New Delhi, 03 December (NNS): The arrival pressure of millet seems high inthe markets of Haryana, Rajasthan and UP, but it is being traded at Rs 1900/1950 per quintal. In Rajasthan, some moisture stock also selling at Rs 1850 per quintal in loose, but the selling activity reported to be feeble as comparatively. In Haryana reach, its prices rose by Rs 100 to Rs 2100/2150 per quintal. Presently, the procurement in these prices will be profitable in the near future. Here, the crop of millet gets destroyed because of constant rainfall and storm during the previous month in the prayagraj line. There, nominal amount of crop has been arriving in the markets, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level for the future.

बाजरा-अभी और लाभ देगा

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्रेशर में आ रही है, लेकिन 1900/1950 रुपए से नीचे में व्यापार नहीं हुआ। कुछ नमी वाले माल राजस्थान में 1850 रुपए लूज में बिक रहे थे, लेकिन ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। हरियाणा पहुंच में बाजार 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल पर 100 रुपए पड़ गया है। फिलहाल वर्तमान भाव पर लिवाली आगे चलकर लाभदायक रहेगी। इधर प्रयागराज लाइन में भी पिछले महीने की बरसात एवं तेज आंधी के बाद भी फसल तैयार होने पर दोबारा मौसम के मार ने बाजरे को तहस-नहस कर दिया था। वहां नया माल मंडियों में नाम मात्र ही आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव के बाजरे की खरीद में अच्छा लाभ मिलेगा।

Wheat: no possibility of long uptrend

New Delhi, 03 December (NNS): Both the local and upcountry demand of flour and maida reported to be unfavourable, due to this, the demand of wheat seems weak from the roller flour mills. Presently, wheat is being traded at Rs 2760/2780 per quintal. Apart from this, the prices of flour, maida and suji remained stable at the same level. The reality is that the stored stock of wheat has been selling out continuously because the wheat has been selling at the sluggish rates in the consuming markets, due to this, there, the mills are selling the stock at the sluggish rates and the government is in fear to sell the stock in the open markets, in these circumstances, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

गेहूं-लंबी तेजी की उम्मीद नहींं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) आटा मैदा सूजी में लोकल व चालानी मांग अनुकूल नहीं होने से रोलर फ्लोर मिलों की गेहूं में मांग कमजोर रही। फिलहाल गेहूं का व्यापार 2760/2780 रुपए प्रति किलो के भाव सुना गया। आटा मैदा सूजी पूर्व भाव पर टिके रहे। वास्तविकता यह है कि गेहूं में स्टॉक के माल निकलने लगे हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि खपत वाली मंडियों में गेहूं सस्ता बिकने से वहां की मिलें गेहूं उत्पाद सस्ता बेच रही हैं तथा सरकार की भी खुला बाजार में बिक्री की दहशत है, इन परिस्थितियों में निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है।

Fine rice: not likely to decrease

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of paddy 1509 reported to be sell between Rs 3050/3200 per quintal in the markets of UP, Punjab, Rajasthan and Haryana. In UP, the moisture stock of paddy also trading at Rs 2900/2950 per quintal in Dankaur, Unjhani, Behjoi and Jahangirabad line. The rice sela 1509 also reported to be trade at Rs 5800/5850 per quintal in Bundi line and in UP, it is ruling at Rs 5900 per quintal respectively. Apart from this, it is being available at Rs 5950/6000 per quintal in Haryana and Punjab reach as per the quality. The arrivals of paddy 1718 has been started increasing constantly in the markets, but the selling of paddy reported to be weak as comparatively due to the huge amount of moisture. Therefore, the enquiry has also been increasing in these prices, on seeing this, the market may decrease during the near future.

बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) यूपी पंजाब राजस्थान हरियाणा की मंडियों में 1509 धान 3050/3200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिकने की खबर है। यूपी में नमी वाला धान 2900/2950 रुपए के बीच दनकौर उझानी बहजोई जहांगीराबाद लाइन में व्यापार सुना गया। 1509 चावल सेला का व्यापार बूंदी लाइन में 5800/5850 रुपए एवं यूपी में 5900 रुपए तथा हरियाणा-पंजाब में 5950/6000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिकने की खबर थी। मंडियों में 1718 प्रजाति के धान की भी आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, लेकिन अभी अन्य धान खेतों में ज्यादा नमी होने से कम कट रहा है। अत: इन भावों में पूछ परख निकलने लगी है, इसे देखते हुए बाजार अभी और मंदा नहीं लग रहा है।

Maize: less interest in trade

New Delhi, 03 December (NNS): The arrival pressure of maize reported to be high in the markets of MP. Its prices slipped  by Rs 200 to Rs 2050/2100 per quintal after diwali in Haryana and Punjab reach. The maize of Bihar also reported to be sell at Rs 2250 per quintal, whereas, it is ruling at Rs 2050/2100 per quintal in the loose. Now, it is profitable to trade at the current level because the prices may not show more downfall in the markets. We believe that the demand of maize of MP and Maharashtra seems unfavourable from the ethanol companies.

मक्की-व्यापार में इंटरेस्ट कम

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की की आवक प्रेशर में हो रही है। दिवाली के बाद 200 रुपए टूटकर मक्की का व्यापार  2050/2100 रुपए प्रति कुंतल के बीच हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहा है। बिहार की मक्की 2250 रुपए बिकने की खबर थी, जबकि वहां की लूज मंडियां 2050/2100 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार दिवाली पर बिकते सुनी गई। अब वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि मंडियों में अभी इससे नीचे जाने की संभावना नहीं है। हम मानते हैं कि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में मक्की में एथेनॉल कंपनियों की मांग अनुकूल नहीं है।

Masoor: market will remain high

New Delhi, 03 December (NNS): The trade of masoor seems weak after the uptrend because the sale of dal and malka reported to be feeble, due to this, the mills have purchased less amount of stock. The masoor is being traded at Rs 6900/6950 per quintal in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenaganj line. and its trade sems weak because the mills are purchasing less amount of stock at the higher level. It is expected that the prices  may increase on seeing these circumstances because the stock has already been available at the higher level.

मसूर-बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों की आई तेजी में मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ है, क्योंकि दाल व मलका की बिक्री कुछ कमजोर थी तथा नरमी लिए व्यापार होने से दाल मिलों ने खरीद कम किया। मुंगावली गंज बासौदा एवं बीना लाइन की मसूर 6900/6950 रुपए के बीच डस्ट व दाने के हिसाब से बिकी है। कनाडा की मसूर भी यहां 6125/6150 रुपए के बीच नरेला की मिलों में भी की छोटी मसूर बाजार में नहीं थी तथा उसका व्यापार कमजोर रहा, क्योंकि ऊंचे भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं। आगे मसूर में इन भाव में तेजी लग रही है, क्योंकि पीछे से माल महंगा मिल रहा है।

Urad: no more decrement

New Delhi, 03 December (NNS): The traders of urad have been quoting the prices at the lower level due to the unloading of the stock of Chennai, due to this reason, it is being traded at Rs 7400/7425 per quintal. Here, the trade seems weak and the bold stock also being traded at Rs 7800 per quintal. Apart from this, the small stock also reported to be sold at Rs 7100 per quintal. The trade of dal chilka and dhoya seems  nominal in the local markets and the market may not show more fluctuations during the near future. Presently, it is profitable to trade at the current level because the demand of dal chilka also started increase after the strictness on Nepal border.

