New Delhi, 02 June (NNS):  The export of milk powder reported to be weak due to the war between Israel, Iran and America and the exporters started buying the stock at the lower level and the wedding consumption has been started increasing, due to this, the prices may increase by Rs 10 per kg. The dry fruits manufacturers are purchasing the stock at the current level. On the other hand, the traders are not selling the stock at the lower level from the last three days. In contrary to this, its prices also ruling at $3662 per tonne in the international markets, due to this reason, the prices of premium quality milk powder remained stable at Rs 315/328 per kg. The stock has been started selling out in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal. The cow milk powder of South India is being traded at Rs 285/300 per kg n the markets of North India. It is expected that the prices will likely to remain high during the near future.

दूध पाउडर-10 रुपए बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) यद्यपि दूध पाउडर में इजरायल ईरान एवं अमेरिका के वार से निर्यात व्यापार कम हुआ है, तथापि नीचे भाव में निर्यातक लिवाल आने लगे हैं तथा आगे शादियों की खपत बढ़ने वाली है, जिस कारण 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी आने की संभावना प्रबल हो गई है। इधर दूध पाउडर वर्तमान भाव में मावा निर्माता खरीद रहे हैं। दूसरी गत तीन दिनों से दक्षिण भारत बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। वहीं विदेशी बाजारों में इसके भाव 3662 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 315/328 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में जाने लगा है। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 285/300 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। आगे अच्छी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Desi ghee: possibility of increment

New Delhi, 02 June (NNS): The stock of butter reported to be weak in the plants of North India as compared to the same period of the previous year. The stucked containers of previous months have already been sold out in the markets and the deals of new shipments have been started doing, for this, the exporters are purchasing 82 percents fats stock. The production cost also showed increment as the prices of liquid milk improved by Re 1 per litre in the plants during the current week. The prices of butter gained by Rs 10/15 per kg during the previous month and it may show increment during the near future. The prices of premium quality desi ghee also ruling at Rs 9550/9750 per tin and its prices may increase after some days.

देसी घी-आगे तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना मे घट गया है, पिछले महीने के फंसे बटर के कंटेनर निकल चुके हैं तथा नए शिपमेंट होने लगे हैं, उसके लिए निर्यातकों की बटर 82 फैट्स माल की खरीद चल रही है। चालू सप्ताह में प्लांटों में एक रुपये प्रति लीटर लिक्विड दूध के भाव बढ़ने उत्पादन लागत और महंगा हो गया है। पिछले महीने बटर में 10-15 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई थी तथा आगे और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है तथा देसी घी प्रीमियम क्वालिटी के 9550/9750 रुपए प्रति टीन हो गया है। आगे थोड़े दिन ठहर कर देसी घी के भी बाजार बढ़ जायेंगे।