New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of raw milk reported to be at 65 lakh tonnes on daily basis in the plants during the previous week. Its supply showed downfall, due to this, the market remained stable at the same level as most of the plants have went under maintenance. The weddings season seems ongoing from the last month. Now, the weddings will remain till the first week of June, after this, the weddings will start in July. Apart from this, there is a shortage of export in milk powder of North India owing to the downfall in the Southern parts of the country and feeble production, due to this reason, the prices may reduce by Rs 5 per kg in the current week. Here, the premium quality milk powder also being traded at Rs 315/320 per kg and some companies are quoting the prices at Rs 325 per kg respectively. The market seems sluggish on seeing the shortage of both domestic and export demand, but the market may show uptrend in the next month.
दूध पाउडर- मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) गत सप्ताह प्लांटों में कच्चे दूध की आवक घटकर 65 लाख लीटर के करीब औसतन दैनिक रह गई है। इसकी आपूर्ति घटने से अधिकतर पाउडर प्लांट मेंटेनेंस में जाने से पूर्ववत बाजार बंद हुए। बीते माह से शादियां चल रही हैं, अब जून के प्रथम सप्ताह तक शादियां थी, उसके बाद जुलाई में है। इधर उत्पादन घटने एवं दक्षिण भारत के कॉउ मिल्क पाउडर नीचे आने से उत्तर भारत के दूध पाउडर का दूध पाउडर निर्यात में भी कमी आ गई है, इस वजह से चालू सप्ताह में पांच रूपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 315/320 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं तथा कुछ कंपनियां 325 रुपए भी बोलने लगी है। घरेलू एवं निर्यात मांग में कमी को देखते हुए इसमें कुछ दिन सुस्ती लग रही है, लेकिन बाजार एक बार फिर अगले महीने बढ़ जाएगा ।
Desi ghee: will remain sluggish
New Delhi, 17 June (NNS): The demand of butter seems constant from the exporters, whereas, most of the plants went under maintenance, due to this reason, the production of desi ghee has been started reducing in the plants. The upcountry demand of weddings has been started improving in desi ghee. Now, the running companies are producing less amount of butter stock owing to its higher prices, due to this reason, the market remained stable at the same level, but its trade will be profitable during the near future. The prices of desi ghee held firm at Rs 8900/9150 per tin from the last two months, but it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
देसी घी-अभी कुछ दिन सुस्ती
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) बटर में निर्यातकों की मांग बनी हुई है, वहीं अधिकतर प्लांट मेंटेनेंस में जा चुके हैं, जिस कारण प्लांटों में देसी घी का उत्पादन लगातार घटता जा रहा है। देसी घी में शादियों की चालानी मांग सीधे प्लांटों से हो रही है। जो कंपनियां चल भी रही है, वह बटर महंगा होने से कम उत्पादन कर रही हैं। यहां माल की कमी में खपत वाले उद्योगों एवं मंडियों की लिवाली सीमित मात्रा में चल रही है, इस वजह से अभी बाजार स्थिर रहेगा,लेकिन आगे चलकर भी इसका व्यापार लाभदायक रहेगा। पिछले दो महीने से देसी घी के भाव 8900/9150 रुपए प्रति टीन पर टिके हुए हैं, लेकिन इन भावों में माल बेचना चाहिए।
