New Delhi, 02 January (NNS): The arrivals of millet reported to be destroyed in mid and the eastern UP, but the arrivals may increase may increase as compared to before. The crop reported to be good in Haryana and Rajasthan and almost 80 percent of the crop has been sold out after the ripening which is selling at Rs 2050/2080 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also gained by Rs 50/60 per quintal. Apart from this, the crop has been increasing constantly in the prayagraj line, but the production showed downfall. Here, the sale of millet reported to be sluggish in the current week because maize prices have been ruling at the lower level. On the other hand, the government has selling the bold stock at the sluggish rates to the ethanol companies, in these circumstances, it is being traded at Rs 2100/2150 per quintal owing to the shortage of the stock. There will be the lack of arrival pressure in the markets. Therefore, there will be no downfall in the roots during the coming days.

बाजरा-वे पड़ता व्यापार

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की आवक मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में खराब हो गई थी, लेकिन पहले की अपेक्षा थोड़ी आवक बढ़ी है। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2080 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। नीचे के भाव से 50/60 रुपए बढ़ गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी फसल निकलने लगी है, लेकिन उत्पादन में पोल आ गई है। यहां चालू सप्ताह बाजरे का की बिक्री ठप पड़ गई है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल की बिक्री की जा रही है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2100/2150 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। माल का प्रेशर आगे बन पाना मुश्किल है। अत: जड़ में मंदा नहीं है।

Wheat: uptrend after the over of government’s sale

New Delhi, 02 January (NNS): The all-round competitive demand of wheat showed uptrend because the government has stopped the sale of wheat in open market sale scheme during the previous month. On the other hand, the big companies have stored the stock and it has been selling at the higher level. Huge amount of stock reported to be store in the producing markets. Here, the prices of wheat for mill quality also ruling at Rs 2935/2960 per quintal due to the constant demand from the roller flour mills. Therefore, the market may gain by Rs 20/25 per quintal, but it is profitable to take the profit at the current level during the coming days.

गेहूं-सरकारी बिक्री बंद होते ही उछाल

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा मंदे भाव में प्रतिस्पर्धात्मक मांग बढ़ गयी है, क्योंकि सरकार द्वारा पिछले महीने से ही ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत बिक्री बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां माल को रोक ली हैं, उनकी बिकवाली ऊंचे भाव पर आ रही है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉक रुका हुआ है। इधर रोलर फ्लोर मिलों की मांग से यहां मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2935/2960 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से मिलों तथा चक्कियों में उतर रहे थे। अत: बाजार अभी 20/25 रुपए और बढ़ जाएगा। लेकिन इन भावों में मुनाफा लेकर बेचना चाहिए।

Fine rice: uptrend due to the export demand

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of all varieties of basmati rice along with 1401 showed ascended by Rs 100 per quintal after the downfall in the prices in the current week due to the all-round buying from the exporters. Similarly,  the prices of rice sela ascended from Rs 6400/6500 to Rs 6500/6600 per quintal. Notably, the exporters have done the shipments of December and January, due to this, the prices showed uptrend after the downfall during the previous days and it is expected that the market may increase during the near future.

बारीक चावल- निर्यात मांग से तेजी आएगी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1401 सहित सभी तरह के के बासमती चावल में चालू सप्ताह में निर्यातकों की मांग बढ़ने से मंदे के बाद 100 रुपए की मजबूती आ गई है। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी नीचे में 6400/6500 रुपए बनने के बाद 6500/6600 रुपए पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट दिसंबर-जनवरी में प्रचुर मात्रा में होने हैं, जिससे पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद थोड़ी तेजी आ गयी है तथा आगे और बाजार बढ़ जाएगा।

Maize: heavy loss to the farmers

New Delhi, 02 January (NNS): The maize of kharif season has been arriving constantly in the markets of MP and Maharashtra. Presently, there is a shortage of demand in the markets, due to this reason, its prices also ruling at Rs 1750/1800 per quintal  in the Chindwada, Linga, Shivni and Baitoolganj line. Here, huge amount of old stock has been lying in the markets of UP and Bihar. Here, the processing seems constant in the ethanol companies, whereas, it is available at the higher level as compared to maize, but the government has made it mandate to consume 40 percent of the stock, due to this, it is difficult to purchase the stock at the current rates, due to this reason, maize also ruling at Rs 2000/2150 per quintal in Haryana and Punjab reach. Until the government’s policy changes, a strong upward movement in maize prices seems difficult.

