New Delhi, 13 January (NNS): This year, the trade of millet seems favourable. We beleive that there is a lack of old stock in the markets, but the new stock has been arriving in the bordering areas of Western UP, Haryana and Rajsthan and its prices have been ruling at Rs 2050/2100 per quintal. In Mauli and Barwala reach, it is being available at Rs 2150/2170 per quintal and there is no possibility of more downfall in the price becuase almost 50 percent of the crop of Eastern UP gets affected due to the higher rainfall during the preivous month.
बाजरा-अभी तेजी आएगी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आने लगा है तथा उसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2150/2170 रुपए का व्यापार हो रहा है, अभी इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी का बाजरा पीछले माह की बरसात से 50 प्रतिशत नष्ट हो गया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Wheat: may show nominal improvement
New Delhi, 13 January (NNS): This year, the procuremnt of wheat reproted to be high in the centra pool as compared to the last two to three years and the productio of the wheat also reproted to be high. Persenlty, its prices rose by Rs 70/75 to Rs 2890/2910 per quintal because the government has been selling the stock via OMSS, due to this reason, the market has been increasing constantl, but the further uptrend depends on the tender stock.
गेहूं-थोड़ी तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है। फिलहाल मंदे के दलदल के बाद थोड़ा 70/75 रुपए बढ़कर इसके भाव 2890/2910 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, क्योंकि सरकार द्वारा ओएमएसएस के माध्यम से बेचे जाने प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस वजह से अभी धीरे-धीरे बाजार और बढ़ जाएगा, लेकिन लंबी तेजी टेंडर में मात्रा के ऊपर निर्भर करेगी।
Fine rice: trade will be profitable after some time
New Delhi, 13 January (NNS): The America has asked to increae the import tariff over rice during the previous days, but the India exports only one percent of rice to America. The main thing is that the situation seems unstable in Iran and there, the import subsidy has already been removed, due to this, huge amount of stock has been lying at the ports, on seeing this, the market showed heavy downfall and there, the situation does not seems good, till then the market may show downfall, but it is profitable to trade at the current level. There is no possibility of more downfall in the prices, due to its effect, the prices of rice sela 1401,1509 along with 1718 and its steam also went down by Rs 200/300 per quintal.
चावल बारीक-ठहरकर व्यापार बढ़िया रहेगा
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) पिछले दिनों यद्यपि अमेरिका द्वारा चावल के आयात पर टैरिफ बढ़ने की बात कही गई है, लेकिन भारत से कुल निर्यात अमेरिका के लिए एक प्रतिशत होता है। सबसे बड़ी बात है कि ईरान में अस्थिरता का माहौल बन गया है तथा वहां की सरकार द्वारा आयात पर दिए जाने वाले सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है, जिससे निर्यातकों का माल यही भारतीय बंदरगाहों पर अटक गया है। इस वजह से बाजार टूट गया है तथा जब तक वहां की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक बाजार और घट सकता है, लेकिन एक बार व्यापार करना चाहिए। यहां से और ज्यादा नीचे जाने की गुंजाइश नहीं है। इसके प्रभाव से 2 दिन में 1401 सहित 1509 सेला एवं 1718 चावल सेला तथा स्टीम चावल में 200/300 रुपए की गिरावट आ गई है।
Maize: trade will be weak for some days
New Delhi, 13 January (NNS): The arrival pressure of maize showed doiwnfall in Chindwada, Linga, Multai and Shivni line of MP. There, both the inerior and superior quality stock of maize has been sellling out in the ethanol companies. However, its prices went down by Rs 30/35 to Rs 1750/1800 pr quintal. Now, the traders are taking interest towards the export rather than the ethanol companies. The ready crop does not seems favourable, but the crop seems spottedd, in these circumstances, the prices of maize may increase at the current level. Both the inferior quality stock along with the dry stock has been selling out in the starch companies.
