New Delhi, 01 September (NNS): There is a shortage of millet stock in the producing markets, but the inferior quality stock will not the prices of millet to go up. The trade of millet seems feeble, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2450/2550 per quintal and it is trading between Rs 2350/2370 per quintal in the markets as per the quality. This year, favorable amount of kharif millet does not seems favorable, due to this, the old stock of millet has been ruling. The sowing of millet has already been over in Khurja, Danwar, Agra, Mathura and Hathras line during the previous month. Here, the crop of millet reported to be high in Meerut and Pratapgarh line because the crop of millet seems favorable due to the constant rainfall. The prices may not show uptrend on seeing the consumption of new crop.
बाजरा-माल की शॉर्टेज
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) बाजरा उत्पादक मंडियों में शॉर्टेज में आ गया है, लेकिन हल्की मक्की बाजरे को उठने नहीं दे रही है। बाजरे का व्यापार काफी कम हो गया है, इस वजह से अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है। मौली बरवाला पहुंच में 2450/2550 रुपए प्रति कुंतल के बीच तथा मंडियां 2350/2370 रुपए के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही हैं। गर्मी वाला बाजरा इस बार अनुकूल नहीं आया था, इसलिए अभी पुराना बाजरा ही चल रहा है। बाजरे की बिजाई खुर्जा डांवर आगरा मथुरा हाथरस लाइन में पिछले महीने पूरी हो चुकी है। इधर मेरठ हापुड़ प्रतापगढ़ लाइन में भी बढ़िया हुई है, क्योंकि बरसात इस बार बाजरे के अनुकूल शुरू हो गई है। फिलहाल नई फसल तक माल की खपत को देखकर तेजी नहीं है।
Wheat: no more fluctuations
New Delhi, 01 September (NNS): The supply of wheat has been started decreasing in North India and the farmers have stored the stock due to the ongoing monsoon season. The government has stopped its procurement, despite this, the prices of wheat showed strong trend at the current level. Now, the further uptrend and downtrend depends on the sale policy of the government. The main thing is that the how the government will sell the stock and in what amount. From next month onwards, all speculations will be made on whether the government will have any wheat left in the open market or not and at what rate. Its prices improved by Rs 10/15 to Rs 2840/2845 per quintal during the weekend.
गेहूं-अभी ज्यादा घट बढ़ नही
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में गेहूं की आपूर्ति अब घटने लगी है बरसात का मौसम होने से जो किसानों के पास स्टॉक है, उसको सुरक्षित रख चुके हैं। हम मानते हैं कि सरकारी खरीद बंद हो चुकी है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के गेहूं में थोड़ी मजबूती आ सकती है। अब ज्यादा तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। अगले महीने से सरकार खुले बाजार में गेहूं बचेगी या नहीं तथा किस हिसाब से बचेगी, उस पर सारी अटकलें लगाई जाएगी। गत सप्ताह के अंत मे 10/15 रुपए की तेजी लिए 2840 2845 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं।
Fine rice: no more downfall
New Delhi, 01 September (NNS): The market of all varieties of basmati rice remained close with the strong trend due to the improved demand from exporters from the last 5/6 days. The prices of rice sela 1718 also being quoted at Rs 6550/6600 per quintal in the mills. Rice sela 1509 also ruling between Rs 6250/6350 per quintal. The reality is that the demand of rice seems feeble from the exporters in late afternoon because the ship which was standing, now, it has been delivered after loading and the new deals have not been shipped yet, whereas, the supply of paddy 1509 has been started increasing in the markets of Punjab. This year, the production of rice reported to be high and the market may show uptrend again after the arrival pressure of the new stock.
