New Delhi, 31 August (NNS): There was a shortage of demand in milk powder during the previous week before raksha bandhan, but there is a lack of stock in all the plants. Here, there is a shortage of milk powder in all the cooperatives of the country. On the other hand, the milk powder of southern parts of the country have been ruling at the higher level, in these circumstances, the prices may increase after the increment in the demand of milk powder from North India. Here, the supply of raw milk reported to be around 40/41 lakh litres in the plants because of the fear between the milk suppliers amid strictness over the adulterated stock. On the other hand, the companies are purchasing the stock at Rs 61/62 per litre for the running of the powder plants as the temperature has not been increasing currently. Presently, it is being traded at Rs 315/328 per kg because the demand of milk powder showed uptrend for the shri Krishna janamashtami.
दूध पाउडर-रक्षाबंधन के बाद व्यापार कम
नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह दूध पाउडर में रक्षाबंधन के पूर्व से ही ग्राहकी की कमी रही, लेकिन किसी भी प्लांट में दूध पाउडर का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है। इधर देश के किसी भी कोआपरेटिव्स में दूध पाउडर का प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर साउथ के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में उत्तर भारत के दूध पाउडर की मांग निकलते ही बढ़ने की संभावना है। यहां के प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति 40-41 लाख लीटर के करीब रह गई है, क्योंकि मिलावट पर सख्ती से दूध सप्लायरों में दहशत बनी हुई है। उधर तापमान नहीं बढ़ने से कंपनियां पाउडर प्लांट चलाने के लिए 61/62 रुपए प्रति लीटर में खरीद कर रही है। वर्तमान के भाव में 315/328 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि आज खुलते बाजार दूध पाउडर की मांग श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बढ़ गई है।
Desi ghee: no possibility of downfall
New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the consumption of butter reported to be good for Shri Krishna Janamashatami. On the other hand, the export deals of some butter have been done and it will likely to be ship soon. However, the new deals of butter seems weak as comparatively. Huge amount of stock has also been selling out after the stability in the prices during the last fortnight. The production seems weak in the plants as compared to the same period of the previous year, there, its prices gained to Rs 61/62 per kg, due to this, the manufacturing companies are selling less amount of stock. Presently, the companies are quoting the prices at Rs 9600/9750 per tin, but the stock has been selling at an under rate. Presently, less amount of adulterated stock has been arriving in the big states, but huge amount of stock has been arriving in the rural areas. In these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
देसी घी-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मक्खन की खपत वर्तमान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हेतु अच्छी रही है। दूसरी ओर कुछ बटर के निर्यात सौदे हुए हैं, उनका शिपमेंट होने वाला है। हालांकि नए सौदे अपेक्षाकृत बटर के कम हो रहे हैं। पिछले पखवाड़े के ठहराव में काफी माल कट चुके हैं। उत्पादन प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम हो रहा है, वहीं 61/62 रुपए दूध होने से लागत बढ़ गई है। इसलिए निर्माता कंपनियां बिकवाली में कम आ रही हैं। वर्तमान में कंपनियां 9600/9750 रुपए प्रति टीन बोल रही है, लेकिन बाजार में अंडर रेट माल बिक रहा है। फिलहाल मिलावटी माल में बड़े शहरों में कम आ रहे हैं लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्रों की मंडियों में ज्यादा बिक रहे हैं। इन सारी परिस्थितियों में देसी घी की जड़ में मंदा नहीं है।
