New Delhi, 11 May (NNS):  The new crop of millet has been started arriving in the markets of Haryana, Rajasthan and UP. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2060/2110 per quintal as per the quality and its prices have been ruling at Rs 2000/2040 per quintal in the markets. Less than 50 percent of the crop has been arriving in Bihar and Prayagraj along with Itawa, Tundla, Etah, Kasganj, Charra and Mainpuri line, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets and there is no risk in the trade at the current level. The reality is that the situation of millet seems affected due to the swamp of downfall in the prices of maize, but the trade will be profitable in the near future.

बाजरा-अभी बढ़त संभव

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2060/2110 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 2000/2040 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में स्टॉक का प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरे की दुर्दशा बनी हुई थी, लेकिन अब इन भावों में लाभदायक लग रहा है।

Wheat: production crossed to 270 lakh metric tonnes

New Delhi, 11 May (NNS): The government has increased the procurement of wheat from 232.5 lakh metric tonnes to 270 lakh metric tonnes during the previous week, but its prices have been ruling at Rs 2700/2725 per quintal as per the quality due to the constant supply in the markets. However, the stockists started trading in UP at the lower level on seeing the rumour of weak production during the previous month, due to this  reason, the prices of wheat jumped by Rs 250 to Rs 2750/2760 per quintal in Delhi during the current week. The arrival pressure of wheat will likely to remain high current month, but the government has been purchasing the stock at the minimum support price and the buying seems weak amid unfavourable weather conditions, due to this reason, it is expected that the procurement may reach to its target soon.

गेहूं- 270 लाख मीट्रिक टन को पार

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं की सरकारी खरीद 232.5 से बढ़कर 270 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई, लेकिन मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह बनी रहने से इसके भाव 2700/2725 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से बोले गए। हालांकि पिछले महीने उत्पादन में कमी की अफवाह उड़ाकर यूपी में नीचे भाव पर स्टॉकिस्ट कूद गए थे, जिस कारण चालू सप्ताह के अंतराल 250 रुपए छलांग लगाकर दिल्ली में 2750/2760 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए थे। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर रहेगा, लेकिन सरकार भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रही है तथा बरसात से गेहूं खराब होने के चलते कुछ खरीद के मानक में भी सुगमता की गई है। इस वजह से खरीद एक बार फिर लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना बन गई है।

Fine rice: availability of the stock will be difficult

New Delhi, 11 May (NNS):  The prices of basmati rice reported to be sluggish due to the profit taking selling in the previous week, due to this reason, the exporters are not trading the stock at the current level. Now, other countries are not trusting Trump, due to this reason, the prices showed correct trend intermittently. Here, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 have been ruling at Rs 8000/8200 and Rs 8400/8500 per quintal respectively. The prices of rice showed soft trend after the increment in the prices of rice steam 1401. Now,  it is expected that the market may increase from here because the arrivals of paddy seems feeble in the markets and the selling of the stock at the lower level. Therefore, there will be the shortage of basmati rice at the current level.

बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) गत सप्ताह मुनाफा वसूली की बिकवाली से बासमती चावल में सुस्ती आ गई थी, जिसके चलते निर्यातक भी चुप हो गए है। ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास कम रह गया है, इसलिए बीच-बीच में करेक्शन आ जा रहा है। यहां चावल 1509 सेला 8000/8200 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। चावल 1401 स्टीम में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती आ गई है। अब यहां से फिर बढ़त लग रहा है, क्योंकि धान की आवक मंडियों में टूट गई है तथा राइस मिलें भी पड़ते के अभाव में बिकवाल नहीं है। अत: वर्तमान भाव का बासमती चावल में आगे जबरदस्त शॉर्टेज बन जाएगी।

Maize: no increment for some days

New Delhi, 11 May (NNS):  The new crop of maize has been started arriving in Kursela line of Bihar, there, the stock of maize also selling between Rs 1850/1950 per quintal. The moisture stock also being quoted down in the same ratio. Now, the arrival pressure of the new stock will increase day by day, on seeing this, the prices of maize have not showed uptrend  yet, but its prices may not show downfall even after the arrival pressure in the markets. Its stock has already been over in MP, but the new crop of maize has been started arriving in Kannauj and Behraich line of UP, there, the crop seems ready. The prices seems reasonable to the starch mills, but the traders are purchasing less amount of stock on seeing the crop of UP.

