New Delhi, 16 March (NNS): The all-round arrival pressure of moong seems constant, but the availability of the stock reported to be weak to the chilka manufacturing mills amid lack of best quality stock, due to this, the moong of Rajasthan rose by Rs 100 to Rs7400/8200 per quintal. The selected stock also quoting at Rs 8300 per quintal. Apart from this, the prices of spotted stock have been ruling at the higher level, due to this, its crop has already been arrived before 6 months. Now, the dry stock has been started arriving in the markets. Therefore, it is profitable to trade the stock as per the quality in these prices.
मूंग-अभी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना हुआ है, लेकिन बढ़िया माल की कमी होने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की उतनी उपलब्धि नहीं हो रही है, जिससे 100 रुपए बढ़कर 7400/8200 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 8300 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बढ़ चुकी है, क्योंकि इसकी फसल आए 6 महीने हो चुके हैं। अब माल सूखा आने लगा है। अत: इन भावों में व्यापार क्वालिटी अनुसार माल का करना चाहिए।
Wheat: no trade of uptrend
New Delhi, 16 March (NNS): The arrivals of new wheat showed uptrend during the review week, due to this reason, its prices have remained under pressure at Rs 2620/2625 per quintal in the markets of Delhi along with NCR. There is all-swamp of downfall in UP, Bihar and MP because the stock of both producing markets and the non-governmental godowns have been selling out at the lower level. The weather is getting hot in the producing areas. The arrivals pressure of wheat reported to be high in MP. Huge amount of wheat stock has been lying in both governmental and non-governmental organisations, due to this, the trade should not be done at the higher level. The government has opened the export of wheat and its products, but it does not affect the market amid lack of support on seeing the sluggish prices in the other countries.
गेहूं-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह नए गेहूं की आवक छिंदवाड़ा लाइन में बढ़ गई, जिस कारण दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2620/2625 रुपए प्रति क्विंटल पर दबे रहे। यूपी बिहार एमपी में चौतरफा मंदे का दलदल बना हुआ है, क्योंकि उत्पादक मंडियों व गैर सरकारी गोदामों के माल लगातार घटाकर बिकवाल आने लगे हैं। मौसम अब धीरे-धीरे उत्पादक क्षेत्रों में भी गरम होने लगा है, मध्य प्रदेश में गेहूं पहले आ जाता है, वहां आवक का दबाव बढ़ गया है। इसका स्टाक सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, इसलिए तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, लेकिन अन्य देशों में सस्ता होने से सपोर्ट नहीं मिलने से निष्प्रभावी रहा है।
Fine rice: prices may increase on seeing the export demand
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of all varieties of basmati rice rose by Rs 400/500 per quintal owing to the constant buying from the exporters, after this, its prices remained stable at the same level. Similarly, the prices of rice sela 1509 also ruling at Rs 7400/7500 per quintal. Rice sela 1718 and rice steam also being available at Rs 7800/7900 and Rs 8500/8600 per quintal respectively. It is noteworthy that exporters made shipments in large quantities in February, but there are alot of problems amid war between Iran, Israel and America. Now, the trading activities have been started again intermittently, on seeing this, there is no downfall in the roots of basmati rice, but both the shipments and the trade gets affected due to the war.
बारीक चावल-निर्यात मांग से ही तेजी आएगी
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह निर्यातकों की लिवाली चलने से सभी तरह के बासमती चावल में 400/500 प्रति कुंतल की तेजी के बाद ठहराव आ गया है। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी 7400/7500 रुपए पर पहुंच गया है। चावल 1718 सेला के भाव 7800/7900 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 8500/8600 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट फरवरी में प्रचुर मात्रा में हुए थे, लेकिन ईरान इजरायल अमेरिका के युद्ध की स्थिति में काफी दिक्कतें आ गई है आप धीरे-धीरे फिर से व्यापार होने लगा है इसे देखते हुए बासमती चावल की जड़ में मंडा नहीं है लेकिन लड़ाई से शिपमेंट एवं व्यापार प्रभावित हुआ है।
Maize: no more downfall
New Delhi, 16 March (NNS): The kharif crop of maize has been selling out constantly at the lower level in MP and Maharashtra because of the lack of demand from the last three months. Now, its prices went up by Rs 100/150 to Rs 1800/1850 per quintal in loose in Chindwada, Linga, Shivni and Baitoolganj line in the previous week. Here, the traders are selling the stock at the higher level despite the old stock has been lying in the markets of MP. Here, the rice has been processing in the ethanol companies, whereas, it is being available at the higher level, due to this reason, in Haryana and Punjab reach, it is being available at Rs 2200/2300 per quintal in the poultry industry. In Bihar, the stockists are not selling the stock at the lower level, due to this, there, its prices have been ruling at Rs 2000/2050 per quintal.
