New Delhi, 28 April (NNS): The prices of milk powder gained by Rs 10 per kg during the review week. Recently, the prices have increased by $20/25 per tonne in the international markets, due to this reason, the market showed nominal uptrend. There were around 85/86 lakh litres of liquid milk reported to arrive on regular basis from which almost 700/710 tonnes of milk powder has been producing.  The trade should not be done at the lower level on seeing the constant increment in the temperature. Both the local and upcountry demand has been started improving in the plants. On the other hand, appropriate amount of milk powder has been selling out in export, due to this reason, the premium quality milk powder remained stable at Rs 325/335 per kg.  Apart from this, the stock of maltodextrin and whey powder has been selling at Rs 230/240 per kg.

दूध पाउडर- और बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह 10 रुपए प्रति किलो की दूध पाउडर में तेजी आ गई है। इधय अंतरराष्ट्रीय बाजारों के 20-25 डॉलर की हाल ही में तेजी आ गई है, जिस कारण लगातार कंपनियां बढ़ाकर भाव बोलने लगी हैं। यही कारण है की बाजार सुर्ख हो गया है। लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर 85-86 लाख लीटर के करीब दैनिक रह गई है, जिसमें दूध पाउडर का उत्पादन 700-710 टन के करीब दैनिक रह गया है। आगे गर्मी को देखते हुए वर्तमान भाव पर मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। प्लांटों में लोकल एवं चालानी मांग सुधरने लगी है। दूसरी ओर निर्यात में भी महाराष्ट्र का दूध पाउडर पर्याप्त मात्रा में जाने लगा है, जिस कारण 325/335 रुपए प्रीमियम क्वालिटी के टिके हुए हैं। माल्टोडेक्सट्रिन एवं वेपाउडर वाले माल 230/240 रुपए किलो के बीच बिक रहे हैं।

Desi ghee: will remain high

New Delhi, 28 April (NNS): There were around 85 lakh litres of raw milk have been started arriving on daily basis. Recently,  milk prices improved by Re 1 per litre, due to this, the production cost of desi ghee reported to be at the higher level. The main thing is that the stock of butter has been exporting constantly and the companies are taking a lot of profit after selling it, due to this reason, most of the companies are producing less amount of desi ghee. The market remained close with the uptrend of Rs 150/175 per tin and the premium quality desi ghee has been available at Rs 8900/9100 pert tin on seeing the consumption and the production and there is no possibility of more downfall in the prices.

देसी घी- और महंगा होगा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) कच्चे दूध की आपूर्ति 85 लाख लीटर दैनिक हो रही है। हाल ही में दूध के भाव एक रुपया लीटर महंगे हो जाने से देसी घी की उत्पादन लागत काफी महंगी हो गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बटर का निर्यात हो रहा है तथा कंपनियों को बटर बेचने में लाभ मिल रहा है। इस वजह से अधिकतर कंपनियां देशी घी कम बना रही हैं। पिछले एक बाजार 150/175 रुपए प्रति टीन पर तेजी लिए बंद हुआ है, आगे देसी घी की खपत एवं उत्पादन को देखते हुए जो वर्तमान में 8900/9100 रुपए प्रति टीन प्रीमियम क्वालिटी का घी बिक रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।