Moong: inferior quality stock will not let the prices to go up

New Delhi, 31 July (NNS): The sowing of moong reported to be high in Jalgaon and Parbhani line and the rainfall seems good before time. The water has been logged in some areas along with the rajma chitra producing areas like Pune and Satara. The crop has been sown in some areas of moong. Here, the crop reported to be good in Rajasthan because there, the sowing of the crop seems high. In contrary to this, the crop of moong has been constantly arriving from UP, Bihar and Jharkhand. The stock of MP has also been unloading constantly. Both the new and the old stock of Rajasthan has been arriving constantly, due to this, the stock of every quality has been available to the mills. The inferior quality moong of dhoya also being traded at Rs 6400/7000 per quintal, whereas, the best quality stock has been ruling at Rs 7300/7600 per quintal. This year, it is profitable to sell the stock rather than the storage.

मूंग- हल्के माल और उठने नहीं देंगे

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है, समय से पूर्व बरसात अच्छी हुई है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वह पूना सतारा राजमां चित्रा वाले क्षेत्रों में पानी लगा हुआ है। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, इधर राजस्थान में भी फसल बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं, क्योंकि यहां भी बिजाई बहुत ही बढ़िया हुई है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। धोया के मतलब की हल्की क्वालिटी की मूंग 6400/7000 रुपए के बीच बिक रही है, जबकि बढ़िया में 7300/7600 रुपए के बीच चल रही है। इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।

Masoor: possibility of uptrend due to the shortage

New Delhi, 31 July (NNS): No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, in Canada, recently, the masoor of October and November have been quoted up by $15/20 per tonne. Apart from this, there is a shortage of spot stock, due to which, here, its prices have been quoted at Rs 6500/6525 per quintal as per the shipments. In Bilti, masoor prices also being quoted at Rs 7150/7200 per quintal, but the quality of the stock seems weak as comparatively and the all-round upcountry demand of its dal and malka showed uptrend, due to this, the traders are quoting the prices at the higher level and it is expected that the market may increase because of the shortage of the stock. The new crop will likely to arrive after a long time in the domestic markets.

मसूर-शॉर्टेज में और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) मसूर की निकट भविष्य कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर ऊंची बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा माल नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 650076525 रुपए प्रति कुंतल महीने के शिपमेंट के हिसाब से बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 7150/7200 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग चौतरफा बढ़ने लगी है, इसलिए सभी मंडियों में कारोबारी बढ़ाकर भाव रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी बहुत ही लंबा समय बाकी है।

Wheat: prices will remain high for some days

New Delhi, 31 July (NNS): The prices of wheat reported to be high and in central pool, this year, the roller flour mills are purchasing the stock at the current level in the open markets. Its prices gained by Rs 50/55 per quintal due to the weak supply of wheat in the current week. The reality is that the stock of wheat has been selling out at the weak prices from the mills of outside Delhi as the stock has reached at the feeble prices from the producing markets, but the demand of flour, maida and suji showed uptrend after kawad yatra, due to this reason, the price sof wheat showed heavy uptrend. On the other hand, the arrivals of wheat showed downfall in the markets of UP and MP due to the constant rainfall, whereas, the products of roller flour mills have already been sold out till the next delivery from the last 4/5 days, due to this reason, the prices of wheat gained to Rs 2870/2875 per quintal.

गेहूं-अभी कुछ दिन तेजी कायम

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। चालू सप्ताह गेहूं की आपूर्ति घटने से इसके भाव 50/55 रुपए तेज हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे थे, लेकिन कावड़ यात्रा के बाद आटा मैदा सूजी की मांग बढ़ गई है। इस वजह से गेहूं में भी और तेजी आ गई है, उधर एमपी यूपी में बरसात से मंडियों से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद 4-5 दिन के अंतराल अगले सप्ताह डिलीवरी तक के बिके हुए हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव बढ़कर 2870/2875 रुपए प्रति कुंतल पर पहुंच गए हैं।

Fine rice: no downfall in the roots

New Delhi, 31 July (NNS): This year, the crop of sathi paddy has already been failed, due to which, there is a shortage of stock till the next kharif crop for the milling. The demand of fine rice seems weak from the exporters as comparatively, but the market has been started improving on seeing the export deals and the export demand has been started increasing constantly. The market showed strong trend from the lower level and the prices may gain by Rs 500 per quintal during the current month. The reality is that the export gets affected due to the war between middle-east countries from the last some days which has already been started gradually.

