New Delhi, 22 January (NNS): There is a shortage of the moong in all the states except Rajasthan. We believe that the stock has been arriving constant from Khatu, Merta along with Kekari, Kishangarh and Shekhawati line of Rajasthan, but both the inferior and superior quality stock has already been sold out, due to this, the prices of best quality stock also increasing gradually and the average stock which was being sold at Rs 7700/7800 per quintal and the market may increase by Rs 400 per quintal during the coming fortnight.

मूंग-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान के अलावा और कोई मूंग का लंबा चौड़ा स्टॉक नहीं है। हम मानते हैं कि राजस्थान के केकड़ी किशनगढ़ शेखावाटी लाइन के अलावा मेड़ता खाटू लाइन का माल आ रहा है, लेकिन हल्के भारी माल निपट चुके हैं, इसलिए बढ़िया माल में धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है तथा जो एवरेज माल 7700/7800 बिक रहे हैं, इसमें 400 रुपए की बढ़त आगामी एक पखवाड़े में मिल सकती है।

Wheat: production will remain high

New Delhi, 22 January (NNS): The crop of wheat will arrive after one and a half month. Here, the government has been selling the stock of wheat in tender. We believe that the government was opened the export of 5 lakht tonnes of wheat including other products as per the condition, but the exporters are purchasing less amount of stock as the stock of wheat and other products has been selling at the lower level in Turkey, in these circumstances, the trade of wheat should not be done at Rs 2850/2860 per quintal.

गेहूं-उत्पादन अधिक होगा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) गेहूं की फसल डेढ़ महीने बाद आ जाएगी। इधर सरकार द्वारा टेंडर में गेहूं भी बेचा जा रहा है। हम मानते हैं कि पिछले दिनों 5 लाख टन कंडीशन के अनुसार गेहूं सहित उत्पादों के निर्यात सरकार द्वारा खोल दिए गए थे, लेकिन तुर्की में गेहूं व अन्य उत्पाद सस्ता बिकने से निर्यातक माल कम खरीद रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में 2850/2860 रुपए प्रति क्विंटल में ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: exporters are buying the stock again

New Delhi, 22 January (NNS): The exporters are constantly buying the stock of fine rice at the current level, due to this, the market showed uptrend from the lower level. Here, the rice sela 1718 was selling at Rs 7100 per quintal and the stock of rice 1509 also quoting at Rs 6900 per quintal. Recently, the market showed heavy downfall, but the big companies started trading at the current level because its demand seems constant in the other countries, whereas, the availability of the stock seems weak as expectedly. Here, the export demand of bold rice seems high, but the market has not showed uptrend as the illegal stock also selling at the sluggish level.

बारीक चावल- निर्यातक पुन: लिवाल आए

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, जिससे बाजार फिर से चालू सप्ताह के अंतराल बढ़ गए हैं। यहां चावल 1718 सेला 7100 रु बिक गया है, चावल 1509 के भाव भी 6900 रु तक बोलने लगे हैं। हाल ही में काफी बाजार नीचे आ गए थे, लेकिन एक बड़े निर्यातक बाजार में फिर से आ गया है, क्योंकि अन्य देशों की मांग चल रही है, जबकि उस हिसाब से राइस मिलों को धान की उपलब्धि नहीं हो रही है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है, लेकिन हेरा फेरी का चावल सस्ते भाव में बिकने से बाजार नहीं बढ़ रहे हैं, ऐसी चर्चा है।

Maize: downfall due to elections in Bihar

New Delhi, 22 January (NNS): There is a lack of arrival pressure of the stock in the markets of MP, but recently, its prices went down by Rs 150/175 to Rs 1900/1950 per quintal in Bihar, due to this, it is selling at Rs 1700/1800 per quintal in MP due to the fear. In Haryana and Punjab reach, the market fell down by Rs 25/50 per quintal, but the trade will be profitable at the current level during the near future because the farmers are sowing less amount of stock in Bihar.

मक्की-बिहार के चलते मंदी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की का प्रेशर नहीं है, लेकिन बिहार में हाल ही में 150/175 रुपए घटकर 1900/1950 रुपए प्रति क्विटल में गोदाम से बेचू आने लगे हैं, जिससे दहशत के चलते मध्य प्रदेश में भी 1700/1800 रुपए के भाव में क्वालिटी के अनुसार गोदाम से मक्की बिकने लगी है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 25-50 रुपए बाजार घट गए हैं, लेकिन इन भावों में धैर्य करने पर आगे चलकर लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि बिहार में किसान मक्की कम बोने के मूड में हैं।

Millet: no risk at the current level

New Delhi, 22 January (NNS): Although, the prices of millet may not show more uptrend as the maize prices have been ruling at the sluggish level, but this year, the stock went down by 40 per cent this year as compared to the same period of the previous year, due to this reason, it is expected that the market may increase anytime. We believe that the trade of maize will be affected due to the downfall in the prices for some days, but its trade at Rs 2050/2075 per quintal will be profitable at the current level because no new crop will likely to arrive in the near future.