मक्की- किसानों को भारी घाटा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मक्की एमपी महाराष्ट्र में जोरों से आ रही है, फिलहाल ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। यही कारण है कि चालू सप्ताह छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी बैतूल गंज लाइन में 1750/1800 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी बिहार की मंडियों में पुराना स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, इधर एथेनॉल कंपनियों में चावल की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि वह मकई की अपेक्षा महंगी पड़ रही है, लेकिन सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की अनिवार्यता किए जाने से मकई के लिए चावल खरीदना मजबूरी हो गई है। इस वजह से मक्की 2000/2150 प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में पोल्ट्री उद्योग में जा रही है। जब तक सरकार की पॉलिसी चेंज नहीं होगी, तब तक मक्की की गति होना मुश्किल लग रहा है।

Masoor : no more decrement

New Delhi, 02 January (NNS): The production of masoor reported to be high this year as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline, despite this, the stockists started selling the stock on seeing the weak arrivals. Here, the prices of Canada stock have been quoted at the lower level after the increment in the prices. However, there is a lack of stock in the Mungoali, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Ashok nagar new line before two days, due to this reason, both the local and upcountry demand of malka and dal showed downfall during the last some days. Today also, its prices remained stable at Rs 6575/6600 per quintal in Bilti. In Delhi reach, the masoor of Canada also quoting at Rs 5850/5870 per quintal from the Mundra port. There is a shortage of the small masoor and the best quality stock also selling at Rs 80/85 per kg.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में माल कम होने के बावजूद फसल आने में कम समय को देखकर स्टाकिस्ट बिकवाल आ गए हैं। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव नरम बोल रहे हैं। हालांकि 2 दिन से इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई है, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी पूछपरख आने से पिछले दिनों से मंदे का रुख बना हुआ है। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6575/6600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिकी हुई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 5850/5870 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 80/85 रुपए प्रति किलो बिक गया।

Urad: should purchase the tock constantly

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of urad gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 8175/8200 and FAQ at Rs 7450/7475 per quitnal respectively due to the increment in the sale of dal chilk and dhoya along with constant local and upcountry selling from the last two days. Along with this, the market of desi urad has been quoted at the strong level. There is a lack of rupee in the markets. The major crop does not seems unfavourable, whereas, the mills are purchasing less amount of stock at the higher level after the increment during the last two days, but today also, its prices may gain  by Rs 200 per quintal.

उड़द-अभी भी माल खरीदिए

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) गत दो दिनों से उड़द में लोकल एवं चालानी में बिकवाली एवं दाल छिलका व धोया की बिक्री बढ़ जाने से उड़द के भाव 50 रु बढ़ कर एसक्यू 8175/8200 एवं एफ ए क्यू 7450/7475 रु प्रति क्विंटल के रह गए। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए। बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। यूपी की मुख्य फसल आई हुई अनुकूल  नहीं थी, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, लेकिन अभी भी 200 रु की चाल लग रही हैं।

Moong: may increase in the near future

New Delhi, 02 January (NNS): The all-roiund demand of moong reported to be constant, but the availability of the stock seems weak to the chilka manufacturing mills due to the lack of best quality stock, due to this, the prices of moong Rajasthan rose by Rs 100 to Rs 7000/7700 per quintal. The selected stock also quoting at Rs 8000 per quintal. Huge amount of spotted stock has been lying, but the dhoya mills have been started purchasing the stock at the lower level because the crop has been arrived before four months. Now, the dry stock has been arriving constantly. Therefore, the trade should be done as per the quality.

मूंग-और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना हुआ है, लेकिन बढ़िया माल की कमी होने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की उतनी उपलब्धि नहीं हो रही है, जिससे 100 रुपए बढ़कर 7700/7700 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 8000 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी बनाने वाली मूंग की भरमार है, लेकिन उसमें भी अब धोया मिलें नीचे भाव देखकर माल खरीदने लगी है, क्योंकि इसकी फसल आए 4 महीने हो चुके हैं। अब माल सूखा आने लगा है। अत: इन भावों में व्यापार क्वालिटी अनुसार माल का करना चाहिए।

Tur: uptrend at the current rates

New Delhi, 02 January (NNS): This is the time of speculation on seeing the downfall in the production, due to this, the market may gain by Rs 50 to Rs 7200/7225 per quintal due to the unavailability of the stock due to the lack of demand. However, the prices softened by Rs 2 per kg due to the weak sale of its dal, whereas, the traders of Chennai are quoting the prices at the higher level. Now, the mills are purchasing the stock at the current rates because the pulses of Hathras and Katni line are selling the stock at the higher level as compared to before. Therefore, there is no risk in the trade at the current rates.