मक्की-व्यापार में मंदा कुछ दिन रहेगा
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) इस समय एमपी के छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की का दबाव कट गया है। वहां चालू माह में हल्के भारी सभी तरह के मक्की इथेनॉल कंपनियों में जाने लगी है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से मंडियों में 30-35 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1750/1800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। तैयार फसल भी अनुकूल है, लेकिन फसल में दागी ज्यादा आया था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में कुछ बढ़त लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में जा रहा है।
Masoor: no more decrement
New Delhi, 13 January (NNS): The demand of masoor reported to be weak in both the domestic and the neighbouring makrets as compared to before and the new crop will likley to arrive soon. There is a lack of stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, the trade will be profitable at the current level because the market may not show more downfall from here. In Bilti, masoor is being traded at Rs 6550/6600 per quintal and the availability of best quality stock will be profitable. Some traders are quoting up the prices by Rs 20/30 per quintal. Here, small masoor also reached to Rs 7600/8500 per quintal. The prices of dal also remained at Rs 90/95 per kg. The new domestic crop will arrive in February and march, on seeing this, the market may not show downfall during the coming days.
मसूर- मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा कम है, नई फसल आने का समय भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में स्टॉक काफी कम बचा है, इस वजह से वर्तमान भाव में व्यापार अभी आगे चलकर लाभ दे जाएगा, क्योंकि यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। मसूर बिल्टी में यहां 6550/6600 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब बढ़िया माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए और बढ़ाकर बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 7600/8500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 90/95 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। घरेलू नई फसल फरवरी मार्च में आएगी, इसे देखते हुए और मंदा रुक सकता है।
Urad: no possibility to decrease
New Delhi, 13 January (NNS): The arrival pressure of urad may increae in the end of the current month, but now, there is a lack of arrival prssure in the pipeline and the sale of both dal dhoya and chilka does not seems favourable and the quality of the crop reported to be good and most of the mills are running hand to mouth, due to this reason, there is a shortage of stock in the markets. The containers of Chennai are constantly going for the milling. Here, the stock of SQ is being traded at Rs 8350 per quintal and the FAQ also being available at Rs 7650 per quintal. The difference between the price of both small and the bold stock reported to be weak as the selling of the small stock seems high and the prices may increase during the coming days.
उड़द-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल यूपी में चालू महीने के अंत में प्रेशर में आ जा जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल का ज्यादा प्रेशर नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यहां 8350 रुपए में एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7650 रुपए रह गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Moong: should trade at the current level
New Delhi, 13 January (NNS):The arrival pressure of new moong showed uptrend from Rajasthan which is here ruling at Rs 5300/6800 per quintal. Dhoya prices have been ruling at the higher level to the mills. Presently, the best quality stock strengthened at Rs 7500/7700 per quintal. No new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the trade should be done for the storage because there is no risk in the trade at the current level. Huge amount of best quality moong has been sold out in the markets during the current year and both the inferior and superior quality stock of moong has been sold out by the traders, in these circumstances, it is more profitable to store the stock during the previous days.
मूंग-मजूरी का व्यापार करिए
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 5300-6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 7500/7700 रुपए पर मजबूती का रूख बन गया है। फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसलिए अब स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में रिस्क नहीं लग सकता है। चालू वर्ष के अंतराल बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में बिक चुकी है, हल्के भारी माल में कारोबारियों के माल कट चुके हैं, इन परिस्थितियों में बेचने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को रोकना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
Tur: will remain high
New Delhi, 13 January (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of Katni and Hathras line has been selling at the lower level again. On the other hand, the buttery, Khesari dal and pea of MP has been directly selling out in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa which has been mixing in the tur dal, due to this reason, the demand of tur showed downfall in the mills due to the decrment in the upcountry demand. As a result, the market will likely to remain strong, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, lemon tur was selling at Rs 7250 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
तुवर-बढ़त कायम रहेगी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 7250 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक रुपए से ज्यादा घटने की उम्मीद नहीं है।
Gram desi: no selling pressure of the stock
New Delhi, 13 January (NNS):The supply of gram desi showed downfall in the producing makrets. Here, the market of gram Rajasthn on standing motor rose to Rs 5850/5875 per quintal because of the weakarrival pressure of the stock from Australia. The prices of dal also being quoted at the higher level as per the quality. No new crop of gram desi will likely to arrive before the mid of February, in these circumstances, the market of gram desi may increase after the increment in the demand.
