New Delhi, 11 June (NNS): The old moong has already been sold out in all the markets. Now, the arrival pressure of the stock have showed uptrend in all the markets, but the China has been started purchasing the best quality stock constantly, due to this reason, there is a shortage of the stock in the private sector. The tender stock of government’s stock has been selling out constantly in the markets of MP and Rajasthan. The new crop of moong has been started arriving in UP and Bihar. Now, the stock has been arriving only from Rajasthan. The mills are purchasing the inferior and superior quality stock, due to this reason, both the governmental and non-governmental stock has been selling between Rs 7000/8400 per quintal as per the quality and there is no possibility of more fluctuations in the prices. Other crop will likely to arrive from MP, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices.
मूंग- अभी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है, आगे नये माल का दबाव सभी मंडियों में बढ़ गया है, लेकिन बढ़िया माल में चीन लगातार लिवाली में है, जिस कारण इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए हैं, वही आपूर्ति हो रही है। यूपी बिहार की मूंग आ रही है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां नए पुराने माल के 7000/8400 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे निकट में तेजी मंदी नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी फसल एमपी की भी आ रही है, इसलिए लंबी तेजी भी नहीं है।
Wheat: prices may increase after two months
New Delhi, 11 June (NNS): The production of wheat reported to be high and the procurement of wheat increased by 5 lakh metric tonnes to 350 lakh metric tonnes due to the good policies of the government and now, the government has closed its procurement, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 2650/2680 per quintal and its inferior quality stock has been selling at the lower level, but its prices have been ruling at the higher level from the producing markets. On the other hand, the arrival pressure of the farmer’s stock have been started increasing, in these circumstances, there is no possibility of increment in the markets, but the prices showed downfall and there is no risk in the trade. The prices of wheat may increase after two months.
गेहूं- 2 महीने बाद ही तेजी आएगी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की खरीद निर्धारित लक्ष्य से 5 लाख मीट्रिक टन बढ़कर 350 लाख मीट्रिक टन हो गया है तथा अब सरकार की खरीद बंद हो चुकी है, इस वजह से इसके भाव 2650/2680 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं, हल्के माल इससे भी नीचे मिल रहा है, लेकिन उत्पादक मंडियों से अब पड़ता नहीं लग रहा है। दूसरी ओर किसानी माल का दबाव बढ़ने लगा है, इन सारी परिस्थितियों से बाजार में तेजी की धारणा समाप्त हो गई है, लेकिन अब भाव नीचे वाले आ गए हैं, इसमें रिस्क भी नहीं है। तेजी के लिए अधिक 2 महीने इंतजार करना पड़ेगा।
Fine rice: shortage of demand
New Delhi, 11 June (NNS): The supply of basmati rice went down by 62/63 percent as compared to the same period of the previous year and the demand seems sluggish from the exporters and the traders are doing profit taking selling, due to this, the market has remained under pressure. On the other hand, the importers are purchasing less amount of stock due to the improved situation of other countries along with Qatar, due to this reason, the market of both basmati rice and paddy has remained under pressure and here, the exporters are not purchasing the stock from here. We believe that the productivity of all varieties of basmati paddy and rice showed downfall. Therefore, the market may increase after the correction in the prices, due to this reason, the prices of rice steam 1401 also ruling at Rs 9200/9300 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 and rice also showed soft trend in the weekend. Therefore, the prices may increase after the correction in the prices.
बारीक चावल – ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 62-63 प्रतिशत की कमी रही, तथापि निर्यातकों की मांग कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दबे हुए हैं। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में थोड़ा हालात सुधरने से वहां के आयातकों की खरीद कम रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव दब गए तथा यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद रोक दिए हैं। हम मानते हैं कि बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। अत: करेक्शन के बाद ही फिर बाजार बढ़ेगा। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9200/9300 रुपए रह गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी सप्ताहांत में सुस्ती का रुख बना हुआ है। अत: करेक्शन के बाद फिर तेजी संभव है।
Maize: no fear of downfall in the markets
New Delhi, 11 June (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the markets of Bihar, due to this, both the stockists and the big companies are purchasing the stock at the current level. On the other hand, the new crop has been started arriving in UP, despite this, the companies are purchasing the stock constantly as the stock has been available at the reasonable rates, due to this, the prices of maize remained stable at the same level. In Rajpura and Khanna reach, the maize of Bihar also selling at Rs 2250/2300 per quintal as per the quality. There, it is being traded at Rs 1850/1950 per quintal. In UP, the new maize also ruling at Rs 2100/2180 per quintal as per the quality in Haryana and Punjab reach. On seeing the crop of UP, the prices of maize rose by Rs 40/50 per quintal and its trade will be profitable during the near future.