उड़द अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द में चेन्नई माल उतरने से कारोबारी वहां घटाकर बोलने लगे, जिस 7400/7425 रुपए में चेन्नई से व्यापार सुना गया। यहां कोई विशेष व्यापार नहीं हुआ, छिटपुट सौदे 7800 रुपए में मोटे दाने के माल के हुए। छोटा माल 7100  बिकने की खबर है। दाल छिलका एवं धोया का व्यापार लोकल में छिटपुट हुआ, आगे बाजार ज्यादा घट बढ़ नहीं लग रहा है। वर्तमान भाव में उड़द का व्यापार करना चाहिए, क्योंकि आगे नेपाल बॉर्डर पर सख्ती के बाद दाल छिलका की मांग निकलने वाली है।

Moong: no more fluctuations

New Delhi, 03 December (NNS): Both the inferior and superior quality stock of Rajasthan and Maharashtra has been started unloading which is selling at Rs 5000/7400 per quintal. Some traders are quoting the stock at Rs 7600 per quintal, but its trade has not been done in bulk. The dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at Rs 6500 per quintal, due to this, the demand of best quality stock also reported to be weak. The sale of moong dal will likely to be weak in the coming two months, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level. The stock will be available to the mills as per the sale at every price. This year, the selling of the Karnataka’s stock also seems weak because of the higher quality difference due to the previous rainfall. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.

मूंग-ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान महाराष्ट्र के हल्के भारी माल लगातार उतर रहे हैं, जो 5000/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। कोई एक दो थोक मूंग 7600 रुपए भी बोल रहे हैं, लेकिन उसका व्यापार बल्क में नहीं हो रहा है। धोया बनाने वाली दाल मिलें 6500 रुपए से नीचे के माल खरीद रही हैं, उनको पड़ता लग रहा है, इसलिए बढ़िया माल की भी कदर घट गई है। मूंग दाल की बिक्री अभी दो महीने कम रहेगी, इन परिस्थितियों में इसमें तेजी का ज्यादा व्यापार नहीं करना चाहिए। आगे दाल मिलों को हर भाव में बिक्री के हिसाब से माल मिलता रहेगा। इस बार कर्नाटक के माल भी ज्यादा नहीं बिक रहे हैं, क्योंकि पिछेती बरसात से वहां की फसल में भी क्वालिटी का डिफरेंस ज्यादा आ गया है। अत: इन परिस्थितियों में मजूरी का काम करते रहना चाहिए।

Tur: buying will be profitable

New Delhi, 03 December (NNS): The upcoming crop of tur reported to be destroyed, due to this, the demand from the mills seems feeble at the lower level. On the other hand, the traders of katni also quoting the prices at the higher level, due to this reason, here, the prices of lemon tur remained stable at Rs 6900 per quintal. The dal of lemon quality has been selling at Rs 95/96 per kg and the stock of Maharashtra and Karnataka also being traded at Rs 102/108 per kg respectively. The best selected stock also reported to be trade at Rs 110/111 per kg. Notably, the upcountry demand showed uptrend may increase in all the bordering areas along with the states after the over of Bihar’s election. Therefore, the trade of tur dal will be profitable, but the trade should not be done at the long uptrend during the coming days.

तुवर-अब लिवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल में खराब होने से फिर नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है। दूसरी ओर अब कटनी वाले भी दाल के भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं, इसलिए यहां तुवर लेमन के भाव 6900 रुपए प्रति कुंतल पर आकर ठहर गए हैं। दाल भी लेमन क्वालिटी की 95/96 रुपए तथा महाराष्ट्र कर्नाटक के माल के 102/108 रुपए प्रति किलो के बीच बिकने लगी है, बढ़िया सलेक्टेड माल 110/111 रुपए भी बोल रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार का चुनाव आज पूरा होने के बाद सीमावर्ती मंडियों एवं राज्यों की दाल में चालनी मांग बढ़ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में तुवर दाल का व्यापार लाभदायक रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: possibility to increase

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of gram desi showed strong trend in the current week due to the shortage of the spot stock at the Mundra and Mumbai port. On the other hand, the shipments of new stock seems delayed from Australia because there, the weather seems unfavourable from the last fortnight. Some stock are on the way, but this has already been sold out from the mills, on seeing these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices and it is expected that the prices may increase by Rs 200 per quintal due to its delayed arrivals.

