New Delhi, 12 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets, due to this, the stockists are not purchasing the stock at the current level, but the demand seems good from the consuming industries and these industries are purchasing the stock directly from the plants, due to this reason, the plants are ruling at the previous higher level, whereas, the demand seems weak in the markets, due to this reason, here, the traders are disappointed. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the dollar has been ruling at the higher level against the Indian rupee, due to this, the exporters are getting profit, in these circumstances, the further uptrend and downfall in the prices are not confirmed on seeing the trade in the domestic markets. The milk powder of Rs 315/328 per kg will be profitable in the near future.
दूध पाउडर- व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में इस समय रुपए की भारी तंगी होने से स्टॉकिस्ट लिवाल नहीं हैं, लेकिन खपत वाली कंपनियों की अच्छी पकड़ चल रही है, वह सीधे प्लांटों से हो रही है। यही कारण है कि प्लांट वाले पूर्ववत ऊंचे भाव बोल रहे हैं, जबकि बाजारों में ग्राहक की कमजोरी है, जिस कारण यहां कारोबारियों में निराशा बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पड़ता काफी महंगा हो गया है तथा डॉलर तेज होने से निर्यातकों को लाभ मिल रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू मंडियों में व्यापार को देखकर तेजी मंदी का आंकलन नहीं लगना चाहिए। भविष्य में वर्तमान भाव 315/328 रुपए प्रति किलो का दूध पाउडर लाभ ले जाएगा।
Desi ghee: no downfall in the roots
New Delhi, 12 June (NNS): The wedding season is remained close and due to the intense heat, the consumption of both desi ghee and butter showed downfall. The previous deals have not been selling out in the markets amid lack of containers in the international markets, due to this reason, the trade should be done at the higher level. Here, the prices of premium quality desi ghee also ruling at Rs 9600/9750 per tin, whereas, the sample pass stock also being traded at Rs 8200/8400 per quintal. The reality is that the adulterated stock of the famous brands have been selling at the lower level in thikana reach, due to this reason, the prices have been increasing constantly, but the prices showed uptrend after this month. The premium quality desi ghee also may sell at Rs 10000 per quintal in the next month and in August, it is being traded at Rs 10500 per quintal.
देसी घी- जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में जून माह में अब तक शादियां बंद रहने तथा गर्मी के चलते देसी घी व बटर का घरेलू खपत घट गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कंटेनर के अभाव में पहले के हुए सौदे नहीं जा पा रहे हैं, इसी कारण से पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में ही व्यापार हो रहा है। यहां 9600/9750 रुपए प्रति टीन के बीच प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी बिक रहे हैं, जबकि सैंपल पास 8200/8400 रुपए बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मिलावटी माल ठिकाना पहुंच में नामी गिरामी ब्रांडों के काफी मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिस कारण तेजी धीरे-धीरे आ रही है, लेकिन वर्तमान भाव का देसी घी इस महीने के बाद जबरदस्त उछल जाएगा, अगले महीने प्रीमियम क्वालिटी का 10000 रुपए तथा अगस्त में 10500 रुपए बिक सकता है।