बारीक चावल-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) साठी धान की फसल इस बार पूरी तरह फेल रही है, जिससे मिलिंग के लिए अगली खरीफ सीजन की फसल तक माल की शॉर्टेज बनी हुई है। हम मानते हैं कि अपेक्षाकृत निर्यातकों की मांग अनुकूल नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे निर्यात के सौदे हो रहे हैं तथा निर्यात मांग निकल रही है, वैसे-वैसे बाजार सुधरने लगा है। नीचे के भाव से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे चलकर इसमें चालू माह के अंतराल 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों के मेडलिस्ट देशों में युद्ध चलने से सारा निर्यात प्रभावित हुआ था, जो धीरे-धीरे सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

Maize: best quality stock will remain high

New Delhi, 31 July (NNS): The traders of maize have faced a huge loss during the previous year, due to this, in Bihar, now, they are not doing competitive buying in the current season because the morale showed downfall. On the other hand, the quality of the crop seems good, but this year, most of the maize crop seems wet due to the rainfall before time and there is also a shortage of dry maize in Bihar, after this, the new crop of maize has been started arriving in Unjhani and Kasganj line of UP, but here, the rainfall affects the crop, due to this reason, the all-round buying seems feeble. The availability of inferior quality stock reported to be high, but the traders are not purchasing its stock for the storage because its prices does not remain stable at the same level and it may lead to heavy loss during the near future.

मक्की-बढियां माल तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) गत वर्ष के धोखा खाए कारोबारी इस बार बिहार के सीजन में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद नहीं कर पाए थे, क्योंकि मनोबल टूट गया था। वहीं फसल भी बहुत बढ़िया थी, लेकिन इस बार समय से पूर्व बरसात चलने से अधिकतर मक्की भीगती चली गई तथा सूखी मक्की का बिहार में स्टॉक ज्यादा नहीं हो पाया है। उसके बाद यूपी के उझानी कासगंज लाइन की मक्की आने लगी है लेकिन यहां भी शुरुआत से ही बरसात की मार झेलनी पड़ी है। यही कारण है कि चारों तरफ मक्की की खरीद नहीं हो पाई है। हल्की मक्की प्रचुर मात्रा में मिल रही है, लेकिन उसको स्टॉक के लिए कारोबारी नहीं खरीद रहे हैं, क्योंकि टिकाऊ नहीं होगी तथा उसमें भारी नुकसान लग जाएगा।

Millet: not likely to decrease

New Delhi, 31 July (NNS): The stock of millet has been started selling out in Mathura and jaya line due to the constant rainfall. On the other hand, the buying of millet seems feeble as the maize prices have been ruling at the lower level. The stock has been available at the higher level to the distillery plants, due to this reason, the availability of millet seems weak, despite this, the market may not show uptrend. In Mauli and Barwala reach, the mille of UP and Rajasthan also ruling at Rs 2430 per quintal, but the buying seems feeble at the current level. Now, the stock of ethanol has been available at the sluggish rates for the starch mills and other consumption. The prices of millet have not showed uptrend till the arrivals of the new crop. It is expected that the market may increase due to the shortage of the stock.

बाजरा- अभी मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) बाजरा भी बरसात होने से मथुरा जाया लाइन में कम निकल रहा है। दूसरी ओर मकई के भाव नीचे होने से बाजरे की खरीद कम हो रही है। डिस्टलरी प्लांट को भी पड़ता नहीं लग रहा है। यही कारण है कि बाजरे की उपलब्धि कम होने के बावजूद भी बाजार नहीं बढ़ रहे हैं। यूपी राजस्थान का बाजरा 2430 रुपए मौली बरवाला पहुंच के आसपास पड़ता आ रहा है, लेकिन लिवाली नहीं है मक्की इथेनॉल स्टार्च मिलों एवं अन्य खपत के लिए सस्ती पड़ रही है। बाजरे में फिलहाल तेजी भी नहीं आएगी तो नयी फसल आने तक बिल्कुल भी नहीं है। हो सकता है, शॉर्टेज बनने पर एक बार बाजार बढ़ जाए।

Urad: stored stock will not be profitable

New Delhi, 31 July (NNS): The producing deals of urad seem weak and the mills are trading the stock as per the needs. Therefore, the traders who do back and fourth deals are not going to get much profit in business, due to this reason, the mills are trading as per the needs and the prices fluctuates by Rs 50/75 per quintal. The sale of its dal chilka and dhoya seems unfavourable. Here, the sowing of upcoming urad of kharif season seems good in Maharashtra and MP and the weather reported to be favourable, due to which, the upcoming crop will likely to be good, in these circumstances, the stock of urad SQ and FAQ also being traded at Rs 7950 and Rs 7500 per quintal respectively, in these circumstances, the trade of importers also seems feeble.

