New Delhi, 10 December (NNS): The arrival.pressure of moong reported to be high from Rajasthan which is ruling between Rs 5000/6800 per quintal. The prices of dhoya stock reported to be high from the dhoya mills. Presently, the market showed strong trend due to the shortage of best quality stock. No new crop will likely to arrive in the near future, due to this, it is profitabl to trade at the current level because there is no risk at the present prices. Huge amount of stock of China has already been sold out in the markets at the current rates and the traders have sold both inferior and superior quality stock, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock rather in selling the stock during the previous days.

मूंग-खरीदने बेचते रहिए

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 5000-6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल की कमी से मजबूती का रूख बन गया है। फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसलिए अब स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में रिस्क नहीं लग सकता है। चालू वर्ष के अंतराल बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में बिक चुकी है, हल्के भारी माल में कारोबारियों के माल कट चुके हैं, इन परिस्थितियों में बेचने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को रोकना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

Wheat: no logic of increment

New Delhi, 10 December (NNS): The production of wheat reported to be high and the procurement reached at its higher level from the past three to four years. After the swamp of downfall in the prices, it is being traded at Rs 2770/2800 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the current level. The further uptrend and downtrend depends on the sale policy of the government. This year, the reserve price of wheat ascended by Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

गेहूं- तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है। मंदे के दलदल के बाद थोड़ा सुधर कर इसके भाव 2770/2800 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन इन भावों में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की भी गुंजाइश नहीं है।

Fine rice: trade will be profitable

New Delhi, 10 December (NNS): Although, the America has increased the tariff rates on import, but the India has export only one percent of the stock. Therefore, it will not affect the market and this time, the trade of basmati ric will be profitable. The trade of basmati paddy gets destroyed owing to the rainfall of previous days in West Bengal and Eastern UP along with MP. The export of all varieties of basmati seems good. Here, the rice mills have been started purchasing the stock of all varieties of basmati rice in the markets of Haryana Punjab Rajasthan and UP, due to this reason, it’s prices rose by Rs 100/150 per quintal in the current week, due to its effect, the prices of rice sela and steam 1718 went up by Rs 100 per quintal. The new crop does not seems favourable as per the new crop and almost 42/43 percent of the crop have been destroyed in Punjab. Although, there is a lack of demand in the domestic markets, but the prices of Indian rice have been ruling at the lower level amongst all, due to this reason, the market may rose by Rs 400/500 per quintal.

चावल बारीक-इस बार व्यापार बढ़िया रहेगा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) यद्यपि अमेरिका द्वारा चावल के आयात पर टैरिफ बढ़ने की बात कही गई है, लेकिन भारत से कुल निर्यात अमेरिका के लिए एक प्रतिशत होता है। अत: इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा बासमती चावल में इस बार व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा। मध्य प्रदेश पूर्वी यूपी और पश्चिम बिहार में पिछले दिनों की बरसात से बासमती धान को भारी नुकसान हुआ है। व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से चलने लगा है, इधर यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान की मंडियों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के धान में राइस मिलों की खरीद चलने से 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की चालू सप्ताह में और बढ़त बन गई है, इसके प्रभाव से 1509 सेला एवं 1718 चावल सेला तथा स्टीम चावल में 100 रुपए की बढ़त बन गई है। नई फसल दूसरी प्रजाति की समय के अनुकूल नहीं हो रही है तथा पाकिस्तान में फसल वहां के पंजाब प्रांत में 42-43 प्रतिशत नष्ट होने की ताजा खबर आ रही है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलने लगी है, इस कारण यहां से बाजार जल्दी 400/500 रुपए और बढ़ जाएगा।

Maize: trade will be profitable

New Delhi, 10 December (NNS): The arrival pressure of maize reported to be weak in Chindwada, Linga, Multai and Shivni line of MP. There, both inferior and superior quality stock has been selling out in the ethanol companies. Now, the prices have gained by Rs 100 per quintal, due to this, the market may increase. It’s prices also slipped by Rs 30/35 to Rs 1750/1800 per quintal because of the higher demand. Now, the traders are showing interest towards the export. The ready crop seems unfavourable and the crop seems spotted, in these circumstances, the market may gain by Rs 200 per quintal. The inferior quality ethanol and dry starch has been selling out in the companies.