मक्की-कुछ दिन तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस)बिहार के कुर्सेला लाइन में की आने लगी है, वहां बढ़िया मक्की 1850/1950 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में बिक रही है। नमी वाले माल इससे भी नीचे बोल रहे हैं। अभी नयी फसल का दबाव आगे दिन प्रति दिन बढ़ेगा, इसे देखते हुए मक्की में फिलहाल तेजी नहीं है, लेकिन ज्यादा मक्की में माल के दबाव बनने पर भी नहीं घटेगी। एमपी में इसका स्टाक समाप्त हो चुका है, लेकिन यूपी के कन्नौज बहराइच लाइन में नई मक्की आने वाली है, वहां फसल तैयार खड़ी है।  स्टार्च मिल वालों को इन भावों में पड़ता लग रहा है, लेकिन यूपी की फसल को देखकर और मंदे में माल कम खरीद रहे हैं।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 11 May (NNS): The arrivals of the stock reported to be weak from Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line during the review week, due to this, here also, the market remained close with the increment of Rs 100 per quintal. There is a shortage of small masoor, due to this, its prices gained by Rs 7/8 per kg. The stock of raw stock also ruling at Rs 95/100 per quintal and the prices of small masoor may show uptrend. The prices of bold masoor may also increase gradually, but there is no possibility of more downfall in the prices. The prices have been ruling at the higher level in the producing markets, due to this reason, in Bilti, the prices of masoor rose by Rs 50/75 to Rs 6775/6800 per quintal after the correction due to the profit taking selling and the market showed strong trend due to the shortage of the stock, due to this reason, its prices may increase by Rs 5 per kg. The prices of bold masoor may increase gradually on seeing its higher prices. The import deals have been ruling at the higher level due to the increment in dollar.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) गत सप्ताह मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पढ़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त लिए बंद हुए। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, जिससे उसमें 7/8 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। उसके भाव कच्चे माल के 95/100 रुपए चल रहे हैं अभी छोटी मसूर में और तेजी की संभावना है। मोटी मसूर भी धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण मुनाफा वसूली बिकवाली आने से करेक्शन के बाद फिर बाजार 50/75 बढ़कर बिल्टी में मसूर 6775/6800 रुपए बिक गई तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं, इसलिए उसमें 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी की संभावना है। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से आयात सौदे ऊंचे पड़ रहे हैं।

Urad: possibility to increase from here

New Delhi, 11 May (NNS): The demand of urad reported to be sluggish from the mills during the previous week, despite this, its prices fluctuates by Rs 100 per quintal. The market of SQ remained close at Rs 8850 per quintal. Here, the stock of FAQ also being traded at Rs 8250 per quintal. The reality is that the stock has been unloaded in Chennai during the previous days, whereas, the traders have sold the stock, due to this, the market showed downfall. Now, the stock has been available at the higher level and the availability of the stock reported to be weak while importing the spot stock, due to this reason, the trade should not be done at the lower level. There is a lack of urad stock in both Maharashtra and MP. Now, there is a lack of arrival pressure of the vegetables, due to this reason, the prices rose by Rs 300 per quintal after the increment in sale.

उड़द-यहां से बढत की उम्मीद

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर के बावजूद 100 रुपए प्रति क्विंटल पूरे सप्ताह भाव घूमते रहे। यहां एस क्यू 8850 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफएक्यू भी 8250 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, वहीं घटाकर कारोबारियों ने बेच दिया है, जिससे बाजार सुस्त चल गिर गया था, अब पीछे से माल बढ़ाकर मिल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है। अभी सब्जियों का प्रेशर कम होने लगा है, इसलिए दाल की बिक्री सुधरते ही उड़द 300 रुपए लाभ दे जाएगी।

Moong: no time for increment

New Delhi, 11 May (NNS): The old stock of moong has been ruling in the markets. There is a lot of quality difference in the stock of Rajasthan, due to this, its prices have been ruling between Rs 6500/8200 per quintal. There is a lack of both inferior and superior quality stock, but the tender stock of MP has been started arriving and the new crop seems ready, due to this, the dhoya manufacturing mills are available at the lower level. Therefore, the trade should not be done at the higher level. The inferior quality stock has been lying in the markets.