उड़द- स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) उड़द में अगाऊं सौदे नहीं हो रहे हैं तथा दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही है तथा 50/75 रुपए ऊपर नीचे के भाव में ही व्यापार हो रहा है। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है। इधर महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन की आने वाली उड़द की बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम अनुकूल है, जिससे फसल बढ़िया आने वाली है, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 7950 रुपए एवं एफ ए क्यू 7500 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें ज्यादा प्राप्ति नहीं होगी, इन परिस्थितियों को देखकर आयातकों के भी काम कम चल रहे हैं।

Tur: no more downfall

New Delhi, 31 July (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after 5 months. The previous rabi and kharif crop has already been arrived. This year the quality and the quantity of the crop reported to be good. On the other hand, the importers are selling the stock of Rangoon at the lower level, due to this reason, in Chennai, the market seems weak after the spot shipments and spot loading has been selling at Rs 6400 per quintal in Chennai. However, here, the lemon tur which was being sold at Rs 6730/6760 per quintal, now, there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should not be done at the long uptrend, due to this reason, the dal of katni and hathras line has been selling at the sluggish rates as compared to the dal of Delhi.

तुवर-ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 5 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया आई है। उधर रंगून से भी लगातार घटकर आयातक बिकवाल आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6400 रुपए प्रति कुंतल हाजिर शिपमेंट एवं हाजिर लोडिंग के बिकने के बाद फिर बाजार खामोश हो गया है। हालांकि वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6730/6760 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसका मुख्य कारण यह है कि कटनी एवं हाथरस लाइन की तुवर की दाल यूपी से लेकर बंगाल तक दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।

Gram desi: lack of demand

New Delhi, 31 July (NNS): The gram desi of small stockists has been selling at the sluggish rates, due to this reason, there is a shortage of the stock. Presently, there is a lack of demand in the markets. Today, the prices of gram desi gained by Rs 100 per quintal from all the markets, due to this reason, here, the prices of gram on standing motor have been ruling at Rs 6400 per quintal despite the weak demand. No new crop of gram desi will likely to arrive in the near future and the both the October and November shipments of Australia seems nominal because the prices have not seems weak as comparatively. Therefore, the prices of gram desi showed heavy uptrend during the near future.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 100 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 6400 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के थोड़े बहुत ही हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उसके पड़ते भी ज्यादा नीचे के नहीं है। अत: देसी चना रुक रुक कर भरपूर तेज होने वाला है।

Rajma chitra: no more downfall

New Delhi, 31 July (NNS): This year, the rainfall reported to be high in the producing areas of rajma chitra. The July has already been over and the all-round sowing also seems strong, but the crop will likely to arrive after 15/20 days. There is a shortage of stored stock of China. On the other hand, the arrivals of imported deals seems weak as expectedly, due to this reason, the market showed uptrend in Mumbai. Here also, it is being traded between Rs 111/115 per kg as per the quality. The stock of Indian brazil also ruling between Rs 104/108 per kg. In contrary to this, the stock of Bhutan also being available at Rs 87/88 per kg as per the quality. There is all-round shortage of the stock. Therefore, the market may increase after the increment in the demand.

राजमां चित्रा-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा के उत्पादक क्षेत्रों में इस बार अधिक बरसात हुई है, जुलाई बीत गया है तथा बिजाई चौतरफा अधिक हुई है, लेकिन अब फसल 15-20 दिन लेट हो जाएगी। चीन का माल स्टाक में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर आयात सौदे भी जो जून शिपमेंट के हुए थे, वह भी कम आने वाले हैं। यही कारण है कि मुंबई में भी बाजार ऊंचे चल रहे हैं। यहां भी 111/115 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इंडियन ब्राजील 104/108 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। उधर भूटान माल 87/88 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। चौतरफा माल की कमी है। अत: ग्राहकी निकलते ही बाजार बढ़ जाएगा।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 31 July (NNS): The stock of gram kabuli has already been sold out gradually in the markets.  At lower level, the unfiltered stock of Maharashtra which was being sold at Rs 58 per kg, now, it is ruling at Rs 68/70 per kg. No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future and the prices have been ruling at the higher level in Brazil. The situation of Turkey, Jordan and Iran reported to be normal, due to this, the importers countries are enquiring about Indian gram kabuli, on seeing this, it is expected that the market may increase during the near future.

काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। नीचे में 58 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र का बिकने के बाद अब 68/70 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुछ आयातक देश भारतीय काबुली चना की पूछपरक करने लगे हैं, इसे देखते हुए बाजार एक बार फिर बढ़ जाएगा।

Pea: no more downfall in the near future

New Delhi, 31 July (NNS): The production of pea reported to be weak, despite this, there is a swamp of downfall in the prices due to the change in the import policy of the government. In spot, the prices of pea have been quoted at Rs 33.50 per kg at the Indian ports. The stock has been shipped at Rs 34/35 in the various countries during the previous days. Apart from this, there is no need to get panic at the current level. The prices of pea may show downfall during the near future.

मटर-भविष्य में अब मंदा नहीं

नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 33.50 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 34/35 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के  सौदे कुछ ही हुए हैं। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है। मटर में यहां से मंदा नहीं है।