देसीचना- बिकवाली का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने का प्रेशर घट जाने से बाजार बढ़ कर 5850/5875 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना हो गया है। दाल के भाव भी तेज क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। आधा फरवरी से पहले कोई नया चना आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी ग्राहकी निकलने पर और तेजी दिखाई दे रही है।
Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 13 January (NNS): There is a lack of rajma chitra stock in the markets. Here, the stock of Barsi line has been started arriving constantly whose prices went up from Rs 107 to Rs 85/86 per kg. The prices of both desi and imported stock seems sluggish as per the quality owing to the shortage of demand in the markets. Here, the stock of CHina also selling between Rs 98/100 per kg. In Mumbai, it is selling at Rs 94/95 per kg. Now, the new stock of barsi line has been started arriving, due to this, it is profitable to sell the stock constantly.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा की शॉर्टेज समाप्त हो गई है, इधर बारसी लाइन का माल आने लगा है, जो यहां 107 रुपए बिककर 85/86 रुपए प्रति किलो रह गया है। ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां चाइना माल 98/100 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। मुंबई में 94/95 रुपए भी बिकने के समाचार हैं। अब बारसी लाइन का नया माल आने वाला है, इसलिए बेचते रहिए।
Gram kabuli: all-round shortage of sowing
New Delhi, 13 January (NNS): The sowing of gram kabuli declined by 30 percent in the markets of Maharashtra, MP and Karnataka due to the unfavoruable weather conditioins. We beleive that there is a lack of old stock in the markets, due to this reason, there will not be the shortage of the stock, but the stock should be store at the current level, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. On the other hand, the crop of pea also seems failed and almost 60 percent of the crop gets spoiled. However, huge amount of stock reported to be lying in the makrets of Karnataka, but there is a lack of arrival pressure in the markets and there is no risk in the trade at the current level due tothe higher prices in the international markets and the new crop will likely to arrive after a long time in the international markets.
काबुली चना-बिजाई में चौतरफा कमी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने बिजाई मौसम खराब होने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक में इस बार 30 प्रतिशत कम हुई है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, जिस कारण माल की कमी नहीं रहेगी, लेकिन वर्तमान भाव वाले माल को एक बार रोक कर चलना चाहिए, इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उधर मटर की फसल भी फेल है, जो भी बिजाई हुई थी, उसमें 60 प्रतिशत माल गल चुका है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है।
pea: no risk in the trade
New Delhi, 13 January (NNS): It is true that huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the new international crop has been ruling from September and October, despite this, the pea Russia and Canada has been selling at Rs 3750 an Rs 3850 per quintal respectively as the consumption of of pea showed four times higher than the other pulses. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, on seeing these circumstances, the pea which was selling at Rs 40/41 per kg, it is expected that its prices may increase in the near future.
मटर-व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा नयी फसल भी विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3750 एवं कनाडा की 3850 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 40/41 रुपए किलो बिक रही है, इसमें भाव बढ़ सकते हैं।
Guar gum: not likely to decrease
New Delhi, 13 January (NNS): The prices of guar gum held sluggish at Rs 10500/10600 per quintal in Jodhpur mandi due to the weak demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also being quoted at Rs 5600/5650 per quintal because of the lack of offtake. In Hisar, guar is being available at Rs 5500/5600 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed doiwnfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall and the market may likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10500/10600 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। उठाव कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5600/5650 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हिसार में ग्वार के भाव 5500/5600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार जनवरी डिलीवरी में मंदे रुख रहा। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