बाजरा-वर्तमान में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) यद्यपि बाजरे में तेजी को, मक्की सस्ता होने से ब्रेक लग गया है, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत कम है, जिस कारण देर सवेर अच्छी तेजी मिलने की संभावना है। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की मंदी रहने से इसका व्यापार अफेक्टेड रहेगा, लेकिन 2050/2075 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां भरपूर लाभ दे जाएगी, क्योंकि निकट में कोई बाजरा आने वाला नहीं है।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 22 January (NNS): The new crop of masoor will likely to arrive in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal, Beenganj and Ashok nagar line from the next month, but the all-round sowing of crop gets affected due to the rainfall of October. However, the stock of Canada has been arriving at the lower level, but the import prices showed uptrend as the rupee reaches to 91.5 against the American dollar. Therefore, masoor is being traded at Rs 6500 per quintal in bilti and the prices may not show more downfall during the coming days.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) मसूर की फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में अगले महीने आने लगेगी, लेकिन बोई हुई फसल को चौतरफा अक्टूबर वाली बरसात से नुकसान हुआ है। हालांकि कनाडा के माल सस्ते जरूर आ रहे हैं, लेकिन डॉलर 91.5 रुपए का हो जाने से आयात महंगा हो गया है। अत: वर्तमान भाव की मसूर 6500 की यहां मंडी में जो बिल्टी में बिक रही है, इसमें घटने का ढंग नहीं दिखाई दे रहा है।

Urad: will be profitable

New Delhi, 22 January (NNS):The import prices of urad have been ruling at the higher level and it get affected to the higher dollar against the Indian rupee. On the other hand, there is a shortage of the stock in Chennai. Here, only the stock has been lying in the mills for the daily consumption, due to this reason, the prices of urad Rangoon SQ and FAQ remained stable at Rs 8750 and Rs 8000 per quintal respectively due to the weak arrivals from Saharanpur line. Now, it is expected that the market may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.

उड़द-अभी और लाभ देगा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है तथा डॉलर ऊंचा होने का भी प्रभाव है। दूसरी ओर चेन्नई में स्टॉक नहीं है, इधर लोकल दाल मिलों में भी माल दैनिक खपत के लिए ही बचा है, उससे अधिक नहीं है। यही कारण है कि सहारनपुर लाइन की आवक कम होते ही रंगूनी एसक्यू 8750 रुपए एवं एफ ए क्यू 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अभी भी इसमें जल्दी 200/300 रुपए की और तेजी लग रही है।

Tur: market will remain high

New Delhi, 22 January (NNS): There is a shortage of tur stock in all the markets and the mills and the main thing is that there is lack of raw stock in the dal mills of Katni line  because the arrivals of the crop seems weak from the neemach line. The reality is that the crop was also bad during the last year in UP and the upcoming crop also gets affected and there was a rumour of higher production in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, the prices of lemon tur again reached to Rs 7650 per quintal after the correction in the prices and the market may rose by Rs 300/400 per quintal during the near future.

तुवर-बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी एवं दाल मिल में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की दाल मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है। वास्तविकता यह है कि यूपी में फसल पिछले वर्ष भी खराब थी तथा आने वाली फसल भी प्रभावित हुई है तथा महाराष्ट्र कर्नाटक में जो अधिक बोल रहे थे, वह केवल अफवाह साबित हुई है। यही कारण है कि लेमन तुवर कल करेक्शन के बाद आज पुन: 7650 रु प्रति क्विंटल हो गई तथा इसमें 300/400 रु प्रति क्विंटल जल्दी बढ़ जाने के आसार बन गए हैं।

Gram desi: downfall due to the fear

New Delhi, 22 January (NNS): The prices of gram desi also increases when its crop will get ready because the germination of crop seems weak in the producing areas. On the other hand, no new crop will likely to unload from Australia in February. There is a shortage of old stock in MP and the upcoming crop will also be weak in the Maharashtra. There is no risk in the trade at Rs 5750 per quintal.

