New Delhi, 13 March (NNS): The inferior quality stock of moong has been selling out in the mills of Rajasthan and Maharashtra. The supply showed downfall as compared to before and the best quality stock has been going for processing. The arrival pressure of spot stock seems weak. Presently, the buying reported to be unfavourable from the mills amid arrivals of the new crop, due to which, the prices of old and new stock also selling between Rs 6000/7600 per quintal as per the quality. The selected moong of Kanpur line also ruling at Rs 8000/8300 per quintal. The old stock of Bihar has already been sold out in UP, MP, Jharkhand and Bihar. No new crop will likely to arrive during the last two months, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मूंग-जरूरत का ही व्यापार करिए

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) मूंग के हल्की भारी राजस्थान महाराष्ट्र से यहां क्वालिटी के अनुसार मिलों में आकर बिक रही है। पहले की अपेक्षा आपूर्ति घट जाने तथा बढ़िया माल काफी मात्रा प्रोसेसिंग में चले जाने से, हाजिर माल का प्रेशर कम हो गया है। फिलहाल नई फसल के चलते दाल मिलों की लिवाली अनुकूल नहीं है, जिससे क्वालिटी अनुसार नये पुराने माल 6000/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। कानपुर लाइन की सिलेक्टेड मूंग ऊपर में 8000/8300 रुपए तक बिकी है। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड एवं बिहार की पुरानी मूंग समाप्त हो गई है। कोई 2 महीने के अंतराल फसल आने वाली नहीं है, इसलिए वर्तमान भाव में घटने की भी गुंजाइश नहीं है।

Wheat: should trade as per the needs

New Delhi, 13 March (NNS): The prices of wheat have been ruling between Rs 2625/2635 per quintal owing to the increased demand from the flour chakkis and the roller flour mills at the lower level, but today, the arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of MP, due to this reason,  the loading seems high for the markets of North India. The quality of all-round crop reported to be good, due to this, the trade should be done intermittently and it is profitable to purchase the stock at the current level.

गेहूं-केवल जरूरत का व्यापार

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने 2625/2635 रुपए प्रति क्विंटल के बीच व्यापार हुआ है, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों में नए गेहूं की आज का दबाव बढ़ गया है, जिस कारण वहां से अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोडिंग बढ़ गई है। फसल चौतरफा बढ़िया है, जिससे अभी रुक कर व्यापार करना चाहिए तथा अपना माल बेचना चाहिए।

Fine rice: further uptrend depends on the uptrend in the prices

New Delhi, 13 March (NNS): The supply of basmati paddy reported to be around 20/22 lakh bags , whereas, the old stock has already been sold out in the markets. Presently, both the local and domestic demand seems intermittent because the sea way gets disturbed due to the wear between America, Israel and Iran. However, the market of rice has been strong internally owing to the shortage of the stock, but the demand seems unfavourable in the domestic markets. Presently, paddy prices rose by Rs 200 per quintal, due to this, the market showed again uptrend amid constant buying from the exporters at the lower level and the prices may rose by Rs 500 per quintal. On the other hand, the crop of paddy showed downfall in Amritsar, Tarantaaran, Jandiyala guru line of Punjab. Therefore, the trade should be done at the higher level. Here, rice sela 1718 has been selling at Rs 7800/7900 per quintal and again it rose by Rs 500 per quintal. Similarly, rice sela 1401 and 1408 may not show downfall during the near future.

