New Delhi, 12 March (NNS): The supply of liquid milk reduced to 1.75 crore litres on daily basis from the last 4/5 days in North India, due to this reason, its prices remained strong at Rs 60/62 per litre. Now, huge amount of liquid milk has been consuming in the plants of desi ghee and the chilling plants and most of the plants are running at the current level, but there are problems in liquid milk. Presently, desi ghee prices also selling at an under rate of Rs 5075 per tin owing to the profit taking selling at the higher level. Notably, the production of desi ghee seems weak in the plants as comparatively because the manufacturing companies are storing the butter stock for the further consumption, in these circumstances, the prices of desi ghee also quoting at Rs 9300/9525 per quintal. The inferior quality stock also ruling at Rs 7800/8000 per quintal.
देसी घी-अभी अपना माल बेचिए
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर औसतन पौने दो करोड़ लीटर दैनिक 4-5 दिनों से हो रही है, जिस कारण इसके भाव 60/62 रुपए प्रति लीटर पर पूर्ववत मजबूत हो चल रहे हैं। अभी भी लिक्विड दूध की खपत चिलिंग प्लांटों एवं देशी घी प्लांटों में प्रचुर मात्रा में हो रही है तथा अधिकतर प्लांट अभी चल रहे हैं, लेकिन लिक्विड दूध में मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल ग्राहकी कमजोर होने तथा बढ़े हुए भावों में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से देसी घी बाजारों में 5075 रुपए प्रति टीन अंडर रेट में बिक रहे हैं। गौरतलब है कि देसी घी प्लांटों में अपेक्षाकृत कम बन रहा है, क्योंकि निर्माता कंपनियां बटर बनाकर स्टॉक आगे गर्मी के लिए कर रही हैं, इन परिस्थितियों में जो देसी घी 9300/9525 रुपए बोल रहे हैं, इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। नीचे वाले माल भी जो 7800/8000 रुपए बोलने लगे हैं।
Milk powder: will remain stable for some days
New Delhi, 12 March (NNS): Both the local and upcountry demand of milk powder seems constant for navratri, but the export demand reported to be sluggish owing to the war between Iran and Israel, due to this, the manufacturing companies are selling the stock at the lower level during the last two to three days because it is important for the companies to store the stock as they want to purchase it at the lower level. On the other hand, the stockists started selling the stock at the higher level, due to this, the premium quality milk powder also remained firm at Rs 310/323 per kg. Now, it is profitable to purchase the stock after some time because there is a lack of support from the milk powder of South India and the demand of Indian milk powder also showed uptrend in the international markets. Therefore, the market may increase after some time during the near future.
दूध पाउडर-कुछ दिन ठहराव रहेगा
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) दूध पाउडर में लोकल एवं चालानी नवरात्रि की मांग चल रही है, लेकिन ईरान-इस्राइल जंग के चलते निर्यात मांग ठंडी पड़ गई है, जिससे पिछले दो-तीन दिनों से निर्माता कंपनियां अंदरुनी मुलायम करके बेचू आने लगी हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनियों को मंदे भाव में लिक्विड दूध लेने के लिए प्रोडक्ट को रोकना जरूरी है। दूसरी ओर कुछ ऊंचे वाले भाव में स्टॉकिस्टों की भी बिक्री आ गई है, जिससे बाजार में प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 310/323 रुपए प्रति किलो के बीच टिक गए हैं। अब इन भावों में थोड़ा ठहरकर भरपूर माल खरीदना चाहिए, क्योंकि इस बार साउथ के दूध पाउडर का सपोर्ट नहीं मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भारतीय दूध पाउडर की कदर बढ़ी है। अत: कुछ दिन बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।