मक्की-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) इस समय एमपी के  छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की का दबाव कट गया है। वहां बरसात के बाद हल्के भारी सभी तरह के मक्की  इथेनॉल कंपनियों में जाने लगी है। अब मक्की की उपलब्धि वर्तमान भाव 100 रुपए बढ़ाकर हो रही है, इसलिए अब बाजार और बढ़ जाएगा। ग्राहकी निकलने से मंडियों में 30-35 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1750/1800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है तथा फसल में दागी ज्यादा आया था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में 200 रुपए की और लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में जा रहा है।

Millet: may increase

New Delhi, 10 December (NNS): The trade of millet reported to be unfavourable. We believe that there is also a lack of old stock in the markrtd, but the new stock has been started arriving in Western, Haryana and Rajasthan and it’s prices also ruling at Rs 2050/2100 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2180/2200 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because almost 50 percent of the crop gets affected during the previous month in Eastern UP. Therefore, the trade will be profitable in the near future.

बाजरा-अभी और तेजी आएगी

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल  पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आने लगा है तथा उसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2180/2200 रुपए का व्यापार हो रहा है, अभी इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी का बाजरा पीछले माह की बरसात से 50 प्रतिशत नष्ट हो गया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।

Masoor: expectations of increment

New Delhi, 10 December (NNS): Presently, both the domestic and neighbouring countries reported to be weak in masoor, but the new crop will likely to arrive after some time and there is a shortage of the stock in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, the trade will be profitable in the near future. Here, in Bilti, it’s prices have been ruling at Rs 6850/6900 per quintal and the availability of the stock reported to be difficult. Some traders have increased the prices by Rs 20/30 per quintal. Here, small masoor also gained to Rs 8500/9500 per quintal. It’s dal prices also went up by Rs 95/100 per kg. The new crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

मसूर-तेजी के आसार

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा कम है, लेकिन नई फसल आने में अभी काफी समय बाकी है तथा मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में स्टॉक काफी कम बचा है, इस वजह से वर्तमान भाव में व्यापार अभी आगे चलकर लाभ दे जाएगा। मसूर बिल्टी में यहां 6850/6900 रुपए प्रति कुंतल हो गई है तथा अब और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए और बढ़ाकर बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 8500/9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 95/100 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए और तेजी बनने की संभावना है।

Urad: not likely to decrease

New Delhi, 10 December (NNS): The arrival pressure of new new crop of urad reported to be high in UP during the last of the current month, but there is a lack of arrival pressure and the sale of dal dhoya and chilka seems unfavourable, due to this, most of the Mills are running hand to mouth, due to this reason, there is a shortage of stock in the markets. The containers have been selling for milling from Chennai. Here, the stock of FAQ also being traded at Rs 7850 per quintal. It’s FAQ prices also ruling at Rs 7150 per quintal. The small stock has been selling out as compared to the bold stock and the prices may increase after some time

उड़द-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल यूपी में चालू महीने के अंत में प्रेशर में आ जा जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल का ज्यादा प्रेशर नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यहां 7850 रुपए में एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7150 रुपए रह गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।       ‌

Tur: sale of dal seems weak

New Delhi, 10 December (NNS): There is shortag  of tur stock in all the markets of the country, but the dal of Katni and Hathras line has been selling at the sluggish rates. On the other hand, the butter, khesari dal and pea of MP has been selling out directly in Bihar, Bengal, Assam and Orissa which was mixing in tur dal, due to this reason, th upcountry demand reported to be weak, due to this reason, the demand of tur reported to be weak from the mills. As a result, the market showed strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, lemon tur also selling between Rs 6950 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

तुवर-दाल की बिक्री कमजोर

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 6950 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक रुपए से ज्यादा घटन की उम्मीद नहीं है।

Gram desi: selling pressure seems constant

New Delhi, 10 December (NNS): The supply of gram desi reported to be weak from the producing markets, but the sale of maize declined by 60 percent. Here, the prices of gram Rajasthan on standing motor dropped down to Rs 5600/5650 per quintal due to the constant selling pressure. The prices of dal also softened by Rs 25 per quintal as per the quality. No new crop will likely to arrive before 20 February, in these circumstances, the prices will likely to remain strong after the increment in demand.

देसी चना-बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है, लेकिन सस्ती मटर में मक्की की 60 प्रतिशत बिक्री घटा दी है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने का प्रेशर बनने से से बाजार लुढ़क कर 5600/5650 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना रह गया है। दाल के भाव भी 25 रुपए नरम क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। 20 फरवरी से पहले कोई नया चना आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी ग्राहकी निकलने पर मजबूती के चांस दिखाई दे रहे हैं।