बारीक चावल-और तेजी निर्यात पर निर्भर

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) इस समय बासमती प्रजाति धान की आपूर्ति मंडियों में घटकर 20-22 लाख बोरी दैनिक होने लगी है, जबकि पुराना स्टॉक पहले ही समाप्त हो चुका है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रहा है, क्योंकि अमेरिका इजरायल ईरान में युद्ध चलने से समुद्र मार्ग बहुत ही डिस्टर्ब हो गया है। हालांकि स्टॉक की कमी से चावल का बाजार अंदर से स्ट्रांग है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी अपेक्षाकृत अनुकूल नहीं है। फिलहाल बाजार चालू सप्ताह 200 रुपए की धान में बढ़त बन गई, जिससे शाम को ही घटे भाव में पुन: निर्यातकों की लिवाली से बाजार दोबारा तेज हो गया है तथा 500 रुपए की तेजी लगने लगी है। उधर पंजाब के अमृतसर तरंतारण जांडिवाला गुरु लाइन में धान की फसल में पोल है। अत: अभी तेजी मानकर ही व्यापार  करना चाहिए। यहां 1718 सेला चावल 7800/7900 रुपए बिक रहा है, उसके भाव दोबारा 500 रुपए बढ़ सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी और मंदा नहीं लग रहा है।

Maize: prices may increase after some time

New Delhi, 13 March (NNS): The prices of maize MP gained by Rs 20/25 to Rs 2100/2200 per quintal in Haryana and Punjab reach due to the constant buying from the stockists and all-round higher demand. The maize of Bihar also ruling between Rs 2200/2300 per quintal in Haryana and Punjab reach. Now, the demand has been started increasing from the ethanol companies at the current level, due to this, its prices remained stable at Rs 1800/1850 per quintal in the producing markets of MP. The export has been increasing for the neighbouring countries and the demand from the big companies showed uptrend in the godown reach, in this situation, the prices may gain by Rs 100 per quintal.

मक्की-ठहरकर तेजी कायम

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) मकई में ग्राहकी चौतरफा अच्छी होने तथा स्टाकिस्टों की लिवाली से 20/25 रुपए प्रति कुंतल की मजबूती पर एमपी की मक्की 2100/2200 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच रह गई। बिहार की मक्की भी 2200/2300 रुपए से कम में हरियाणा पंजाब पहुंच में नहीं बेच रहे हैं। अब इन भाव में इथेनॉल कंपनियों की मांग भी निकलने लगी है, जिससे एमपी के उत्पादक मंडियों में भी 1800/1850 रुपए प्रति क्विंटल ठहर गए हैं। पड़ोसी देशों के लिए निर्यात की चर्चा भी मंडियों में चल रही है, गोदाम पहुंच में बड़ी कंपनियों की मांग बढ़ गई है। इस स्थिति में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी लग रही है।

Millet: no more downfall

New Delhi, 13 March (NNS): This year, the crop of Itawa and Prayagraj line gets destroyed. The harvested crop of millet severely affected in the yields amid constant rainfall and now, its quality seems inferior. Similarly, almost 80 percent of millet crop has been affected. Therefore, the market may increase at the current level. Now, the crop has only been lying in the Haryana, Rajasthan and Western UP. Its prices rose by Rs 50 per quintal during the last 5/6 days. In mauli and Barwala reach, millet prices jumped by Rs 40/50 to Rs 2100/2150 per quintal owing the higher demand. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level during the coming days.

बाजरा-अब मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) इस बार इटावा प्रयागराज लाइन में बाजरे की फसल चौपट हो गई थी। खेंतो में कटाई किया हुआ बाजरा लगातार वर्षा से खराब हो गया था तथा जो खेतों में फसल खड़ी थी, वह भी उसी में अंकुरित होकर हल्की हो गई है। इस तरह वहां 80 प्रतिशत बाजरे की फसल चौपट हो गई। अत: अब वर्तमान भाव के बाजरे में और तेजी की संभावना बन गई है। इस समय जो बाजरा बचा है, वह हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बचा है। गत 5-6 दिनों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। बाजरे में भी ग्राहकी के निकलने से 40/50 रुपए उछलकर मौली बरवाला पहुंच में 2100/2150 रुपए हो गया है। अत: इन भावों अब खरीद करना चाहिए।

Masoor: no downfall in the roots

New Delhi, 13 March (NNS): The supply of masoor reported to be decrease by 20 percent in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line as compared to the same period of the previous year, but the stock has not been available in the mills and in the producing markets on seeing the weak availability of the old stock. The new stock has been selling out constantly in the distributive market. The upward trend has been held back only by imports from Canada. Recently, the market showed uptrend. The masoor of Canada also quoting at Rs 5900/5950 per quintal, on seeing this, the prices of masoor in bilti also selling at Rs 6375/6400 per quintal and the market may not show more uptrend during the near future.

