New Delhi, 26 December (NNS): the consumption of milk powder reported to be over. The manufacturing companies have reduced the prices of liquid milk to Rs 52/53 per litre in the current week, due to this reason, the price is of milk powder remained stable at the same level in the plants because of the increment in production. In Delhi reach, the milk powder of Maharashtra in Tamil Nadu reported to be sell at Rs 260/255 per kg, later on, it is selling at Rs 250/255 per kg. Most of the companies are selling less stock of Federation cow milk powder in north India because of the huge difference between both the prices, in these circumstances, the milk powder which was selling at Rs 275 per kg, but now it may decrease by  Rs 10 per kg during the last 2 to 3 days.

दूध पाउडर-व्यापार अनुकूल नहीं

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) दूध पाउडर की अतिरिक्त खपत समाप्त हो गई है। चालू सप्ताह में निर्माता कंपनियों ने लिक्विड दूध घटाकर 52/53 रुपए प्रति लीटर के भाव खरीद किया है, जिस कारण प्लांटों में उत्पादन बढ़ने से दूध पाउडर के भाव टिके हुए हैं। महाराष्ट्र तमिलनाडु में जो दूध पाउडर दिल्ली पहुंच में 260/265 रुपए प्रति किलो बिक रहे थे, उसके बाद 250/255 रुपये में बेचू आने लगे हैं। उत्तर भारत में अधिकतर कंपनियां , फेडरेशन वाले काउ मिल्क पाउडर पैकिंग करके कम  बेच रही हैं, क्योंकि भावों का अंतर अब काफी कम हो गया है, इन परिस्थितियों में जो दूध पाउडर 275/275 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अगले दो-तीन दिनों में 10 रुपए की और गिरावट आ सकती है।

Desi ghee: no risk in the trade

New Delhi, 26 December (NNS): the prices of Desi ghee remained stable at the same level after the downfall of Rs 1400/1500 per quintal. Now, the stockists are doing nominal buying because its prices have been ruling at the lower level. The supply of liquid milk has been increasing in the plants, due to this reason, the production of desi ghee has been increasing constantly. On the other hand, the butter, which was exported, now its delivery has already been over in November. Presently, the premium quality Desi ghee also ruling at Rs 8400/8600 per quintal, whereas, the companies have increased the prices by Rs 100 per quintal and the market have been quoted at the higher level as comparatively. Trader has stored the stock after the consumption in tetra pack and bulk. No delivery of previous stock reported to be remaining in any plant, but there is no possibility of more downfall in the prices. This year, the supply of milk increased to 2.5 crore litres at the current level because of the good rainfall.

देसी घी-अब स्टॉक के व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) देसी घी में ऊपर के भाव से लगभग 1400/1500 रुपए प्रति टिन गिरने के बाद मंदा ठहराव जैसा हो गया है। स्टॉकिस्ट भी छिटपुट लिवाल आने लगे हैं, क्योंकि अभी नीचे भाव आ गए हैं। लिक्विड दूध की आपूर्ति प्लांटों में बढ़ने लगी है, जिस वजह से देसी घी का उत्पादन निरंतर बढ़ने लगा है। वहीं जो बटर निर्यात में बिका था उसकी डिलीवरी नवंबर में ही पूरी हो चुकी है। वर्तमान में प्रीमियम क्वालिटी का देसी घी 8400/8600 रुपए प्रति टीन के बीच बाजार में बिक रहा है, जबकि कंपनियां 100 रुपए ऊंचे भाव, बाजार की अपेक्षा बोल रही है। टेट्रा पैक एवं बल्क में खपत के बाद स्टाक कोई कारोबारी रोक नहीं रहा है, पहले के बिके मालों की डिलीवरी किसी प्लांट में बाकी नहीं है, लेकिन अब ज्यादा मंदे की गुंजाइश नहीं है। इस बार अच्छी बरसात होने से वर्तमान में दूध की आपूर्ति बढ़कर 2.5 करोड़ लीटर से कुछ ऊपर दैनिक हो गई है।