New Delhi, 13 May (NNS): The supply of liquid milk reduced to 75/80 lakh metric on daily basis in the plants of North India, due to this reason, its buying reported to be competitive during the last two days. As a result, the companies are purchasing the stock of liquid milk at the higher level of Rs 59/60 per litre. Here, the companies have increased the prices of milk powder by Rs 5 to Rs 315/323 per kg during the current week because of the increment in demand. On the other hand, the stock of milk powder is being available at the higher level in North India as compared to before, due to this, the arrivals of milk powder reported to be weak from there, due to this, the demand seems high from the mills. The liquid products manufacturing companies are purchasing the stock as the temperature is increasing constantly. However, the demand of dry fruits and paneer may show downfall during wedding season because there will be no wedding season for the coming one month, in these circumstances, the prices of milk powder may increase by Rs 10 per kg and t is expected that the prices may increase in future. The stock of whey powder and maltodextrin is being traded at Rs 210/240 per kg.

दूध पाउडर- तेजी बरकरार रहेगी

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर 75-80 लाख लीटर दैनिक रह गई है, जिस कारण दो दिनों के अंतराल खरीद में काफी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी है। फलत: लिक्विड दूध एक रुपए बढ़कर 59/60 रुपए प्रति लीटर तक कंपनियों ने खरीदा। इधर दूध पाउडर में ग्राहकी निकलने से चालू सप्ताह में कंपनियों ने 5 रुपए बढ़ाकर 315/323 रुपए प्रति किलो में बोलने लगी हैं। उधर दक्षिण भारत के दूध पाउडर पहले की अपेक्षा उत्तर भारत में आकर महंगे पड़ रहे हैं, इसलिए यहां दूध पाउडर वहां से कम आ रहा है, जिससे यहां के मालों की कदर बढ़ गई है। गर्मी से चौतरफा पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की अच्छी वाली चल रही है। हालांकि शादियों में मावा पनीर की खपत कुछ दिनों के लिए घट जाएगी, क्योंकि एक महीने में शादियां बंद रहेंगी, इन परिस्थितियों में अभी 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है तथा दूरगामी परिणाम और बढ़िया लग रहा है। वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 210/240 रुपए से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं।

Desi ghee: prices may increase intermittently

New Delhi, 13 May (NNS): The prices of milk powder increased by Rs 1/2 to Rs 59/60 per litre due to the downfall in supply amid intense heat. On the other hand, the export demand of both butter and desi ghee showed uptrend, due to this reason, there is a lack of arrival pressure  of ready stock in the companies, due to this, the companies are purchasing the premium quality stock after the improvement of Rs 75 to Rs 9475/9675 per tin, whereas, it is being available at an under rate of Rs 50/75 per tin. Here, the sample pass stock and premium quality desi ghee also being quoted at Rs 8200/8300 and Rs 9700 per quintal respectively. It is expected that the prices of desi ghee may increase by Rs 150 per tin due to the shortage of the liquid milk in the markets. Whereas, the wedding consumption has also been started increasing continuously, in these circumstances, the procurement of desi ghee will be profitable for both storage and the sale.

देसी घी- 75 रुपए प्रति टीन बढ़े

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक जरूर है, पिछले महीने के फंसे बटर के कंटेनर निकल चुके हैं तथा नए शिपमेंट होने लगे हैं, उसके लिए निर्यातकों की बटर 82 फैट्स माल की खरीद चल रही है। चालू सप्ताह में प्लांटों में एक रुपये प्रति लीटर लिक्विड दूध के भाव बढ़ने उत्पादन लागत और महंगा हो गया है, इन परिस्थितियों में बटर में जल्दी 10-15 रुपए की तेजी आ गई है तथा आगे और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है तथा देसी घी भी 75 रुपए बढ़कर प्रीमियम क्वालिटी के 9400/9600 रुपए प्रति टीन हो गया है। आगे थोड़े दिन ठहर कर देसी घी के भी बाजार बढ़ जाएंगे, जबकि कंपनियां 9450/9675 रुपए तक बोल रही है।