मसूर-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) मसूर की मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, लेकिन पुराना स्टॉक बिल्कुल नहीं होने से दाल मिलों तथा उत्पादक मंडियों में भी माल नहीं है। वितरक मंडियों में जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। इसकी तेजी को केवल कनाडा के माल ने रोके हुए हैं, वहां भी हाल ही में बाजार तेज बोल रहे हैं, कनाडा की मसूर 5900/5950 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, इसे देखते हुए 6375/6400 रुपए की बिल्टी में मसूर बिक रही है तथा इसमें आगे भी ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है।

Urad: will be profitable at the current level

New Delhi, 13 March (NNS): The stock of urad reported to be weak from Rangoon during the last one week in Chennai, due to this reason, the traders are quoting the prices at the higher level. The prices of urad gained by $15/20 which stood FAQ at $815 and SQ at $920 per tonne respectively during the last two days. The crop has already been sold out in the Gangoh line of UP. Here, the urad SQ prices also quoting at Rs 9050 per quintal amid constant selling pressure from Rangoon. Similarly, SQ prices also ruling at Rs 8400 per quintal, whereas, the spot containers are not available at the current level. Therefore, the prices may increase in the current week.

उड़द- वर्तमान भाव में लाभ देगी

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) रंगून से उड़द चेन्नई में पिछले एक सप्ताह से कम लग रही। जिस कारण वहां भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं। पिछले दो दिनों में 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़कर एफ ए क्यू 815 एवं एसक्यू 920 डॉलर प्रति टन रह गया है। यूपी के गंगोह लाइन में फसल अब निबट चुकी है। यहां चालू सप्ताह रंगूनी माल प्रेशर में पहुंचने से एसक्यू के भाव 9050 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी हो गए , एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8400 रुपए बोल रहे हैं, जबकि इसमें भी हाजिर कंटेनर उपलब्ध नहीं हैं। अत: चालू सप्ताह में भी और तेजी लग रही है।

Tur: prices may increase intermittently

New Delhi, 13 March (NNS): This year, there were around 51/52 lakh metric tonnes of tur reported to produce in both rabi and kharif crop owing to the unfavourable weather season and it is expected that almost 43/44 lakh metric tonnes of tur expected to produce this year because the all-round gets affected. Here, the government has imposed 30 percent of duty, due to this, the stock of mixing also been available at the higher level, in these circumstances, the prices of lemon tur also rose to Rs 8300 per quintal during the near future.

तुवर-तेजी रुक रुक कर आएगी

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की तैयार फसल में भी दाने कम बताए जा रहे है, क्योंकि अक्टूबर वाली बरसात ने नुकसान कर दिया, इस वजह से महाराष्ट्र में घरेलू फसल पिछली बार से कम निकली है। रंगून में माल का प्रेशर ज्यादा नहीं है, जबकि वहां निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर कल 8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई थी, उसके भाव आज 8250 बोलने लगे हैं, अब इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है। दाल में भी आज कुछ चस्की बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के तुवर में भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure of gram desi

New Delhi, 13 March (NNS): The demand of gram Rajasthan showed improved trend due to the selling of Australia’s stock at the higher level. On the other hand, is prices improved to Rs 5650/5675 per quintal owing to the improved buying from the mills. The prices of its dal also rose by Rs 100 per quintal. There is a lack of gram desi in the producing markets. The market showed downfall during the last some days. The sale of dal and besan seems unfavourable, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level during the coming days.