बारीक चावल-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की मांग पिछले 5-6 दिनों के अंतराल सुधर जाने से सभी बासमती चावल के भाव मंदे के बाद मजबूती लिए बंद हुए है। राइस मिलों में चावल 1718 सेला 6550/6600 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं । चावल 1509 सेला के भाव भी 6250/6350 रुपए के आसपास हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की मांग आज दोपहर बाद से ठंडी पड़ गई है, क्योंकि पहले जो शिपमेंट में जहाज खड़ा था, उसकी लोडिंग पूरी होने के बाद निकल चुका है तथा नए सौदे के शिपमेंट अभी नहीं हो रहे हैं, जबकि नये 1509 धान की आपूर्ति पंजाब की मंडियों में शुरू हो गई है। इस बार उत्पादन बढ़िया बताया जा रहा है, नये माल के प्रेशर से पहले फिर बाजार बढ़ने की संभावना है।
Maize: best quality stock will remain high
New Delhi, 01 September (NNS): There is a shortage of best quality maize due to the constant rainfall in the producing markets of UP from the last fortnight. There, its prices reduced by Rs 20 to Rs 2150/2160 per quintal in loose. In godown along with Haryana and Punjab reach also being quoted at Rs 2180 and Rs 2550/2600 per quintal respectively. Whereas, the best quality maize of Bihar also ruling at Rs 2640/2650 per quintal. The prices of maize have been ruling at the higher level in Bihar and the arrivals of inferior quality stock seems high and the procurement from big companies have already been over, in these circumstances, the market may likely to remain high during the near future.
मक्की-बढ़िया माल में तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से रुक-रुक कर यूपी की उत्पादक मंडियों में बरसात होने से बढ़िया मक्की की कमी बनी रही। वहां की मंडियों में इसके भाव 2150/2160 रुपए प्रति कुंतल लूज में बिक गए। 2180 रुपए गोदाम एवं हरियाणा पंजाब पहुंच 2550/2600 रुपए पहुंच में हो गई, जबकि बिहार की बढ़िया मक्की 2640/2650 बोल रहे हैं। बिहार में भी मकई के ऊंचे भाव चल रहे हैं हल्की मक्की ज्यादा आ रही है तथा अब खरीद के लिए सीजन, बड़ी कंपनियों समाप्त हो गया है, इन परिस्थितियों में आगे चलकर भरपूर तेजी लग रही है।
Masoor: no risk at the current level
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of both desi and imported stock of masoor has not been selling at the lower level, despite this, the sale of dal and malka during the previous week, due to this, the demand of masoor seems feeble, due to which, the prices declined by Rs 40/50 per quintal. In Bilti, the prices of masoor also being quoted at Rs 6950/7000 per quintal. The new and old stock of Canada also ruling at Rs 6350/6370 per quintal. The prices of Canada also ruling at the lower level and the mills are not buying the stock at the current level, in these circumstances; there is no risk in the trade at the current level. Now, the new crop of masoor will likely to arrive after a long time.
मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) देसी विदेशी किसी भी मंडियों में मसूर के पड़ते और घटाकर नहीं लग रहे हैं, इसके बावजूद भी गत सप्ताह दाल व मलका की बिक्री ठंडी पड़ जाने से मसूर में ग्राहक की कमजोरी रही, जिससे 40-50 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। यहां बिल्टी में मसूर 6950/7000 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। नए पुराने उतरने वाले कनाडा के माल 6350/6370 रुपए के बीच बिक रहे हैं। कनाडा से इससे और नीचे के पड़ते नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल मिलें लिवाल हैं, इन परिस्थितियों में इस भाव में अब कोई रिस्क नहीं लग रहा है। अभी मसूर की नई फसल आने में लंबा समय बाकी है।
Urad: no more fluctuations
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of urad declined by Rs 50/75 per kg during the whole week due to the strong demand from the mills at the lower level, after this, the prices of SQ quality also being traded at Rs 8000 per quintal. The stock of urad FAQ also strengthened at Rs 7600 per quintal. The reality is that huge amount of stock has been lying in Chennai and the stock has been available at the higher level from Rangoon, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend. The sowing of MP and Maharashtra reported to be good and the weather seems favorable, in these circumstances, the prices may not show downfall, but there is no more fluctuations in the near future but the trade should be done after some time.
