New Delhi, 26 May (NNS): The supply of milk powder reduced to 67/68 lakh litres on daily basis during the previous week, but today, it may improve to 70/72 lakh litres owing to the downfall in the temperature, due to this, the production of milk powder held at 550/560 tonnes regularly. Here, the prices of liquid milk is being available at Rs 61/62 per litre to the chilling plants and the powder plants in the previous week. The export demand seems favorable, despite this, the domestic demand seems weak owing to the downfall in the temperature, due to this reason, the prices of milk powder remained stable at Rs 325/335 per kg. There, the cow milk powder of south India also being sold at Rs 280/290 per kg. Therefore, the prices held stable at the same level during the coming days.

दूध पाउडर-अभी ठहर कर तेजी

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गत सप्ताह लिक्विड दूध की आपूर्ति पाउडर प्लांटों में घटकर 67-68 लाख लीटर दैनिक रह गई थी, लेकिन मौसम का तापमान कम होने से आज फिर सुधर कर 70-72 लाख लीटर हो गई, जिसमें दूध पाउडर का उत्पादन 550-560 टन दैनिक हुआ। इधर लिक्विड दूध के भाव भी पिछले सप्ताह के बराबर ही 61-62 रुपए प्रति लीटर पर ही चिलिंग प्लांट एवं पाउडर प्लांटों को उपलब्ध हो रहा है। निर्यात मांग अनुकूल होने के बावजूद भी मौसम का तापमान कम होने से घरेलू मांग कुछ घट गई है, जिस कारण दूध पाउडर के भाव 325/335 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। दक्षिण भारत के कॉउ मिल्क पाउडर भी वहां 280/290 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहे हैं। अत: अभी कुछ दिन और ठहराव लग रहा है।

Desi ghee: possibility to increase

New Delhi, 26 May (NNS): The export of butter reported to be weak during the previous week. On the other hand, the temperature showed downfall, due to this, the supply of liquid milk showed nominal uptrend. It is true that there is shortage of butter stock in the plants, due to this, the production of desi ghee seems feeble. Therefore, the prices of desi ghee may increase by Rs 200 per quintal after the stability during the previous day. Presently, the traders are doing profit taking selling, due to this reason, it is profitable to trade at the current level. The prices will likely to remain high on seeing the export of butter and further consumption.

देसी घी-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस) गत सप्ताह में बटर का निर्यात भी अपेक्षाकृत और कम हुआ था। दूसरी ओर मौसम का तापमान गिरने से लिक्विड दूध की आपूर्ति में कुछ वृद्धि हुई है। हम मानते हैं कि प्लांटों में बटर की कमी होने से देसी घी का उत्पाद घट गया है। अत: अब यहां से चालू माह में ठहराव के बाद ही 200 रुपए प्रति टीन बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में प्रॉफिट ट्रैकिंग चल रही है, जिस कारण एक बार अपना मुनाफा लेते रहना चाहिए। आगे खपत व बटर के निर्यात को देखते हुए दूरगामी में बढ़िया रहने वाला है।