देसी चना-देसी माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना मजबूती लिए बिकने से राजस्थानी चने की मांग पहले से काफी सुधर गई है। दूसरी ओर दाल मिलों की फिर से लिवाली आने से इसके भाव सुधर कर 5650/5675 रुपए प्रति कुंतल हो गए। दाल में भी 100 रुपए की बढ़त बीते सप्ताह में दर्ज की गई।  उत्पादक मंडियों में देसी चने का स्टॉक ज्यादा नहीं है, केवल दहशत में पिछले दिनों बाजार पानी पानी हो गए थे। दाल चना और बेसन की बिक्री भी अनुकूल होने लगी है, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Rajma chitra: stockists are buying the stock at the lower level

New Delhi, 13 March (NNS): In Mumbai, the prices of rajma chtra gained by Rs 2/3 to Rs 100/102 per kg owing to the constant buying at the lower level from the prickers and the importers and the sellers of rajma chitra are not quoting lower prices of cash payments because the farmers of Maharashtra are not selling the stock at the lower level, due to this, in spot, here, the stock of China also selling the stock at Rs 106/108 per kg. The market may not show downfall. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.

राजमां चित्रा- नीचे भाव में स्टॉकिस्ट लिवाल

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा में आयातकों तथा चुगाई वालों की नीचे भाव में लिवाली चलने से 2/3 रुपए प्रति किलो बढ़कर मुंबई में 100/102 रुपए प्रति किलो भाव हो गए तथा राजमां चित्रा नगद भुगतान में घटाकर नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र के किसान भी और घटाकर बिकवाल नहीं है, इससे हाजिर में भी यहां भाव बढ़कर चाइना 106/108 रुपए प्रति किलो हो गए। आगे भी बाजार अभी और मंदा नहीं लग रहा है। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए।

Gram kabuli: lack of demand

New Delhi, 13 March (NNS): The prices of gram kabuli showed strong trend because this year, the demand of domestic crop showed downfall and the exporters are quoting the prices at the higher level from the Indian ports, but the stock of gram kabuli has not been available at the lower level in the international markets. Almost 72/73 percent of the bold stock has been sold out in the markets at the lower level, due to this, here, the prices slipped by Rs 2/3 per kg. Here, the unfiltered stock also selling between Rs 58/60 per kg. The selling seems weak in all the markets and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

काबुली चना-केवल ग्राहकी का सन्नाटा

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) काबुली चने के बाजार मजबूती का रुख बना हुआ है, क्योंकि घरेलू फसल इस बार दम नहीं है तथा निर्यातक भी भारतीय बंदरगाहों से बढ़ाकर बोल रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काबुली चना, इससे नीचे भाव का मिलने वाला नहीं है। स्टॉक के मोटे माल बाजार में सस्ते में 72-73 प्रतिशत कट चुके हैं, जिससे गत सप्ताह यहां कच्चे मालों 2/3 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई। यहां 58/60 रुपए प्रति किलो के बीच महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल रहे हैं। किसी मंडी से ज्यादा बिकवाली नहीं है। आगे इसमें अधिक घटने की गुंजाइश नहीं है।

Pea: no risk at the current level

New Delhi, 13 March (NNS): Both the local and upcountry demand reported to be sluggish at the higher level, due to this reason, its prices softened by Rs 25/50 per quintal. The arrivals of sown crop seems weak in Lalitpur and Jhansi line. Almost 50/55 percent of sowing has been destroyed. On the other hand, its consumption seems high in other pulses, on seeing these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.

मटर-वर्तमान भाव रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) मटर में बढ़े भावों पर लोकल एवं चालानी मांग सुस्त पड़ गई, जिस कारण आज 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गई। मटर की बोई हुई फसल ललितपुर झांसी लाइन में इस बार बहुत ही कम आई हुई है। जिन क्षेत्रों में मटर की बिजाई होती है, वहां पहले ही 50-55 प्रतिशत नष्ट हो चुकी है। दूसरी ओर इसकी खपत अन्य दाल में बढ़ गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के व्यापार में रिस्क नहीं है।

Guar gum: will remain strong

New Delhi, 12 March (NNS): The prices of guar gum held strong at Rs 10000/10100 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices strengthened at Rs 5400/5450 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices rose by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. The contract trade remained close after holi. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण ग्वार गम के भाव 10000/10100 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5400/5450 रूपये प्रति क्विंटल पर  मजबूत रहे।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। होली के कारण वायदा कारोबार बंद रहा। भविष्य में ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।