New Delhi, 18 November (NNS): The production of milk powder improved by 11% from the last 3 days in North India because the supply of raw milk has been started increasing in the plants, due to this reason, the prices of premium quality stock also ruling between Rs 295/305 per kg. Apart from this, it’s inferior quality stock also being available at Rs 200/240 per kg. Presently, it is expected that the prices may decrease by Rs 10 per kg on seeing the production in the near future. Therefore, the trade should be done at the current level. It is expected that the prices of milk powder may reduce by $15/20 per tonne in the international markets during the current week, due to this reason, its export seems sluggish from the southern parts of the country and Maharashtra.

दूध पाउडर-अभी घटने के आसार

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में दूध पाउडर के उत्पादन में पिछले तीन दिन के अंतराल 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्योंकि प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति बढ़ने लगी है, जिस कारण इसके भाव 295-305 रुपए प्रति किलो के बीच प्रीमियम क्वालिटी अनुसार रह गए हैं। हल्की क्वालिटी के माल 200/240 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। फिलहाल निकट में उत्पादन को देखते हुए 10 रुपए प्रति किलो का और मंदा लग रहा है। अत: जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चालू सप्ताह में 15-20 डॉलर प्रति टनकी नरमी आई है, जिस कारण इसका निर्यात दक्षिण भारत एवं महाराष्ट्र से भी कुछ कम हो रहा है।

Desi ghee: will remain stable for some days

New Delhi, 18 November (NNS): We believe that there is a shortage of butter stock in the plants but the new production has been started increasing rapidly and the export deals have already been sold out in the markets, due to this reason, the market has been decreasing constantly. Yesterday, the prices of both desi ghee and butter dropped down by Rs 20 per kilogram and the demand seems weak in these prices, but it is expected that the market will likely to remain stable after the downfall of Rs 20 per kilogram. The supply of liquid milk went up to 2 crore litres on daily basis and the consuming festivals of desi ghee have already been over, in the circumstances, the companies which are quoting the prices of desi ghee at Rs 9300/9600 per quintal, now, it have not showed increment but the prices may decrease after this week. Apart from this, the new stock has been started storing in the manufacturing companies.

देसी घी-अभी कुछ दिन ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि प्लांटों में बटर का स्टॉक कम है, लेकिन नया उत्पादन में तेजी से वृद्धि होने लगी है तथा निर्यात के पहले के हुए सौदे काफी निपट चुके हैं। इस वजह से बाजार धीरे-धीरे घटने लगा है। कल 20 रुपए प्रति किलो देसी घी एवं बटर में मंदा आ गया था, इन भाव में ग्राहकी कमजोर है, लेकिन एक साथ आई 20 रुपए प्रति किलो की गिरावट के बाद कुछ दिन ठहराव लग रहा है। लिक्विड दूध की आपूर्ति बढ़कर दो करोड़ लीटर दैनिक उत्तर भारत के प्लांटों में होने लगी है तथा देसी घी के खपत वाले त्योहार निपट चुके हैं, इन परिस्थितियों में जो देसी घी के भाव कंपनियां 9300/9600 रुपए प्रति टीन बोल रही हैं, इसमें तेजी तो नहीं है, लेकिन और मंदा इस सप्ताह के बाद ही आएगा। निर्माता कंपनियों में ताजा उत्पादन का माल स्टॉक होने लगा है।