उड़द-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह नीचे के भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से पूरे सप्ताह 50/75 ऊपर नीचे होने के बाद सप्ताहांत में थोड़ी मजबूती लिए 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर एसक्यू क्वालिटी का व्यापार हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 7600 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल इस बार प्रचुर मात्रा में है तथा रंगून से भी पड़ते में माल मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द की बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम भी अनुकूल है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव से मंदा तो नहीं है, लेकिन निकट में ज्यादा घट बढ़ नहीं दिखाई दे रही है, केवल जरूरत का व्यापार करना चाहिए।
Moong: no possibility of more downfall
New Delhi, 01 September (NNS): The sowing of moong reported to be high in Maharashtra and Rajasthan due to the constant rainfall and both the inferior and superior quality stock of UP, MP, Bihar and Jharkhand has reduced the prices of moong. Now, the prices showed downfall from the producing markets. Here, the best quality stock also ruling at Rs 7200/7500 per quintal, whereas, the inferior quality stock also being available at Rs 56/58 per kg in wholesale, due to this reason, the prices may not show downfall during the near future.
मूंग-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि समय से बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र में भी बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा एमपी यूपी बिहार झारखंड के हल्के भारी माल, मूंग को काफी नीचे लाकर रख दिए हैं। अब यहां से उत्पादक मंडियों से ही कोई पड़ते नहीं लग रहे हैं, यहां बढ़िया माल 7200/7500 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं, जबकि हल्के माल 56/68 रु प्रति किलो तक थोक में हर क्वालिटी के मिल रहे हैं, इस वजह से अब यहां से मंदा नहीं लग रहा है।
Tur: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 01 September (NNS): The supply of tur reported to be constant in North India, but here, the prices of lemon tur remained stable at Rs 6600 per quintal due to the constant availability of the stock from Chennai. Now, there is no possibility of more fluctuations in the prices because the prices may not show more downfall, but the stock will be available in these prices. The stock of Maharashtra and Karnataka has been available at the reasonable prices from the consuming mills, whereas, the sale of its dal seems unfavorable. The adulterants are selling the stock rapidly from the eastern parts of the country. The dal of MP and hathras line has been selling at the sluggish rates, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
तुवर-इन भावों में माल खरीदिए
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर की आपूर्ति अभी भी बनी हुई है, लेकिन चेन्नई से लगातार माल मिलने से 6600 रुपए प्रति क्विंटल पर यहां लेमन गत सप्ताह मंदे लिए बंद हुई। अब यहां से ज्यादा घट-बढ़ की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि इससे नीचे का कहीं से पड़ता नहीं है, लेकिन इन भावों में बराबर माल मिलता रहेगा, यह पूरी संभावना दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल भी अभी खपत वाली मिलों में पड़ते में मिल रहे हैं, जबकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। मटर खेसारी एवं अन्य मिलावट वाले धड़ले से पूर्वी भारत की मंडियों में बेच रहे हैं, एमपी की दाल काफी सस्ती जाकर बिक रही है, हाथरस वाली दाल सस्ती बिक रही है, इसलिए लंबी तेजी भूल जाना चाहिए।
Gram desi: possibility to increase
New Delhi, 01 September (NNS): The prices of gram desi fell down by Rs 250 to Rs 6000/6025 per quintal due to the fear of productive deals from Australia, but there is a shortage of the spot stock, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. The stock of pea dal and besan has been selling at the sluggish rates which affects the sale of gram desi, despite this, the prices may show uptrend due to the shortage. Now, the travelling of the stock seems weak due to all-round flood, but the consumption showed uptrend after some time.
