New Delhi, 08 December (NNS): The sowing of millet reported to be good in Haryana, UP, Rajasthan, MP and Western UP, but the sowing of the crop seems high in Prayagraj line during the month of July, due to this, almost 10 percent of the crop gets affected, later on, almost 30/35 percent of the crop gets affected due to the higher rainfall after the ripening of the crop. Similarly, there will be the shortage of almost 40/45 percent of the crop. We believe that its prices have been ruling between Rs 2000/2050 per quintal, but these prices are the lowest and its trade will be profitable during the near future. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2125/2135 per quintal and is trade will be profitable during the coming days.

बाजरा- खरीदने का समय

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की बिजाई यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार में बहुत बढ़िया हुई थी, लेकिन बिजाई के समय में जुलाई माह में ही प्रयागराज लाइन में बाढ़ से 10 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई थी, उसके बाद पकने के समय में अधिक बरसात होने से बाजार 30-35 प्रतिशत नष्ट हो गया है। इस तरह कुल मिलाकर 40-45 प्रतिशत की कमी इस बार आई है। हम मानते हैं कि बाजरे के भाव मंडियों में 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं, लेकिन यह लोएस्ट भाव हैं, इसमें व्यापार आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगा। हरियाणा पंजाब पहुंच में जो बाजरा 21252135 रुपए बिक रहा है, इसमें खुलकर व्यापार करना चाहिए।

Wheat: no possibility to increase

New Delhi, 08 December (NNS): presently, huge amount of wheat stock has been lying in both governmental and non-governmental godowns. On the other hand, the government has been selling the tender stock in the last fortnight, due to this, the prices of wheat have been ruling between Rs 2750/2780 per quintal during the last one week because of the constant selling from the stockists. The upcountry demand of flour, maida and suji showed downfall because the local stock of wheat has been selling at the sluggish rates in the roller flour mills, on seeing these circumstances, there is no possibility of uptrend in the near future.

गेहूं-तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं का स्टॉक भरा पड़ा है। दूसरी ओर सरकार एक पखवाड़े में टेंडर भी ओ एम एस एस हेतु निकलने लगी है, जिससे स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने से गेहूं के भाव पूरे एक सप्ताह से 2750/2780 रुपए प्रति क्विंटल के बीच घूम रहे हैं। आटा मैदा सूजी में चालानी मांग घट गई है, क्योंकि प्रोसेसिंग वाली रोलर फ्लोर मिलों में भी वहां का लोकल गेहूं सस्ते भाव में मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों से अभी निकट में तेजी की धारणा नहीं है।

Fine rice: will remain high

New Delhi, 08 December (NNS): This year, the supply of paddy showed downfall in all the producing markets, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level in the mills. On the other hand, the prices of both basmati rice sela and steam reported to be weak in the international markets, due to this, the export gets support from now. We recognise that we are hearing about export difficulties in some gulf countries, but is prices have been ruling at the higher level in the other countries, due to this, the export will likely to remain high, due to this reason, the prices of rice sela and its steam also gained by Rs 300/400 per quintal during the previous week. The prices of rice sela 1509 also selling at Rs 6150/6250 per quintal in the plants of UP and Haryana and it is being quoted at Rs 6250/6360 per quintal. Its steam rice also gained in the same ratio. The market will likely to remain high during the coming days.

बारीक चावल-इस बार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) सभी उत्पादक मंडियों में इस बार बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति काफी कम हो रही है, जिस कारण राइस मिलों को पड़ता नहीं लग रहा है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय बासमती सेला एवं स्टीम चावल के भाव नीचे हैं, इसलिए निर्यात का समर्थन अभी से मिलने लगा है। हम मानते हैं कि कुछ खाड़ी के देशों में निर्यात में विषम परिस्थितियां सुनने में आ रही है, लेकिन और किसी दूसरे देशों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इसलिए हमारा निर्यात और अधिक रहने वाला है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह 300/400 रु प्रति क्विंटल सेला व स्टीम चावल के भाव बढ़ गए हैं। चावल 1509 सेला 6150/6250 रुपए प्रति क्विंटल यूपी हरियाणा के प्लांट से बिक गया है तथा बाजार में 6250/6350 रुपए तक बोलने लगे हैं। स्टीम चावल भी इसी अनुपात में तेज हो गया है। आगे भी और तेजी लग रही है।

Maize: these prices will not stable

New Delhi, 08 December (NNS): The crop of maize have faced alot of loss which from the last three months which has not happened from the last 10 years. The prices of maize also ruling at Rs 1200/1600 per quintal. Now, the all-round enquiry has been increasing from Bangladesh. And the exporters have been purchasing the stock, due to which, its prices rose by Rs 75/80 per quintal. Now, it is being traded at Rs 1700/1715 per quintal in the markets. The prices of maize have been quoting at the higher level in the Haryana and Punjab reach and these prices will not likely to remain stable at the same level on seeing the current situation.

मक्की-ये भाव ढूंढते रह जाओगे

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) गत 3 माह के अंतराल मकई में ऐसी दुर्दशा हुई है, जो पिछले एक दशक में नहीं हुई थी। मध्य प्रदेश की मंडियों में नमी के हिसाब से मकई के भाव 1200/1600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए थे, अब इन भाव में बांग्लादेश की चौतरफा पूछ परख आने लगी है तथा निर्यातक भी माल पकड़ने लगे हैं, जिससे वहां 75/80 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। अब मंडियों में 1700/1715 रुपए प्रति क्विंटल तक लूज में व्यापार हो गया है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बढ़ाकर बोलने लगे हैं तथा स्थिति को देखते हुए आगे यह भाव दिखाई देने वाले नहीं है।

Masoor: will be the shortage of the stock in near future

New Delhi, 08 December (NNS): The prices of masoor gained by Rs 40/50 per quintal from the lower level during the last week. The reality is that there is a shortage of small masoor in Kota and Bundi line. On the other hand, the small masoor also being consume in Gonda and Behraich line and the traders are quoting the prices at the higher level as the demand of fine dal has also been increasing constantly. There is lack of demand in Mungaoli, Ganj Basauda and Saagar line. The masoor of Canada also selling at the reasonable prices, due to this, the prices are under control. The new crop will likely to arrive after some time, due to this, the market will remain high.

मसूर-निकट में माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में नीचे भाव से 40-50 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हो गया। वास्तविकता यह है की छोटी मसूर कोटा बूंदी लाइन की मार्केट में नहीं है। उधर गोंडा बहराइच लाइन की छोटी मसूर उधर ही खप रही है तथा आगे बारीक दाल की मांग निकलने से उसके भाव कारोबारी बढ़ाकर बोल रहे हैं। मोटी मसूर मुंगावली गंज बासौदा एवं सागर लाइन की शॉर्टेज में आ गई है, केवल कनाडा की मसूर पड़ते में बिक रही है, जिससे भाव नियंत्रित हैं। आगे नयी फसल आने में काफी समय बाकी है, इसलिए बाजार तेज लग रहा है।

Urad: no more fluctuations for some days

New Delhi, 08 December (NNS): The prices of urad rose by Rs 150 to Rs 7825 per quintal in the weekend after the downfall of Rs 200 per quintal during the last some days. The arrival pressure of seasonal vegetables have been started increasing day by day. The prices of vegetables have been ruling at the lower level as compared to before and the it will remain sluggish due to the winter season, in this situation, the sale of urad dal and dhoya seems unfavourable. Therefore, the prices of urad will likely to fluctuate by Rs 100 per quintal for some days. We believe that the shipments from Rangoon also reported to be weak and also a shortage of the stock in Chennai, but the prices may not show long uptrend till there will be the lack of demand support, due to this, the trade should not be done at the higher level.

