New Delhi, 29 May (NNS): Presently, the demand of milk powder reported to be weak from the last two days. However, there is a lack of arrival pressure in all the cooperatives of the country. On the other hand, the milk powder of south is being available at the higher level, in these circumstances, the prices may increase after the increment in the demand of milk powder of North India. Today, around 70/75 lakh litres of milk powder reported to be supplied in the markets of North India because of the weak production amid increment in the temperature. Here, the companies are purchasing the stock at Rs 62/63 per litre due to the intense heat. Therefore, the prices of milk powder may improve by Rs 10 per kg after some time. Presently, it is profitable to trade at Rs 315/328 per kg.

दूध पाउडर- माल की कमी, किंतु व्यापार कम

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)  फिलहाल दो दिनों से दूध पाउडर में ग्राहकी की कमी बनी हुई है। हालांकि देश के किसी भी कोआपरेटिव्स में दूध पाउडर का प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर साउथ के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में उत्तर भारत के दूध पाउडर की मांग निकलते ही बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत में कच्चे दूध की आपूर्ति आज 70-75 लाख लीटर के करीब रह गई है, क्योंकि गर्मी बढ़ जाने से दूध का उत्पादन इधर घट गया है। इधर तापमान बढ़ने से कंपनियां पाउडर प्लांट चलाने के लिए 62/63 रुपए प्रति लीटर में खरीद कर रही है। अत: दूध पाउडर में थोड़ा ठहर कर 10 रुपए और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान के भाव में 315/328 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए।