New Delhi, 12 June (NNS): The arrivals of millet have already been over in both the producing and the distributive markets, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level from there. The government has been selling the tender stock at the lower level in the previous days, but the stock has already been consumed. In Haryana and Punjab reach, the prices of millet have been ruling at Rs 2400/2450 per quintal in the current week. The new stock of millet has been started arriving in the western UP and Rajasthan. The stock of green millet was being sold at Rs 2375/2400 per quintal in the bordering areas of Rajasthan and UP. Apart from this, its prices have been quoted at Rs 2350 per quintal. In Haryana and Punjab reach, millet was being quoted up by Rs 100 per quintal. This year, there is a shortage of kharif crop of millet, due to this, the market will likely to remain high. The stored stock has also been sold out sold at the in the markets.
बाजरा- मंडियों से पड़ते नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) उत्पादक और वितरक मंडियों में बाजरे की आवक समाप्त हो गई हैं, जिस कारण वहां से पड़ते नहीं लग रहे हैं। पिछले दिनों में सरकारी बिक्री लगातार टेंडर में होने से मंदा आ गया था, लेकिन वह माल काफी खप चुका है। बाजरा चालू सप्ताह में हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी के अनुसार 2400/2450 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान नया बाजार आने लगा है। राजस्थान यूपी की सीमावर्ती मंडियों में ग्रीन बाजार 2375/2400 रुपए बिक गया है तथा कैटल फीड क्वालिटी छुता रही है उसके भाव 2350 रुपए बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में मकई से 100 रुपए बाजरा ऊंचा बिकने लगा है, इस बार गर्मी वाली फसल कम है, इसलिए दूरगामी परिणाम बाजरे का तेज ही रहने वाला है। मंडियों में स्टॉक के माल तेजी से निबट चुके हैं।
Wheat: should take profit constantly
New Delhi, 12 June (NNS): The arrival pressure of new wheat showed uptrend in Rajasthan and MP, due to this, the buying of wheat has crossed 298.1 lakh metric tonnes in the central pool which is higher than the previous year. Now, the selling pressure seems high in Haryana and Punjab, but huge amount of wheat stock has been purchasing at the current level as the government has been purchasing the stock at the minimum support price from MP and Rajasthan after including bonus, due to this reason, here, wheat prices have been ruling at Rs 2740/2750 per quintal. Now, it is profitable to sell the stock at the current level because the government buying will close after 15th June in the current month then the wheat of private sectors will likely to arrive soon.
गेहूं- मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) नया गेहूं का दबाव राजस्थान एमपी में बढ़ जाने से केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद 298.1 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है, गत वर्ष की अपेक्षा काफी खरीद अधिक हुई है। अब हरियाणा पंजाब में गेहूं की आपूर्ति का प्रेशर है, लेकिन सरकार द्वारा गेहूं की खरीद लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस देकर मध्य प्रदेश राजस्थान में किए जाने से प्रचूर मात्रा में गेहूं की वसूली हो रही है, जिस कारण यहां गेहूं के भाव 2740/2750 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। अब यहां से एक बार माल बेचना चाहिए, क्योंकि इस महीने 15 जून के बाद जब सरकारी खरीद बंद हो जाएगी, तो प्राइवेट सेक्टर का गेहूं मंडियों में आने लगेगा।
Fine rice: arrivals of sathi crop has been started
New Delhi, 12 June (NNS): The arrivals of sathi paddy have been started arriving in Gadarpur, Rudrapur and Bilaspur line. There, it is being traded at Rs 2200/2300 per quintal as per the quality. Only 20 percent of the crop reported to be arrive barely this season, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current lower level. The prices may show heavy uptrend. The supply of old basmati paddy has already been over in all the producing markets. Only the stored stock has been selling out in the markets. On the other hand, the export demand of ready stock showed uptrend in the rice mills. Here, the all-round buying showed uptrend in the previous month after the swamp of downfall, due to which, the market went up to Rs 1200/1300 per quintal which stood rice sela 1509 at Rs 6400 and 1718 at Rs 6800/6900 per quintal respectively. Its steam rice and 1401 steam also ruling at Rs 7300 and Rs 7400/7600 per quintal respectively. After this, its prices declined by Rs 400 per quintal and it is expected that the market may increase after some time.
बारीक चावल- साठी की आवक शुरू
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) गदरपुर रुद्रपुर बिलासपुर लाइन में साठी धान की आवक शुरू हो गई है, वहां क्वालिटी अनुसार 2200/2300 रुपए के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से माल बिक रहा है, फसल 20 प्रतिशत केवल मुश्किल से बैठने की उम्मीद है, इसलिए वर्तमान में जो गिरावट आई है, इसमें माल खरीदना चाहिए। अपना तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। देश के सभी उत्पादक राज्यों में पुरानी बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति समाप्त गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। दूसरी ओर राइस मिलों में तैयार माल की बिक्री में निर्यात में मांग बढ़ गई है। यहां मंदे के दलदल के बाद पिछले महीने से ही चौतरफा लिवाली बढ़ गई है, जिससे बाजार में नीचे के भाव से 1200/1300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर भाव 1509 सेला के 6400 एवं 1718 प्रजाति के 6800/6900 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे। इसका स्टीम चावल 7300 रुपए तथा 1401 स्टीम 7400/7600 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे, तत्पश्चात 400 रुपए की गिरावट आई है, अब यहां से फिर बाजार उठ सकता है।
Maize: no uptrend in the near future
New Delhi, 12 June (NNS): The crop of maize has been started arriving in Kasganj, Aita, Behraich and Hathras line of UP. There, the arrival pressure showed uptrend from the last two to three days, due to which, the market has been started decreasing. There, maize is being traded at Rs 1950/2050 per quintal in the markets and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2275/2375 per quintal. The crop of maize showed uptrend, due to which, the market showed downfall and it is ruling at Rs 2040/2050 per quintal in the markets of Bihar. Now, the prices may not decrease during the near future.
मक्की-निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी के कासगंज एटा बहराइच हाथरस लाइ में आ गई है। वहां अभी आवक का दबाव दो-तीन दिनों से बढ़ गया है, जिससे बाजार टूटने लगा है। वहां मंडियों में मक्की के भाव 1950/2050 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2275/2375 रुपए का व्यापार हो रहा है। मक्की की फसल बहुत बढ़िया है, जिससे बाजार अभी धीरे-धीरे और घटकर निचले स्तर पर आ गया है तथा नीचे में 2040/2050 रुपए बिहार की मंडियों में मक्की रह गई है, अब इससे नीचे जाने की उम्मीद नहीं है।
Masoor: increase after the correction
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of masoor softened by Rs 25 per kg in the current week, due to this, here in Bilti, masoor prices have been ruling at Rs 6600 per quintal. The masoor of Canada also being quoted at Rs 6150/6160 per quintal. The reality is that the import prices have been quoted at the higher level and the arrived stock at the ports have already been sold out at the ports. Here, the arrivals seems weak due to the downfall in the productivity, in these circumstances, the prices of masoor may decrease by Rs 200/300 per quintal after the sluggishness for some days.
मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मसूर में चालू सप्ताह के अंत में 25 रुपए की नरमी पर यहां मसूर बिल्टी में 6600 रुपए प्रति कुंतल रह गई है। कनाडा की मसूर भी 6150/6160 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आयात वर्तमान में महंगा हो गया है तथा बंदरगाहों पर आए हुए माल काफी बिक चुके हैं। इधर आई हुई फसल गर्मी से उत्पादकता घटने से कम आ रही है, इन परिस्थितियों में कुछ दिन सुस्ती के बाद फिर मसूर में 200/300 रुपए का लाभ मिलने वाला है।
Urad: no trade of uptrend
New Delhi, 12 June (NNS): The urad crop of UP has already been sold out in the markets. The all-round crop seems good, due to this, the market has remained under pressure, due to this reason, the prices of Rangoon small stock showed heavy downfall. Despite the shortage of the spot bold stock, the market seems weak owing to the lack of demand. The prices showed downfall only due to the lack of demand, otherwise there is a lack of urad stock in the markets. In these circumstances, both the bold and the small stock of urad is being traded at Rs 77 and Rs 68.5 per kg respectively and the prices strengthened by Rs 1/2 per kg during the near future.
उड़द- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) उड़द की फसल यूपी की निपट चुकी है। फसल चारों तरफ बढ़िया होने से पिछले एक महीने से बाजार दबा हुआ है, जिस कारण रंगूनी छोटे माल में काफी गिरावट आ चुकी है। हाजिर मोटे माल की कमी के बावजूद भी ग्राहकी के अभाव में बाजार घटकर निचले स्तर पर आ गया है। यह मंदा केवल ग्राहकी की भारी कमी होने से आया है,अन्यथा स्टाक में माल बिल्कुल उड़द नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान में 77 रुपए मोटा उड़द एवं छोटा 68.50 रुपए बिक रहा है, इसमें एक-दो रुपए की मजबूती बन सकती है।
Moong: downfall due to the arrivals of the crop from different states
New Delhi, 12 June (NNS): The arrival pressure of moong reported to be high in the markets of UP and MP, due to which, the all-round prices showed downfall. Its prices have been ruling at Rs 6000/6500 per quintal as per the quality. The new crop of moong will likely to arrive after one month from Bihar and Jharkhand. Now, the crop of MP has been started arriving and the previously stored stock has not been selling out in the markets. Presently, the all-round quality of the crop seems good, due to this; the demand of the stock seems weak. Now, there is a lack of demand support from the mills in these prices, due to this reason, the trade should not be done at the higher level.
मूंग-प्रांतीय फसलों से मंदा
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मूंग की फसल एमपी यूपी की मंडियों नई मूंग की आवक प्रेशर में आ रही है, जिससे चौतरफा मंदे का दौर बना हुआ है। उसके भाव क्वालिटी अनुसार माल के 6000/6500 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। बिहार झारखंड की मूंग एक महीने बाद आने लगेगी, अभी मध्य प्रदेश का माल चल रहा है, पहले के पड़े स्टॉक ही नहीं बिक पा रहे हैं। फिलहाल फसल चारों तरफ बढ़िया होने से दाल मिलों की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ गई है। अब इन भावों में भी दाल मिलों का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिस कारण तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: possibility of improvement
New Delhi, 12 June (NNS): The arrival pressure of tur reported to be high from Karnataka and Maharashtra from the last 5 months, due to this, its prices have been ruling at Rs 66/66.5 per kg after the downfall of Rs 38/39 per kg. Now, the prices have been ruling at the higher level from the producing markets, due to this, the market may show strong trend here, but there is no possibility of long uptrend in the prices. The prices of lemon tur remained stable at Rs 66 per kg. Now, there is a lack of imported stock in the markets and the prices temporarily improved by Rs 2 per kg owing to the improved enquiry from the mills after the downfall in the prices, but it is profitable to purchase the stock for milling at the lower level.
तुवर- सुधरने की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) तुवर में पिछले 5 महीने के अंतराल कर्नाटक महाराष्ट्र के माल का जबरदस्त दबाव बनने से 38/39 रुपए प्रति किलो की गिरावट पर यहां 66/66.5 रुपये का व्यापार नीचे में हो गया है। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, जिससे बाजार में यहां से फिर मजबूती के आसार बन गए हैं, लेकिन लंबी तेजी नहीं आएगी। लेमन तुवर के भाव 66 रुपए पर आकर ठहर गए हैं। अभी विदेशी माल का स्टाक नहीं है तथा काफी बाजार टूटने के बाद दाल मिलों की पूछ परख आने से 2 रुपए का टेंपरेरी सुधार लग रहा है। लेकिन घटे भाव में मिलिंग के लिए खरीद करना चाहिए।
Gram desi: no logic of downfall
New Delhi, 12 June (NNS): The all-round supply of gram desi of Australia showed downfall. Here, the stock of Australia also ruling at Rs 5800 per quintal, due to this reason, the stock of Rajasthan also being traded at Rs 5700/5750 per quintal. Now, there is possibility of uptrend in the prices due to the constant buying from the mills at the lower level. Now, there is all-round shortage of spot stock of gram desi and the further consumption of dal and besan will likely to be normal.
देसी चना-घटने का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के माल की आपूर्ति चौतरफा घट गई है। बाजारों में ऑस्ट्रेलिया का माल यहां 5800 रुपए बिक रहा है, इस वजह से बाजार में राजस्थानी माल 5700/5750 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक गया है। अब नीचे वाले भाव में दाल मिलों की लिवाली से तेजी की संभावना बन गई है। अभी हाजिर में माल की चौतरफा पर कमी बनी हुई है तथा दाल एवं बेसन की आगे खपत रहने वाली है।
Rajma chitra: profitable at the lower level
New Delhi, 12 June (NNS): The arrival pressure of rajma chitra seems weak from Maharashtra, but there is a lack of demand at the lower level, due to which, the traders are selling the stored stock at the current level. According to the traders, huge amount of gram kabuli and rajma chitra has been lying in the cold storages and the warehouses, due to this, there is no possibility of uptrend in the prices. The stock of Indian Brazil was being sold at Rs 107/108 per kg, after this, it is ruling at Rs 98/102 per kg. The ganna stock of Maharashtra was ruling at Rs 83/84 per kg, but now, it is being available at Rs 78/79 per kg. Therefore, the market may increase due to the increased demand and the prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
राजमां चित्रा-नीचे के माल में लाभ
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) महाराष्ट्र से राजमां चित्रा प्रेशर में नहीं आ रहा है, लेकिन नीचे वाले माल भी ग्राहकी का दूर-दूर तक अभाव बना हुआ है, जिससे जो भी माल उतर रहा है एवं स्टॉक में है, कारोबारी बिकवाल है। व्यापारियों का मानना है कि कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस में राजमांचित्रा एवं काबुली चना भर गए हैं, इसलिए अभी निकट में तेजी नहीं लग रही है। इंडियन ब्राजील के 107/108 रुपए प्रति किलो उपर में बिकने के बाद वर्तमान में 98/102 रुपए रह गए हैं। महाराष्ट्र के गन्ना माल भी 83/84 रुपए बिककर यहां 78/79 रुपए रह गए है। अत: ग्राहकी निकलने पर भी बाजार बढ़ेगा अन्यथा कुछ दिन ठहराव पर ही रहेगा।
Gram kabuli: uptrend after some time
New Delhi, 12 June (NNS): The local demand of gram kabuli has been started increasing at the lower level after the decrement in the prices, due to this, the unfiltered stock of Maharashtra was being sold at Rs 62/65 per kg. Today, the demand reported to be weak at the current level, due to this, the market seems sluggish. The reality is that the stockists started selling out their stock rather than purchasing it. In these circumstances, the buying capacity seems feeble. There is no logic of uptrend in the prices of gram kabuli of all the varieties.
काबुली चना -ठहरकर अच्छी तेजी
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) काबुली चने में आई गिरावट के बाद नीचे वाले भाव पर लोकल मांग निकलने से अंदरूनी महाराष्ट्र के माल 62/65 रुपए प्रति किलो बिना छना टिका है। आज फिर वर्तमान भाव में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि हर बढ़े भाव में खरीद करने की बजाय स्टॉकिस्ट अपना माल निकलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार में खरीद क्षमता घट गई है। किसी भी क्वालिटी के काबुली चने में लंबी तेजी का लॉजिक नहीं है।
Pea: downfall due to the extension in the duty free import
New Delhi, 12 June (NNS): The traders of pea have fixed their interest towards 31st May, which was extended on the same day to 31st March 2026, due to its effect, the prices declined by Rs 3/4 per kg at the Indian ports. Here, the filtered stock of pea was being quoted at Rs 37 per kg. There is no possibility of more downfall in the prices because of the increment in the prices in international markets, but the traders are selling their previous stock at the rubbish prices, due to this, the prices may not show uptrend during the near future.
मटर-शुल्क मुक्त आयात एक्सटेंड से मंदा
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मटर के व्यापार में कारोबारियों का रुझान 31 मई पर टिका हुआ था, जो ठीक उसी दिन ही एक्सटेंड करके 31 मार्च 2026 कर दिया गया। इसके प्रभाव से तीन-चार रुपए प्रति किलो की गिरावट भारतीय बंदरगाहों पर आ चुकी है। यहां भी घटकर 37 रुपए छनी हुई मटर बोलने लगे हैं। हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव बढ़ जाने से और घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन पहले के स्टाक किए हुए कारोबारी औने-पौने भाव में काटने लगे हैं, जिससे निकट में तेजी नहीं आएगी।