उड़द कुछ दिन ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में 200 घटन के बाद सप्ताहांत में 125 रुपए सुधरकर 7825 रुपए हो गया। सीजनल सब्जियों का दबाव दिन प्रति दिन बढ़ने वाला है। पहले की अपेक्षा सब्जियां काफी सस्ती हो गई है तथा अभी और सर्दी बढ़ने पर सस्ती हो जाएगी, इस स्थिति में दाल उड़द एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं रहेगी। अत:100 रुपए प्रति क्विंटल कुछ दिन तक ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे। हम मानते हैं कि रंगून से भी ज्यादा शिपमेंट नहीं है तथा चेन्नई में भी ज्यादा माल नहीं है, लेकिन जब तक ग्राहकी का समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक लंबी तेजी मुश्किल लग रही है, इसलिए मजूरी का ही व्यापार करना चाहिए।

Moong: uptrend in the future

New Delhi, 08 December (NNS): The stock of moong has been started consuming constantly at the lower level, due to this, there will be the shortage of best quality stock. Notably, the old stock of UP, MP and Jharkhand has already been over and the new crop will likely to arrive after a long time, before this, the prices of moong Rajasthan also ruling between Rs 5000/7600 per quintal. Here, the stock has been available to the mills as per the quality, due to this, the market remained stable at the same level. The inferior quality stock showed nominal increment and the market will likely to remain nhigh on seeing the arrivals of the stock in the consuming markets.

मूंग-भविष्य में तेजी

मूंग में नीचे वाले माल खपते जा रहे हैं, जिससे बढ़िया माल आगे चलकर शॉर्टेज में आ सकता है। गौरतलब है कि पुरानी मूंग एमपी यूपी झारखंड की निपट चुकी है, नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है, उससे पहले केवल राजस्थान की मूंग क्वालिटी अनुसार 5000/7600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। इधर दाल मिलों को भी क्वालिटी अनुसार माल मिल रहा है, जिससे बाजार पिछले सप्ताह लगभग टिका रहा। नीचे वाले मालों में थोड़ी वृद्धि हुई थी, आगे खपत एवं मंडियों में माल की आवक को देखते हुए बाजार तेज लग रहा है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 08 December (NNS): The new tur of Maharashtra and Karnataka will likely to arrive in December and January. The new stock has been started arriving in Solapur line, but the ready crop gets affected again and again due to the higher unseasonal rainfall during the last some days. On the other hand, the ready crop of tur gets destroyed in Budlada line and the almost 15 percent of the crop gets dry in the Katni and Neemach line. In these circumstances, the arrivals of the crop reported to be weak. Therefore, the prices of lemon tur also selling at Rs 6840/6850 per quintal and there is no possibility of more downtrend in the prices. The market may increase as the new crop arrives.

तुवर-वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि महाराष्ट्र कर्नाटक की तुवर दिसंबर-जनवरी के महीने में आ जाएगी। चर्चा है कि सोलापुर लाइन में नया माल कुछ आने भी लगा है, लेकिन खड़ी फसल को पिछले दिनों की बार-बार बेमौसमी अधिक बरसात होने से व्यापक नुकसान होने की खबर मिल रही है। उधर बुडलाडा लाइन में तुवर की खड़ी फसल को काफी नुकसान है, कटनी नीमच लाइन में भी अक्टूबर के अंत वाली बरसात से 15 प्रतिशत तक खड़ी फसल सूख गई है, इन परिस्थितियों में आने वाली फसल कम आएगी। अत: वर्तमान में जो 6840/6850 रुपए प्रति क्विंटल की लेमन तुवर बिक रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। जैसे-जैसे नई फसल का आगमन होगा, बाजार बढ़ते जाएंगे।

Guar: held stable

New Delhi, 08 December (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar went up by Rs 150 to Rs 4750/4800 per quintal due to the weak selling and higher demand from the gum mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 4700/4750 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract December delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming one or two days.

ग्वार-रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने तथा बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 150 रूपये बढ़कर 4750/4800 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4700/4750 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीई एक्स में ग्वार वायदा दिसम्बर डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।