मूंग-तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस)  मूंग का व्यापार पुराने मालों का चल रहा है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 6500/8200 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा नहीं बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के टेंडर वाले माल आ रहे हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को अब सस्ता मिल रहा हैं। अत: तेजी का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए। हल्के माल अभी स्टाक में मंडियों में पड़े हुए हैं।

Tur: will be profitable at the current level

New Delhi, 11 May (NNS):  The sale of tur has been started improving in North India during the previous week. On the other hand, the previous Rangoon stock has already been unloaded in all the mills of Narela, Bawana, Lawrence Road, Raai and Kundali, due to this reason, the stock has not been available to the mills after the decrement to Rs 7700 per quintal, due to this reason, the prices again rose to Rs 7850 per quintal. The stock has not been available at the lower level while importing it from Burma. Therefore, it is expected that the prices may increase by Rs 300/400 per quintal at the current level due to the increment in demand.

तुवर-वर्तमान भाव पर लाभ संभव

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह सुधरने लगी थी। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 7700 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।

Gram desi: no risk in the trade

New Delhi, 11 May (NNS): The productive deals of best quality gram desi of Australia have been closed. On the other hand, there is a shortage of spot stock and the arrival pressure of new stock reported to be weak, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram desi gained by Rs 50 to Rs 5580/5600 per quintal. The prices have been ruling at the higher level in Annagir and  the arrivals of the stock also reported to be weak from MP. The arrival pressure of the stock will be difficult from Rajasthan during the next month, in these circumstances, the prices may gain by Rs 200 per quintal at the current level.

देसी चना-व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रुपए की बढ़कर 5580/5600 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर अगले महीने भी बनाना मुश्किल लग रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।

Rajma chitra: demand may increase

New Delhi, 11 May (NNS):  The rajma chitra of China has been started unloading constantly and the filtered stock also selling at Rs 110/115 per kg. The prices of rajma chitra Indian Brazil also ruling at Rs 88/90 per kg due to the weak buying from Barsi and Beed line. It is expected that the prices may increase in future. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The stock of china may show heavy downfall, due to this, its prices may improve by Rs 5/7 per kg.

राजमां चित्रा-आगे ग्रहकी निकलेगी

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 110/115 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली कमजोर होने से घटकर  88/90 रुपए प्रति किलो रह गया है। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। चीन के भाव भी ज्यादा घटेंगे, इसलिए 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल में भी बढ़ सकते हैं।

Gram kabuli: prices may increase after the increment in demand

New Delhi, 11 May (NNS):  There is a lack of rupee in the markets during the review week, despite this, the prices of its medium quality improved by Rs 2 to Rs 62/65 per kg due to the weak arrivals from the producing markets. However, huge amount of new and old stock of gram kabuli has been lying in the cold storages of Delhi, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the export gets support. Therefore, there will be the shortage of the stock. A lot of stock has been exported from Indore line during the previous month and some exporters are purchasing the stock at the current level, but some countries started demanding the stock. Here, its domestic consumption has been started improved from the markets, on seeing this, the market may likely to increase from here during the near future.

काबुली चना-ग्राहकी निकलते ही तेजी आएगी

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) काबुली चना गत सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से माल कम आने से इसके भाव से 2 रुपए सुधरकर मीडियम माल के भाव 62/65 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक, नए पुराने माल का अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से पिछले महीने काफी एक्सपोर्ट में गया है तथा अभी निर्यातक कुछ माल कम खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मंडियों में भी इसकी खपत सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Pea: should wait for the increment

New Delhi, 11 May (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because of the weak rupee against the American dollar. Presently, the prices seems weak from the ports and both the local and upcountry demand reported to be good in these prices, due to this, the prices may increase from here and it is profitable to purchase the stock at the current level because there is a lack of arrival pressure of the stock in the markets.

मटर-तेजी के लिए प्रतीक्षा करिए

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) मटर का आयात  पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर का प्रेशर किसी भी मंडी में नहीं है।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 11 May (NNS):  In Jodhpur Mandi, the prices of guar slipped by Rs 50 to Rs5700/5750 per quintal due to the weak demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, it prices also quoting at Rs 5650/5700 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract May delivery showed constant fluctuations because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

ग्वार-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये  घटकर 5700/5750 रुपए प्रति किवंटल ,रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5650/5700 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीई एक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।