New Delhi, 19 December (NNS): The sale of milk powder showed downfall from the cooperatives of Tamil Nadu, Gujarat, Rajasthan and MP. On the other hand, both the local and upcountry demand of milk powder seems unfavourable, due to this reason, the companies have reduced the prices of liquid milk by Re 1 to Rs 52/54 per litre. In this situation, there is a lack of milk powder stock. However, there is a lack of stock as compared to the same period of the previous year. The stockists started purchasing the stock of milk powder, due to this reason, the prices showed strong trend in the plants. Here, the premium quality milk powder also selling at Rs 275/293 per kg. Here, both the cooperatives of Gujarat and federations are selling the stock at the current rates. Therefore, it is profitable to purchase the stock for the storage after some time.

दूध पाउडर-ठहरकर स्टॉक लाभप्रद

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर तमिलनाडु गुजरात राजस्थान एवं मध्य प्रदेश कोऑपरेटिव की बिक्री भाव नीचे आ गए हैं। वहीं लोकल व चालानी बिक्री दूध पाउडर की अनुकूल नहीं है, जिस कारण कंपनियों ने फिर एक रुपए घटाकर लिक्विड दूध को बढ़ाकर 52/54 रुपए प्रति लीटर खरीद मूल्य कर दिए हैं। इस स्थिति में अभी दूध पाउडर के स्टॉक का समय नहीं है। हालांकि इस बार,  गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में स्टाक अधिक नहीं है, स्टाकिस्टों की दृष्टि दूध पाउडर की खरीद की तरफ पड़ने लगी है, जिस कारण प्लांटों में अकड़ बन गई है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 275/293 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। इधर गुजरात कोऑपरेटिव्स और अन्य फेडरेशन भी बेचू आने लगे हैं। अत: स्टॉक के लिए ठहर कर माल खरीदना चाहिए।

Desi ghee: no logic of increment

New Delhi, 19 December (NNS): The arrival pressure of fats showed uptrend in the plants, due to this reason, the stock of butter has been started increasing in most of the plants, due to this, the stock of desi ghee has been started stored in the companies. Presently, most of the consumption has already been over, but the liquid milk manufacturing companies are doing competitive buying, due to this reason, the market may decrease after some time, but there is no logic of uptrend in the prices. We believe that the adulterants are fulfilling the demand of the consumers because there, the stock has been demanded at the sluggish rates by the distributors. Presently, the premium quality desi ghee also selling between Rs 8600/8850 per tin as per the quality in the markets of Delhi NCR.

देसी घी-तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) प्लांटों में फैट्स का प्रेशर बढ़ गया है, जिस कारण अब अधिकतर प्लांटों में बटर का भी स्टाक बढ़ने लगा है, इसलिए  देसी घी कंपनियों में रुकने लगा है। वर्तमान में अतिरिक्त खपत पूरी हो गई है, लेकिन अभी लिक्विड दूध में निर्माता कंपनियों को खरीदने में प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है, जिस कारण कुछ दिन मंदा ठहर कर आएगा, लेकिन तेजी का कोई लॉजिक निकट में दिखाई नहीं दे रहा है। हम मानते हैं कि इस खपत की पूर्ति मिलावटी वाले भी करेंगे, क्योंकि वहां विक्रेताओं को सस्ता भी चाहिए। वर्तमान में देसी घी के भाव दिल्ली एनसीआर की मंडियों में प्रीमियम क्वालिटी के 8600/8850 रुपए प्रति टीन के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रहे हैं।