देसी चना-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) मुंदड़ा मुंबई आदि बंदरगाहों पर हाजिर माल की कमी होने से देसी चने के भाव चालू सप्ताह में अकड़ गए हैं। उधर ऑस्ट्रेलिया से भी नये माल के शिपमेंट में विलंब होने लगा है, क्योंकि वहां मौसम पिछले एक पखवाड़े तक खराब चला था। कुछ माल रास्ते में बताये जा रहे हैं, लेकिन वह भी दाल मिलों के बिके हुए हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए अभी देसी चने में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा कभी माल विलंब पर दो सौ की चाल बन सकती है।

Rajma chitra: should sell the stock constantly

New Delhi, 03 December (NNS): The crop of rajma chitra seems delayed in China, due to this, the market showed uptrend during the previous days, but the stock will likely to arrive soon and its unloading also seems constant. On the other hand, the importers are quoting the further deals at the sluggish rates. Its arrivals have also been increasing in China, on seeing these circumstances, the stock of rajma chitra China has been selling out at the current level and it is profitable to trade at the present prices. On the other hand, the sowing of rajma chitra varun stock also reported to be good in Barsi line and the moisture has been available in the yields. Therefore, the trade should be done at the current level.

राजमां चित्रा-बिकवाली करते रहिए

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा की फसल लेट हो जाने से पिछले दिनों बाजार बढ़ गए थे, लेकिन और माल आने वाले हैं तथा लगातार उत्तर भी रहे हैं। दूसरी ओर आगे के सौदे आयातक घटाकर बोलने लगे हैं। चीन में भी आवक बढ़ने लगी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो क्वालिटी अनुसार चाइना का राजमां चित्रा बिक रहा है, इसमें मुनाफा लेते रहना चाहिए। उधर बारसी लाइन में जो राजमां चित्रा वरुण आता है, इसकी बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा उसके अनुरूप खेतों में नमी मिल रही है। अत: वर्तमान भाव में केवल मजूरी का व्यापार ही लाभदायक रहेगा।

Gram Kabuli: no more decrement

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of gram kabuli showed downfall, due to this reason, here also, its trade declined by Rs 2/4 per kg on diwali muhurat. Here, the raw stock of Maharashtra also selling at Rs 62/64 per kg. The stock of Karnataka and Indian mexico also quoting down in the same ratio. Presently, the sowing of gram kabuli seems constant, due to this, the demand of MP, Maharashtra and Karnataka has been started increasing and the market may increase due to its higher prices.

काबुली चना-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने पिछले एकमात्र लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है, जिसके चलते यहां भी दिवाली मुहूर्त पर 2/4 रुपए घटाकर व्यापार हुआ। यहां महाराष्ट्र का कच्चा माल 62/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिकने की खबर थी।  कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको के माल में भी इसी अनुपात में गिरावट लिए व्यापार हुआ। वर्तमान में काबली चने की बिजाई चल रही है, इसलिए एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में मांग अच्छी निकलने लगी है तथा पड़ते के अभाव में बाजार यहां से बढ़ सकता है।

Moth: increase after some time

New Delhi, 03 December (NNS): The arrivals of moth increased by 20 percent in Nagaur, Dausa, Deedwana, Medtra and Balotara line during the previous week, due to this, there, the market fell down by Rs100/150 to Rs 4100/4300per quintal, due to its effect, here also, its prices remained firm at Rs 4700/4750 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices because the mills of Medta line have been started purchasing the stock at the lower level. Therefore, the trade will be profitable after some time during the coming days.

मोठ-प्रतिक्षा के बाद पड़ेगी

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस) मोठ की आवक नागौर दोसा डीडवाना मेड़ता एवं बालोतरा लाइन में पिछले सप्ताह 20 प्रतिशत अधिक हो गई, जिससे वहां मंडियों में बाजार 100/150 रुपए घटकर 4100/4300 रुपए प्रति क्विंटल लूज में रह गए। इसके प्रभाव से यहां भी 4700/4750 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। अब यहां से और घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि नीचे वाले भाव पर मेड़ता लाइन की दाल मिलें, माल पकड़ने लगी है। अत: कुछ दिन प्रतिक्षा के बाद लाभ दे जाएगा।