तुवर- वर्तमान भाव में और तेजी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह तुवर के बाजार 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, क्योंकि इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 7175 रुपए की लेमन तुवर में 50 रुपए करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।

Gram desi: downfall due to the panic selling

New Delhi, 02 January (NNS): Although, the deals of November and December shipments have been done at the lower level as compared to the previous year, due to this, most of the traders are selling the stock at the rubbish rates rather the purchasing the stock. The prices of gram desi dropped down to Rs 5550 per quintal during the last three days. Apart from this, there is a lack of gram desi stock, due to this, the market may improve again. Presently, the supply of gram desi has already been over in the markets. The prices of gram desi showed heavy downfall due to the sluggish deals from Australia and pea.

देसी चना-घबराहट पूर्ण बिकवाली से मंदा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) यद्यपि गत वर्ष की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के सौदे नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के हो रहे हैं, इसलिए अधिकतर कारोबारी लेने की बजाय अपने चने को औने-पौने भाव में काट रहे हैं। पिछले तीन दिनों की गिरावट पर देसी चना 5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। यहां  हाजिर माल की कमी है, इसलिए दोबारा बाजार सुधर सकता है। इस समय मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है, यह मंदे का दलदल केवल ऑस्ट्रेलिया के सौदे सस्ते होने एवं मटर के चलते आया है।

Rajma chitra: all-round selling pressure

New Delhi, 02 January (NNS):  The prices of rajma chitra showed downfall during the last fortnight due to the arrivals of the steamers from China. In spot, it is being quoted at Rs 96/97 per kg and from Mumbai, it is trading at Rs 92/93 per kg. The upcoming deals of January and February deals also quoting at Rs 88/90 per kg from Mumbai. It is expected that the traders are purchasing the stock illegally. Therefore, it is profitable to purchase the stock after the downfall of Rs 6/7 per kg. The sowing reported to be good in Barsi line, due to which, there, the quality reported to be good, but it is profitable to purchase the stock at the lower level.

राजमां चित्रा-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) चीन के एक स्टीमर लगने से पिछले एक पखवाड़े के अंतराल इसमें काफी मंदा आ गया है। हाजिर में 96/97 रु प्रति किलो यहां बोल रहे हैं तथा मुंबई से 92/93 रु का व्यापार हो रहा है। आने वाले सौदे 88/90 रु प्रति किलो के फुल जनवरी फरवरी मुंबई से बोल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि बाजार तोड़कर पीछे से माल पकड़ने की तैयारी चल रही है। अत: 6/7 रु घटने के बाद एक बार फिर भरपूर माल की खरीद करनी चाहिए। बारसी लाइन में बिजाई अधिक हुई है, जिससे वह फसल भी बढ़िया आएगी, लेकिन एक बार मंदे में खरीद फिर लाभदायक रहेगी।

Gram kabuli: may not show more downfall

New Delhi, 02 January (NNS): Both the local and upcountry demand reported to be negligible despite the weak supply, due to which, the medium stock of Maharashtra also remained stable at Rs60/61 per kg for some days. The superior quality stock also being quoted at the lower level and the Indian quality stock also softened by Re 1 per kg. According to the traders, huge amount of stock has been lying in the markets, but the upcountry demand showed improved trend in the distributive markets, on seeing this, the market may not show more downfall during the near future.

काबुली चना-मंदा रुकने के आसार

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 60/61 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से मंदे लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में मंदे बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 1/2 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। व्यापारियों के अनुसार मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों में शाम को चालानी मांग सुधर गई है, इसे देखते हुए अब मंदा रुक सकता है।

Pea: no possibility to decrease

New Delhi, 02 January (NNS): The traders are taking a lot of interest towards the pea due to the imposition of import duty during the previous days, due to this reason, both the traders and the mills have purchased the stock. The market reported to be high during the previous days. Now, its prices seems sluggish after the arrivals of the stock from Australia, but almost 60 percent of the crop gets affected and there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सफेद मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) पिछले महिनों के अंतराल आयात शुल्क मटर पर लगने से व्यापारियों का रुझान तेजी का बन गया था, जिस कारण माल कारोबारी तथा दाल मिलों ने पकड़ लिया था। पिछले महीने बाजार काफी तेज हो गए थे, अब बाजार एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का चना लगने से सुस्त हो गया है, लेकिन घरेलू फसल 60 प्रतिशत नष्ट हो जाने से इन भावों में मटर और घटने की गुंजाइश नहीं है।

Guar gum: will remain strong

New Delhi, 02 January (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum gained by Rs 100 to Rs 11600/11700 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 6100/6150 per quintal because of sluggish selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 5900/5950 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to weak speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग बढ़ने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रुपए बढ़कर 11600/11700 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हिसार में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार जनवरी डिलीवरी में नरमी रही। भविष्य मे इसमें  बढ़ने की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।