मक्की- मंदे के बादल छंटे
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मक्की एमपी महाराष्ट्र में काफी घटकर बिक रही थी, क्योंकि ग्राहकी की भारी कमी 3 महीने से बनी हुई है। अब गत सप्ताह छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी बैतूल गंज लाइन में 100/150 रुपए बढकर 1800/1850 रुपए प्रति क्विटल भाव लूज में हो गए। इधर एमपी बिहार की मंडियों में पुराना स्टॉक होने के बावजूद बिकवाल काफी बढ़ाकर आ गए हैं। इधर एथेनॉल कंपनियों में चावल की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि वह मकई की अपेक्षा महंगी पड़ रही है। इस वजह से मक्की 2200/2300 प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में पोल्ट्री उद्योग में जा रही है। बिहार में स्टॉकिस्टों की घटाकर बिकवाली नहीं आ रही है, जिससे वहां 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल मंडियों में भाव हो गए हैं।
Millet: will remain high
New Delhi, 16 March (NNS): The arrivals of millet showed heavy downfall in the markets of both mid and the eastern UP. On the other hand, the stored stock has been sold out rapidly in the markets during the previous week. The quality of the crop seems high in both Rajasthan and Haryana and the almost 80 percent of the crop has been sold out in the markets which was already ruling at Rs 2050/2100 per quintal. Apart from this, there is a lack of stock in the prayagraj line because the stock has already been sold in the foodgrains amid downfall in the production. Here also, the sale of millet seems high during the review week because the prices of maize showed uptrend from the lower level. In contrary to this, the government has again started supplying rice ethanol companies at cheaper rates as the bold stock is currently costing more than millet in the markets, in these circumstances, it is being traded between Rs 2080/2100 per quintal despite the lack of stock in the markets. Therefore, there is no possibility of downfall in the roots.
बाजरा-और तेजी आएगी
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) बाजरे की आवक मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की मंडियों में पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं स्टॉक के माल भी तेजी से पिछले सप्ताह बिके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2100 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी माल ज्यादा नहीं है, क्योंकि उत्पादन में पोल से पहले ही खाद्यान्न में जा चुका है। यहां भी बीते सप्ताह बाजरे की बिक्री बढ़ गई, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे के भाव से बढ़ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल अभी पड़ते बाजरे से ऊंचे पड़ रहे है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2080/2100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। अत: जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 16 March (NNS): This year, the production of masoor reported to be high in the domestic markets as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline, along with this, the import prices have been ruling at the higher level, due to this reason, its prices rose by Rs 200 to Rs 5900/5925 per quintal. The arrival pressure of the new stock showed uptrend in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line, despite this, the market remained strong, due to this reason, the prices of malka and dal showed uptrend owing to the higher enquiry of local and upcountry. In Bilti, the prices of bold masoor held strong at Rs 6380/6400 per quintal during the review week. It is expected that the trade will be profitable during the near future.
मसूर-अब व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में माल कमी के साथ-साथ आयात पड़ता महंगा होने से गत सप्ताह बाजार 200 रुपए की बढ़त पर कनाडा के 5900/5925 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन में नये माल का दबाव बढ़ने से के बावजूद भी बाजार मजबूत रहे, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी पूछपरख आने से पिछले दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। गत सप्ताह मोटी मसूर बिल्टी में 6380/6400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूती लिए टिकी हुई है। आगे व्यापार लाभदायक लग रहा है।
Urad: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 16 March (NNS): The sale of dal chilka and dhoya and both the local and upcountry selling of urad showed downfall during the review week, due to this reason, urad prices went down by Rs 100 which stood SQ at Rs 8900 and FAQ at Rs 8400 per quintal respectively. Presently, the prices of urad went up by Rs 200 per quintal owing to the constant buying from the mills at the current level. Along with this, the market has been quoting at the higher level. There is a lack of rupee in the markets. The mills are purchasing the stock at the higher level during the current month. Therefore, the market may rose by Rs 300 per quintal during the coming days.
उड़द-अभी भी माल खरीदिए
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में लोकल एवं चालानी में बिकवाली एवं दाल छिलका व धोया की बिक्री घट जाने से उड़द के भाव 100 रुपए गिरकर एसक्यू 8900 एवं एफ ए क्यू 8400 रुपए प्रति क्विंटल के रह गए थे। वर्तमान भाव में दाल मिलों की लिवाली आते ही 200 रुपए प्रति कुंतल की चालू सप्ताह में और तेजी आ सकती है। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ तेज बोले गए। बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। चालू महीने में बढ़े भाव में दाल मिलें और खरीद रही हैं। अत: अभी भी 300 रुपए की चाल लग रही हैं।
Tur: prices may increase intermittently
New Delhi, 16 March (NNS): The demand of urad reported to be high from the mills at the lower level on seeing the weak production. On the other hand, tur prices also jumped by Rs 150/200 per quintal during the review week in the markets of Maharashtra and Karnataka. There, it is being traded at Rs 8200/8300 per quintal in the markets. Here, lemon tur is being traded at Rs 82.5 per kg and it may soon rose to Rs 85 per kg. The prices of lemon tur and the tur of Maharashtra also ruling at Rs 112/116 and Rs 122/123 per kg respectively and the market may again show increment during the coming days.