देसी चना-केवल दहशत का मंदा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) देसी चने की फसल जैसे ही तैयार होगी, अन्य दलहनों की तरह यह भी बाजार तेज हो जाएगा, क्योंकि उत्पादक क्षेत्रों में पहले ही फसल का जर्मिनेशन कम हुआ था। दूसरी ओर फरवरी में कोई ज्यादा माल ऑस्ट्रेलिया का भी उतरने वाला नहीं है। मध्य प्रदेश में पुराना स्टॉक नहीं है, महाराष्ट्र में आने वाली फसल कम आएगी। राजस्थान में पिछली बार की तरह ही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5750 रुपए प्रति क्विंटल के देसी चने में कोई जोखिम नहीं है।

Rajma chitra: higher prices in China

New Delhi, 22 January (NNS): The prices of rajma chitra have been ruling at the higher level in China, due to this, only few importers are doing the import deals. Presently, the trade of Indian brazil seems constant. At lower level, it is being traded at Rs 8050/8100 per quintal, due to this, here, it is ruling at Rs 8500/8600 per quintal and the traders are purchasing 100 percent of Indian brazil stock because the quality of the crop reported to be high and its prices reduced by Rs 15 per quintal from China. We believe that the amount of crop also reported to be high, due to this reason, the production reported to be high, despite this, the market showed heavy uptrend. The importer are quoting the prices of China’s stock at the higher level, but the trade of Indian brasil seems constant at the current level and it may increase during the near future.

राजमां चित्रा-चीन से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा के ऊंचे भाव होने से आयात सौदे गिने चुने आयातक ही कर रहे हैं। वर्तमान में इंडियन ब्राज़ील पर व्यापार का खेल चल रहा है। नीचे में 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल यहां बिकने के बाद पुन 8500/8600 रुपए का व्यापार होने लगा है, इन भाव में शत प्रतिशत कारोबारी इंडियन ब्राज़ील नया खरीद रहे हैं, क्योंकि क्वालिटी बहुत बढ़िया आई है तथा चीन से 15 रुपए नीचे भाव है। हम मानते हैं कि वहां फसल भी अधिक बता रहे हैं, जिस कारण उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी बाजार तेज हो गया है। चीन के माल में भी आयातक पड़ते के अभाव में ऊंचा बोल रहे हैं, लेकिन फिलहाल इंडियन ब्राजील में ही व्यापार ज्यादा हो रहा है तथा इसमें थोड़ी और तेजी आ सकती है।

Gram kabuli: uptrend due to the arrivals of the new crop

New Delhi, 22 January (NNS): The stockists started purchasing the old stock of gram kabuli at the current rates due to the weak arrivals of the stock as comparatively as soon as the gram kabuli will likely to arrive in Andhra Pradesh and Karnataka and it is expected that the market will remain high at that time. Presently, the stockists are facing a huge loss at the current level, due to this, the stockists are selling the stock at the current level. There is a lack of rupee in the markets and the current prices seems free for the trade. Here, the unfiltered stock of gram kabuli of Maharashtra also selling at Rs 62/64 per kg. Therefore, the trade should be done at the current level during the near future.

काबुली चना-फसल के शुरुआत में तेजी आएगी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) आंध्र प्रदेश कर्नाटक में जैसे ही नया काबुली चना आने को होगा, अपेक्षाकृत माल नहीं आने पर स्टॉकिस्ट पुराने काबुली चने में लिवाल आ जाएंगे, उस समय बाजार तेज होने की संभावना बन रही है। वर्तमान में स्टॉकिस्टों को भारी नुकसान लगा है, जिससे हर भाव में बिकवाल है। बाजारों में रुपए की तंगी है, अन्यथा यह भाव व्यापार के लिए मुफ्त वाले लग रहे हैं। यहां महाराष्ट्र का काबुली चना 62/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अत: इन भावों में भरसक व्यापार करना चाहिए।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 22 January (NNS): The sowing crop of pea showed downfall in the markets of UP and MP. On the other hand, the sown crop gets affected due to the rainfall in October, in these circumstances, there is a lack of demand in gram desi, but the olds stock has also been lying at the ports and the new deals also arriving, due to this, the market has remained under pressure. Here, the pea of Canada also being traded at Rs 3900/3950 per quintal. The market remained under pressure at the Indian ports. Therefore, it is profitable to trade at the current level because the import deals have been done at the higher level on seeing the situation of dollar.

मटर-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) यूपी एमपी की मंडियों में बोई हुई मटर की फसल को पोल की भी खबरें आने लगी है। दूसरी ओर अक्टूबर की बरसात से बिजाई काफी प्रभावित हुई है, इन सारी परिस्थितियों में देसी माल में कोई दम नहीं है, लेकिन अभी पुराने माल बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं तथा नए सौदे भी आ रहे हैं, जिससे बाजार अपेक्षाकृत दबा हुआ है। यहां कनाडा की मटर में 3900/3950 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर भी भाव दबे हुए हैं। अत: इन भावों में व्यापार करके शांत हो जाना चाहिए, क्योंकि डॉलर जिस गति से बढ़ रहा है, आगे आयात सौदे और महंगे पड़ेंगे।