मक्की- बाजार में मंडा नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने से स्टॉकिस्टों एवं बड़ी कंपनियों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। दूसरी ओर यूपी में भी नया माल आने के बावजूद पड़ता लगने से कंपनियां बढ़ाकर खरीद कर रही हैं, इसलिए मकई के भाव सुर्खी लिए टिके हुए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की राजपुरा खन्ना पहुंच में 2250/2300 रुपए नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। वहां 1850/1950 रुपए का व्यापार हो रहा है। यूपी में नयी मक्की 2100/2180 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच बिक रही है, यूपी की फसल को देखकर चारों तरफ 40/50 रुपए मक्की के भाव और बढ़ सकते हैं। उसके बाद भविष्य में लाभ मिलेगा।
Millet: possibility to increase
New Delhi, 11 June (NNS): The new millet crop has been started arriving in the markets of Agra, Mathura and Raya line, but the prices have been ruling at the higher level in Mauli and barwala reach. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2160/2190 per quintal and it is ruling at Rs 2050/2100 per quintal in the markets as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, its trade will be profitable during the near future.
बाजरा- बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) नया बाजरा आगरा मथुरा राया लाइन में आने लगा है, लेकिन उन मालों के पड़ते अभी मौली बरवाला के लिए नहीं लग रहे हैं। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2160/2190 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2050/2100 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।
Masoor: prices may increase after some time
New Delhi, 11 June (NNS): The supply of masoor seems weak in Mungaoli, Ganj basauda, beenaganj, Bhopal and Ashok nagar line of MP. Now, the traders started purchasing the stock for the storage. In Bilti, it is being traded at Rs 6770/6800 per quintal as per the quality. Masoor of Canada also being available at Rs 6150/6200 per quintal but the productivity also seems weak, due to this, the mills are processing less amount of stock, due to this reason, there, it has been selling at the lower level as comparatively. Therefore, the prices may increase on seeing the shortage of stock during the season.
मसूर-ठहराव के बाद तेजी आएगी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6770/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6150/6200 रु यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: सीजन में माल की कमी को देखते हुए और तेजी लग रही है।
Urad: weak sale of its dal
New Delhi, 11 June (NNS): The crop of urad has already been sold out in Gujarat and MP. There is a lack of arrival pressure of green black urad from UP and MP. There, the stock is being consume in the local markets which is being traded at Rs 7500/7800 per quintal. Here, the prices of urad gained by Rs 50 to Rs 8850 per quintal owing to the constant selling from Chennai, which is being quoted at Rs 8750 per quintal. The prices showed uptrend from Myanmar, but there is a lack of rupee in the markets, due to this, the prices showed downfall from the last some days. The stock of FAQ also quoting at Rs 8250 per quintal. Now, the demand has been started increasing from the mills in these prices, due to this reason, the market may increase after some time. Presently, it is profitable to purchase both the old and the small stock at the current level.
उड़द- दाल की बिक्री घटी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) गुजरात एवं मध्य प्रदेश में उड़द आकर निपट चुकी है, यूपी एमपी की हरी काली उड़द का प्रेशर भी नहीं है, वहां का माल वहीं लोकल खप रहा है, जो क्वालिटी अनुसार 7500/7800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। विदेशी मालों में चेन्नई से बिकवाली से यहां बाजार 50 रुपए बढ़कर 8850 रुपए प्रति कुंतल रह गया, जो नीचे में 8750 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8250 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 11 June (NNS): This year, the prices of green vegetables, potato and cauliflower have been ruling at the lower level and tomato also selling at the lower level as compared to the previous year, due to this, its dal gets affected, despite all this, the production f the crop reported to be weak due to the unseasonal rainfall. The prices of lemon tur also ruling at Rs 7920 per quintal after the decrement of Rs 100 per quintal during the previous week, but the prices of tur may gain by Rs 200 per quintal owing to the profit taking selling.