तुवर-रुकरुक कर तेजी कायम
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) तुवर के उत्पादन में पोल को देखकर कुछ सप्ताह नीचे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत रही। दूसरी ओर महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में गत सप्ताह के अंतराल तुवर में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। वहां की मंडियों में 8200/8300 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। यहां लेमन तुवर भी 82.5 रुपए बिक गई तथा जल्दी 85 रुपए बन जाने की धारणा बन गई है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 112/116 रुपए तथा महाराष्ट्र की 122/123 रुपए प्रति किलो की ऊंचाई पर पहुंच गई है तथा अभी फिर बाजार बढ़ सकता है।
Gram desi: no possibility of more downfall
New Delhi, 16 March (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in all the states like MP, Maharashtra and Rajasthan. Presently, the unloaded stock of gram desi has already been sold out in the mills. There is a lack of stock in most of the mills. On the other hand, there is a lack of arrival pressure of the crop, due to this reason, its prices improved to Rs 5700 per quintal because of the unavailability of the old stock and soon it may rose to Rs 6000 per quintal.
देसी चना-ज्यादा घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना उतरा हुआ है, जो पहले ही मंडियों में दाल मिलों में बिका हुआ है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक बहुत कम है। दूसरी ओर देसी चने की फसल का दबाव नहीं बन पा रहा है। यही कारण है कि पुराना माल कम मिलने से बाजार सुधर कर 5700 रुपए प्रति कुंतल हो गया है तथा जल्दी 6000 रुपए बन जाने की धारणा आने लगी है।
Rajma chitra: all-round selling pressure of the stock
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of rajma chitra Indian Brazil reduced by Rs 2/3 during the last 5/6 days. In spot, the best quality stock also quoting at Rs 83/84 per kg. Here, some stock also reported to be trade at Rs 78 per kg and in barsi seed, it is being traded at Rs 73/74 per kg. There were around 6 lakh bags of Indian Brazil and ganna stock stock of Barsi line has been arriving. The prices of China’s stock have been ruling at the higher level, but its sale reported to be sluggish. The wholesale prices of China’s stock also ruling at Rs 104/105 per kg. Its prices have been ruling at the higher level while imported the deals. Presently, the market may not show more downfall at the current level. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
राजमां चित्रा-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) इंडियन ब्राजील राजमां चित्रा का बिकवाली से पिछले 5-6 दिनों के अंतराल इसमें 2/3 रुपए का मंदा आ गया है। हाजिर में बढ़ियां 83/84 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल 78 रुपए भी बिकने की खबर थी तथा बारसी बीड में 73/74 रुपए का व्यापार हो रहा है। बारसी लाइन का इंडियन ब्राज़ील एवं गन्ना माल को मिलाकर इस बार 6 लाख बोरी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। चीन के पड़ते ऊंचे जरूर लग रहे हैं, लेकिन ब्राजील के आगे उसकी बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है। चीन का यहां थोक में 104/105 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। वहां से आयात सौदे करने पर इससे ऊपर का पड़ता आ रहा है। वर्तमान भाव में ज्यादा और मंदा नहीं लग रहा है। अत: वर्तमान भाव में माल की खरीद करनी चाहिए।
Gram kabuli: prices may not show downfall
New Delhi, 16 March (NNS): Both the local and upcountry demand of gram kabuli reported to be sluggish despite the weak supply, due to this, the medium stock of Maharashtra remained stable at Rs 57/60 per kg. The superior quality stock also being quoted up in the same ratio. The Indian mexico stock also remained close with the decrement of Rs 4/5 per kg during the review week. On seeing this, the market may increase during the near future.
काबुली चना-निचले भाव नहीं आएंगे
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 57/60 रुपए प्रति किलो पर तेजी लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए। गत सप्ताह इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। इसे देखते हुए और तेजी आ सकती है।
White pea: market will remain high
New Delhi, 16 March (NNS): In Lalitpur and Jhansi line, the prices of desi white pea rose by Rs 200/300 per quintal owing to the all-round buying. In Kanpur line, its prices rose by Rs 200 to Rs 4350 per quintal. The production of pea declined by 46/47 percent as compared to the previous year. Apart from this, huge amount of lying stock at the port has already been sold out in the markets, due to this, there, its prices have been ruling between Rs 3700/3750 per quintal. Here also, it is being traded at Rs 4000/4050 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the higher prices in Canada and weak rupee against the American dollar. Currently, the stock has not been available at the higher level.
सफेद मटर-बाजार तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललित झांसी लाइन में देसी माल दो-तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। कानपुर में 200 रुपए बढ़कर 4350 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 3700/3750 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 4000/4050 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी की संभावना बन गई है। इस समय प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 16 March (NNS): The prices of guar held strong at Rs 5400/5450 per quintal owing to the higher industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 5350/5400 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract March delivery contract showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) औद्योगिकमांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5400/5450 रुपए प्रति किवंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5350/5400 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा मार्च डिलीवरी में तेजी का रुख रहा । आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
