर में 7800 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे नहीं मिल रहा है। वहां मौसम खराब होने से लोडिंग रंगून में भी कम है तथा चेन्नई वाले भी कम बेचू आ रहे हैं। घरेलू फसलें अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से 200 रुपए फिर शीघ्र तेज लग रहा है तथा खरीद में कोई रिस्क नहीं है।
Moong: should take the profit
New Delhi, 28 October (NNS): Both the inferior and superior quality moong of Rajasthan and Maharashtra has been started unloading constantly. Some stock also ruling at Rs 4000/4500 per quintal, but the dhoya companies are purchasing as per their budget and the sale of best quality stock reported to be sluggish, in these circumstances, it is profitable to sell the old stock in the markets. The prices of moong may not show heavy increment due to the higher quality and quantity difference. Apart from this, huge amount of both inferior and superior quality stock has been lying.
मूंग-अब मुनाफा लेते रहिए
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान की नई मूंग हल्की एवं बढ़िया क्वालिटी की लगातार उतरने लगी है, जो यहां 5000/7500 प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। कुछ माल 4000/4500 रुपए तक के भी आ रहे हैं, इसलिए धोया कंपनियां अपने पड़ते के हिसाब से माल खरीद रही हैं, बढ़िया माल की बिक्री पूरी तरह ठप पड़ गई है, इन परिस्थितियों में पुराने माल को बेचते रहना चाहिए। क्वालिटी डिफरेंस एवं क्वांटिटी अधिक आने से मूंग में तेजी बिल्कुल नहीं आएगी।यहां नई हल्की एवं पुराने स्टॉक के भारी माल के ज्यादा है।
Tur: should purchase at the lower level
New Delhi, 28 October (NNS): Here, the market of tur Rangoon slipped to Rs 6820 per quintal due to the availability of the lemon Rangoon at the lower level from Chennai and the sluggish demand from the mills. Now, the stock of North India has been started arriving at the current rates. On the other hand, the loading of the stock reported to be weak in the African countries due to the unfavourable weather conditions. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the lower level because the domestic crop gets affected due to the constant rainfall at the current level and the prices showed heavy decrement in Burma. On the other hand, the demand from the mills showed strong trend during the near future.
तुवर-घटे भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग ठंडी बढ़ जाने तथा चेन्नई से घटाकर रंगूनी लेमन तुवर मिलने से बाजार यहां घटकर 6820 रुपए प्रति कुंटल रह गया है। अब इन भावों में उत्तर भारत की राजधानी लगी है, वही अफ्रीकन देश में भी लोडिंग मौसम की मार से कम हो गई है। अत: घटे भाव में एक बार फिर माल खरीदना चाहिए, क्योंकि घरेलू फसलों को वर्तमान की बरसात से काफी नुकसान हुआ है तथा बर्मा में भी इससे नीचे नहीं बेच रहे हैं। उधर दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई हैं।
Gram desi: increase after the correction
New Delhi, 28 October (NNS): There is a shortage of gram desi stock in the pipeline and the upcoming stock will be available at the higher level. The stock of Australia has already been sold out in the markets. On the other hand, the shipments will be delayed due to the unfavourable weather conditions. Its prices at Lawrence Road reduced by Rs 50 to Rs 5900/5925 per quintal due to the lack of demand, but the market has been quoting at the strong level after the opening of the stock. It is profitable to purchase the stock at the current level because the market may gain by Rs 200 per quintal during the near future.
देसी चना-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं, दूसरी ओर वहां मौसम खराब होने से शिपमेंट में विलंब हो सकता है। ग्राहकी के अभाव में कल इसमें 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर 5900/5925 रुपए प्रति कुंटल का लॉरेंस रोड पर व्यापार रह गया था, लेकिन आज खुलते बाजार भी मजबूती लिए बोले गए। इन भावों में एक बार फिर माल पकड़ना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर बाजार 200 रुपए तेज लग रहा है।
Rajma chitra: no possibility to decrease
New Delhi, 28 October (NNS): The supply of rajma chitra reported to be weak and the stock has not been available at the lower level in both the domestic and the international market. The new stock of China reported to be delayed by one and a half month as expectedly. Now, the new stock of China will reach at the ports around 14th November, due to this reason, the prices of old Indian Brazil and China showed heavy increment. The prices of desi new stock also ruling at the higher level. Therefore, it is profitable to trade as per the needs. The stock of Indian Brazil and China also ruling at Rs 105/110 and Rs 108/114 per kg respectively, in these circumstances, the prices of China, Indian Brazil and Varun Bhutani also gain by Rs 5 per kg during the near future.
राजमां चित्रा-अभी मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा की आपूर्ति कम रही तथा देश-विदेश की सभी मंडियों में वर्तमान भाव से नीचे पड़ते का माल नहीं मिल रहा था। चीन से नया माल आने में पूर्व अनुमान से डेढ़ महीने का विलंब हो गया है, अब आगामी 14 नवंबर के आसपास चीन का नया माल भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। यही कारण है कि पुराने इंडियन ब्राज़ील एवं चीन के भाव काफी बढ़ गए हैं। देसी नया माल भी बढ़कर बोलने लगे हैं। अत: जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। इंडियन ब्राज़ील क्वालिटी के अनुसार 105/110 रुपए तथा चीन का 108 114 रुपए प्रति किलो के बीच यहां चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में चाइना, इंडियन ब्राज़ील एवं वरुण भूटानी माल में 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।
Gram kabuli: no logic of downfall
New Delhi, 28 October (NNS): There is a lack of arrival pressure of gram kabuli from the producing markets, but the market seems sluggish due to the feeble demand. Here, the unfiltered stock of Maharashtra also being quoted at Rs 60/63 per kg as per the quality and the prices may not show downfall on seeing the current level.
काबुली चना-मंदे का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने में माल का प्रेशर नहीं रहा, लेकिन ग्राहकी कमजोर होने से बाजार थोड़ा सुस्त बोले गए। यहां दो दिनों में 60/63 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले गए तथा वर्तमान भाव पर आगे खपत को देखते हुए मंदा नहीं लगता है।
Guar gum: no more decrement
New Delhi, 28 October (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum held firm at Rs 9000/9100 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4850/4900 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4750/4850 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9000/9100 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4850/4900 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