तुवर- फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) इस बार हरी सब्जियां एवं आलू गोभी के भाव इस बार मंदे चल रहे हैं तथा टमाटर भी गत वर्ष की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद पिछेती बेमौसमी बरसात से बिहार झारखंड में उत्पादन काफी कम हुआ है। गत सप्ताह 100 रुपए घटकर लेमन तुवर 7920 रुपए प्रति कुंतल हो गई थी, लेकिन मुनाफा वसूली बिकवाली से जो तुवर वर्तमान में बिक रही है, इसमें 200 रुपए की यहां से तेजी लग रही है।
Gram desi: lack of arrival pressure
New Delhi, 11 June (NNS): There is a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, due to this, the stock of Australia also ruling between Rs 6050/6100 per quintal. Both the local and upcountry demand of dal showed downfall, due to this, its prices showed strong trend. There is a lack of arrival pressure in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, its prices may increase after the increment in the demand. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. The productivity of the stock seems weak in all the states.
देसी चना- नये माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल बढ़कर 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग से नीचे भाव से मजबूती आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही और तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठी है।
Rajma chitra: should purchase at the current level
New Delhi, 11 June (NNS): The prices of rajma chitra Indian Brazil remained stable at the same level after the increment of Rs 400/500 per quintal due t othe constant all-round selling from Haryana, Punjab along with Delhi NCR. Here, the stock of Indian Brazil also ruling between Rs 8800/9300 per quintal and the demand seems weak in these prices. The reality is that almost 90 percent of the crop has already been sold out in the markets and in China, the spot shipments also being quoted up by $15/20 per tonne because there also, the farmers are not selling their stock at the lower level. The trade of Indian Brazil also seems weak. There were around 6 lakh bags of rajma chitra reported to arrive in the Barsi line, on seeing this, the prices may increase intermittently.
राजमां चित्रा- नीचे भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)राजमां चित्रा में दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा पंजाब की चौतरफा बिकवाली आने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में के बाद ठहराव आ गया है। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 8800/9300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर है, इन भाव में भी ग्राहकी में कमजोरी बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना में हाजिर शिपमेंट के 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल का ही ज्यादा व्यापार हो रहा है। आई हुई फसल बारसी लाइन में 6 लाख बोरी आने की ताजा रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर और तेजी आएगी।
Gram kabuli: prices will increase constantly
New Delhi, 11 June (NNS): The gram kabuli of Maharashtra have been ruling at Rs 64/69 per kg. We believe that there is a lack of demand in the markets, but the traders are not selling their stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level, due to this reason, the market may increase in future. Here, the sowing of the crop reduced by 40/42 percent in the dabra line of MP. Huge amount of old stock has been lying in the markets, but the crop gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the prices may increase from the current level.
काबुली चना- धीरे-धीरे और तेजी
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 64-69 रुपए के बीच चल रहा है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40-42 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।
Pea: may reach at Rs 5000 per quintal
New Delhi, 11 June (NNS): The production of pea reported to be weak and the import prices have been ruling at the higher level, due to this, there is a lack of spot stock in the distributive markets. Here, the stock has been available at the higher level. Here, the stock has been available at the higher level while importing the stock from the Mundra port. However, the stock has been selling out in the despiratory. On the other hand, there is a shortage of the stock in Orissa, Assam, Jharkhand and West Bengal, due to this, the stock has been started loading from the Indian Ports, in these circumstances, the filtered stock of pea also ruling at Rs 5000 per quintal in Delhi.
मटर-5000 रुपए की उम्मीद
नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने तथा आयात महंगा होने से वितरक मंडियों में हाजिर माल की कमी बनी हुई है। आज की तारीख में मुंदड़ा पोर्ट से माल मांगने पर यहां काफी ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। हालांकि कि दिल्ली मंडी, डिस्पेरेटी में बिक रही है। उधर उड़ीसा असम झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में मटर की शॉर्टेज बनने लगी है, जिससे भारतीय बंदरगाहों से लोडिंग वहां के लिए हो रही है, इन परिस्थितियों में मटर बिना छनी हुई दिल्ली में 5000 रुपए प्रति कुंतल को पार कर सकती है।
