New Delhi, 20 July (NNS): the supply of liquid milk reported to be accessible due to the downfall in the temperature in eastern and middle UP during the previous week. The plants are competitively purchasing the stock because of the shortage of finished goods, as a result, the companies are purchasing the stock of liquid milk at the higher level of Rs 61/63 per litre. During the previous week, the companies were trading at the previous level of Rs 310/328 per kg during the previous week because of the improved demand in milk powder and today, it’s prices remained stable at the same level. On the other hand, the milk powder of South India is being available at the higher level in North India as compared to before, due to this reason, the stock of milk powder has been selling out in the Eastern India and export rather than arriving here, due to this, here, it’s demand seems high. The procurement of liquid manufacturers seems good due to the increment in temperature. However, the demand reported to be high for the Shravani month because the consumption may increase after 25th July, in these circumstances, the prices will likely to remain high in future. The stock of whey powder and maltodextrin also being available at Rs 230/240 per kg.
दूध पाउडर-तापमान गिरने से ठहराव
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह पूर्वी व मध्य यूपी मौसम का तापमान गिरने से लिक्विड दूध की आपूर्ति कुछ सुगमता रही है, फिनिश्ड गुड्स का स्टॉक कम होने से प्लांट को खरीद में प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। फलत: लिक्विड दूध एक रुपए बढ़ाकर 62/63 रुपए प्रति लीटर तक कंपनियों ने खरीद की। इधर दूध पाउडर में ग्राहकी सुधरने ने से बीते सप्ताह कंपनियों ने पुराने भाव 310/328 रुपए प्रति किलो पर व्यापार किया था, आज भी स्थिरता रही है। उधर दक्षिण भारत के दूध पाउडर पहले की अपेक्षा उत्तर भारत में आकर महंगे पड़ रहे हैं, इसलिए दूध पाउडर वहां से यहां आने की बजाय निर्यात में एवं पूर्वी भारत में चला जा रहा है, जिससे यहां के मालों की कदर बढ़ गई है। गर्मी से चौतरफा पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की अच्छी वाली चल रही है। हालांकि श्रावणी खपत कुछ दिनों में बढ़ जाएगी, क्योंकि 25 जुलाई के बाद श्रावणी कावड़ मेला की खपत बढ़ जाएगी, इन परिस्थितियों में यहां से दूरगामी परिणाम और बढ़िया लग रहा है। वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 230/240 रुपए से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं।
Desi ghee: Shravani consumption will remain high
New Delhi, 20 July (NNS): the prices of remainder stable at Rs 62/63 per litre during the previous week in North India due to the downfall in supply of liquid milk. On the other hand, the export demand of both butter and desi ghee showed increment, due to this, there is a lack of arrival pressure of the ready stock to the companies, due to this reason, the prices of premium quality desi ghi remained at Rs 9600/9750 per tin during the previous days, whereas, it is selling at an under rate of Rs 100 per quintal. Here, the sample pass stock remained stable at Rs 7800/7900 per quintal and on seeing the shortage of liquid milk, the prices of desi ghee went up by Rs 150 per tin, in these circumstances, the procurement of desi ghee seems good for both storage and sale.
देसी घी-यहां से श्रावणी खपत रहेगी
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने से उत्तर भारत में दूध के भाव 62/63 रुपए प्रति लीटर बीते सप्ताह टिके रहे। दूसरी ओर बटर एवं देसी घी दोनों के निर्यात मांग बढ़ने से कंपनियों के पास तैयार माल का प्रेशर कम हो गया है। यही कारण है कि कंपनियों द्वारा पिछले सप्ताह भी देसी घी के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 9600/9750 रुपए प्रति टीन कर दिया, जबकि बाजार में 100 रुपए अंडर रेट माल बिक रहा है। यहां सैंपल पास माल 7800/7900 रुपए पर ठहराव लिए व्यापार हुआ तथा थोड़ा ठहरकर लिक्विड दूध की कमी को देखते हुए 150 रुपए प्रति टीन की तेजी लग रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के देसी घी में स्टॉक एवं बिक्री हेतु खरीद बढ़िया लग रहा है।