देसी चना- बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह देसी चना ऑस्ट्रेलिया के अघाऊं सौदे की दहशत में 250 रुपए टूटकर 6000/6025 रुपए प्रति कुंतल रह गया, लेकिन हाजिर में माल नहीं है, जिससे अब मंदा रुकने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हम मानते हैं कि मटर की दाल एवं बेसन काफी सस्ता बिक रहा है, जो देसी चने की बिक्री को प्रभावित किया है, इन सब के बावजूद शॉर्टेज के चलते यहां से बाजार एक बार बढ़ने की उम्मीद है। अभी चारों तरफ बाढ़ बरसात से माल का आवागमन कम चल रहा है, लेकिन मंडियां खुलते ही खपत बढ़ जाएगी।
Rajma chitra: new stock of Maharashtra has been arriving
New Delhi, 01 September (NNS): The stock of rajma chitra has been ruling in the Maharashtra. Around 1/2 trucks of stock has been arriving which is being quoted at Rs 7600 per quintal as the color of the stock gets affected. The availability of old stock seems high and at the sluggish rates, due to this reason, the market may show downfall and there is no possibility of uptrend in the prices. According to the traders, there were around 70000/75000 bags of new stock will arrive in Pune and Satara line. Apart from this, the stock of China will arrive after the end of this month, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level. The prices declined by Rs 3/4 per kg owing to the heavy shortage of demand. Here, the stock of Indian Brazil and China has been quoted at Rs 98/104 and Rs 106/110 per kg respectively.
राजमां चित्रा-महाराष्ट्र का नया आया
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र की मंडियों में शुरू हो गया है। वहां से 1-2 ट्रक माल आया, जो कलर काफी खराब होने से 7600 बोला गया। जो बिकने के समाचार नहीं थे। पुराने माल उससे बढ़िया मिल रहे हैं तथा सस्ता मिल रहे हैं। इस वजह से बाजार अभी और घट सकता है तथा तेजी की गुंजाइश नहीं है। व्यापारियों का मानना है कि 70000-75000 बोरी के करीब नया माल पुणे सतारा लाइन का आ जाएगा तथा इस महीने के अंत तक में चीन भी शुरू हो जाएगा, इन परिस्थितियों में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। गत सप्ताह ग्राहकी की भारी कमी होने से तीन-चार रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। यहां इंडियन ब्राजील 98/104 रुपए एवं चीन का राजमां चित्रा 106/110 रुपए के बीच बोले गए।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 01 September (NNS): There is a shortage of gram kabuli stock in all the markets along with the neighbouring markets of the country and there was sad situation amongst the traders due to the shortage of the stock from the last some days, despite this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets which will not decrease during the near future. No new crop of gram kabuli will arrive after some time, The consumption of gram kabuli showed heavy uptrend in the current month, due to this reason, the prices improved by Rs 2/3 per kg and the prices gained by Rs 7/8 per kg on seeing the prices from the producing markets.
काबुली चना-ठहर कर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि काबुली चने का स्टॉक दिल्ली सहित आसपास की मंडियों में पड़ा हुआ है तथा पिछले काफी दिनों से मंदा चलने से कारोबारियों में काफी निराशा बना हुआ था, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जो यहां से घटने नहीं देंगे। काबुली चने की कोई फसल आने वाली नहीं है। चालू महीने में काबुली चने की खपत बढ़ गई है, जिस कारण बाजार हाल ही में दो-तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं तथा आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में सात-आठ रूपए प्रति किलो का और लाभ मिल सकता है।
Pea: no downfall for some days
New Delhi, 01 September (NNS): The demand of all pulses have been started improving, due to this reason, pea prices gained by Rs 25/50 per quintal. Presently, the prices have been ruling at the lower level from the ports at the current level. Now, both the local and upcountry demand showed heavy uptrend, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices and it is profitable to purchase the stock at the current level. Here, the traders may get profit. The new crop of pea will arrive after a whole year and the production gets affected because of the unfavourable weather conditions in Canada.
मटर-अब घटने का कुछ भी नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) सभी दलहनों में मांग सुधरने लगी है, जिस कारण सफेद मटर में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है। यहां से कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। मटर की फसल आने में अभी पूरा साल पड़ा है तथा कनाडा में भी प्रतिकूल मौसम से कम होने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
Guar: no downfall
New Delhi, 01 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar went down by Rs 50 to Rs 5150/5200 per quintal owing to the sluggish demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5100/5150 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract September delivery also showed constant fluctuations because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level.
ग्वार-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5150/5200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5100/51500 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा सितम्बर डिलीवरी में मामूली उतार -चढ़ाव बना रहा। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।
